तीसरी आँख छठा केंद्र है, सातवाँ सर्वोत्तम है! छठा आपके अनुभव के सर्वोच्च निकट है! यह सातवें केंद्र के लिए जमीन तयार करता है! सातवें केंद्र में आप रोशनी की एक चमक भर नहीं हो जाते बल्कि स्वयं एक प्रकाश रूप हो जाते है! यही कारण है के जो व्यक्ति सातवें केंद्र पर पहुँच जाता है हम उसके अनुभव को ज्योतिर्मय कहते हैं अर्थात ज्ञान का प्रकाश प्राप्त होना! उसका पूरा अस्तित्व या होना केवल पवित्र प्रकाश बन जाता है! जिसको कोई ईंधन की अपेक्षा नहीं होती क्योंकि जिसको ईंधन की जरूरत होती है वह अमर नहीं हो सकता!
ईंधन नहीं इस लिए उस प्रकाश में अमरत्व है, यह आपके अस्तित्व या होने का अनुभव है, पूरे ब्रह्मांड के होने का अनुभव है! यह सारा ब्रह्मांड हमारा शरीर बन जाता है, तब हम अपने को इस छोटे से शरीर में क्यों रखना चाहेंगे — योगियो में और उच्च कोटि के संतो में इसी अवस्था को तुरीय अवस्था कहा जाता है! तुरीय अवस्था पे गहराई से फिर कभी, अभी हम इस अवस्था के नजदीक कैसे जाना है और इस अवस्था को कैसे प्राप्त करना है इस पे चर्चा करेंगे!
तिलक रहस्यम — सिंदूरी चिन्ह या टीका, जो की भारतीय अध्यात्मिक व्यक्तियों के माथे पे लगाया जाता है, इसका आविष्कार पहले उस अज्ञात जगत के एक प्रतीक और संकेत के रूप में किया गया था! इसे जहां कहीं भी नहीं लगाया जा सकता, और केवल वोह व्यक्ति जो अपने हाथ को अपने माथे पे रख कर उस बिन्दु को बता सकता है जहां इसे लगाना है, केवल वोही इसका उपयोग कर सकता है! तिलक को कहीं भी लगा देने का कोई उपयोग नहीं है! क्योंकि यह बिन्दु प्रत्येक व्यक्ति में एक जगह नहीं होता — जिस ने पूर्व जन्म में ध्यान आदि कर समाधि की अवस्था का अनुभव किया है उसकी तीसरी आँख माथे पे नीचे होती है, बाकी सामान्य व्यक्तियों के दोनों भौहों से ऊपर बीच में हो सकती है, जिस ने कभी ध्यान आदि नहीं किया हो उसकी तीसरी आँख माथे के ऊपरी भाग में होती है! इस बिन्दु से यह पता लगाया जा सकता है के पिछले जीवन में आपकी ध्यान की क्या स्थिति थी! इस से यह ज्ञात हो जाएगा के आपने पूर्व जन्म में कभी समाधि की स्थिति प्राप्त की या नहीं! यदि यह प्राय लगती हो तो यह बिन्दु नीचे आ जाएगा, आपकी आंखो के ठीक समान स्तर पर आ गया है तो आप छोटी से छोटी घटना से भी समाधि जैसी स्थिति पे चले जाएंगे, यह घटना चाहे इतनी सामान्य हो, उसका होना या न होना चाहे कुछ भी न हो! इस लिए अनेक बार कोई व्यक्ति जब बिना किसी कारण के समाधि में चला जाता है तो हम आश्चर्य में पढ़ जाते है! जब पिसे हुए चन्दन का तिलक इस विशेष स्थान पे लगाया जाता है तो यह कई बातों का इशारा करता है!
प्रथम — यदि आपको गुरु जी ने एक विशेष स्थान पे तिलक लगाने को कहा है, आप वहाँ कुछ अनुभव करने लगते हैं! आपने कभी इस बात पर विचार ध्यान नहीं दिया होगा — जब आप आंखे बंद कर बैठते है और कोई व्यक्ति आपकी आंखो के मध्य उंगली रख दे तो आपको ऐसा लगेगा के कोई व्यक्ति आपको उंगली से इशारा कर रहा है! यह तीसरे नेत्र का अनुभव है! अगर चन्दन का तिलक उसी आकार का हो जिस आकार का तीसरा नेत्र है और सही स्थान पे लगाया जाए तो आप 24 घंटे उसी स्थान को याद रखेंगे, बाकी सब शरीर को भूल जाएंगे, यह स्मरण आपको तिलक के बारे अधिक जागरूक रखेगा और शरीर के प्रति कम — तब एक क्षण ऐसा होता है जब शरीर के बारे कुछ भी याद नहीं रहता सिवाए तिलक के, जब ऐसा घटित होता है तब आप अपनी तीसरी आँख खोलने के योग्य होते है! इस साधना में जब आप अपने शरीर को भूल कर केवल तिलक पर केंद्रित होते है और केवल उसे ही याद रखते है तो आपकी सारी चेतना पुंजीभूत हो कर तृतीय नेत्र पे केंद्रित हो जाती है, यह इस प्रकार है जैसे आप एक लेंस से सूर्य की किरणों को पुंजीभूत कर एक कागज पे डालते है और वोह कुछ ही देर में जल उठता है — उस ताप से सूर्य की किरने जब पुंजीभूत हो कर एक केंद्र पे पड़ती है तो आग उत्पन्न हो जाती है! इसी तरह जब चेतना सारे शरीर में फैली होती है वोह आपके जीवन को बनाये रखने का कार्य करती है! लेकिन जब वह तीसरे नेत्र पे केंद्रित हो जाती है तो तीसरे नेत्र और साधक के बीच की सारी बाधाएं जल जाती है और वह द्वार जो आपको आंतरिक आकाश दिखाता है खुल जाता है!
इस लिए तिलक का पहला उपयोग शरीर पर सही स्थान दिखाता है ताकि आप उसे 24 घंटे याद रखे! तिलक का दूसरा उपयोग यह है के इस से आपके गुरु को आपके माथे पे हाथ रखे बिना आपकी उन्नति का पता चल जाता है! क्योंकि जैसे जैसे वोह स्थान नीचे की और आयेगा आप तिलक भी उसी जगह लगाएंगे, आपको प्रत्येक दिन उसी बिन्दु का अनुभव करना होगा और तिलक भी उसी स्थान पे लगाना होगा, अर्थात तीसरे नेत्र पर!
गुरु के हजारो शिष्य हो सकते है, जब शिष्य गुरु के झुक कर चरण स्पर्श करता है तो गुरु निरीक्षण कर लेते है के उसका तिलक कहाँ लगा है, और उस से शिष्य की उन्नति का पता चल जाता है! उसे पूछना नहीं पड़ता, तिलक यह बता देता है के शिष्य प्रगति करता जा रहा है, या पीछे अटका हुआ है! अगर शिष्य तिलक या बिन्दु को नीचे की और गति को महसूस नहीं कर सकता तो इसका मतलब है की आपकी चेतना पूरी तरह केंद्रित नहीं हुई, अगर तिलक गलत जगह लगा लिया है तो इसका मतलब है के शिष्य सही स्थान के प्रति जागरूक नहीं हुआ! जैसे जैसे बिन्दु नीचे की और गति करता है ध्यान का स्थान भी बदलना पड़ता है! आज के लिए बस इतना ही! क्रमशः!!
~ नगेंद्र निखिल। जय सद्गुरु देव जय सिद्धाश्रम!!
The third eye is the sixth centre; the seventh is supreme. The sixth is nearest to your everyday experience. It prepares the ground for the seventh centre. In the seventh centre, you do not merely become filled with a flash of light — you become a form of light itself. This is why we call the experience of one who reaches the seventh centre "jyotirmaya" — meaning the attainment of the light of knowledge. Their entire being, their very existence, becomes nothing but pure light — a light that needs no fuel, because whatever needs fuel cannot be immortal.
Because it needs no fuel, that light carries immortality within it — it is the experience of your own existence, the experience of the whole universe's existence. The entire universe becomes your body; then why would you wish to remain confined to this small body? Among yogis and saints of the highest order, this very state is called "Turiya Avastha" (the fourth, transcendent state). We will discuss, at a later time, how to go deeper into this state — how to draw near to it now, and how to attain it.
The Secret of the Tilak — The vermilion mark or tilak, applied to the foreheads of Indian spiritual practitioners, was first conceived as a symbol and sign of that unknown realm. It cannot simply be applied anywhere — only the person who can place their own hand on their own forehead and point to the exact spot where it should go can rightly use it. There is no use in applying the tilak just anywhere, because this point is not in the same place in every person. Someone who has experienced the state of samadhi through meditation in a past life has their third eye lower on the forehead; for ordinary people it may be in the middle, above both eyebrows; and for someone who has never meditated at all, the third eye lies in the upper part of the forehead. From this point, one can determine what state your meditation was in during your past life — whether you ever attained samadhi or not. If it seems that you likely did, this point will have moved lower, down to the exact level of your eyes — and then even the smallest event, however ordinary, whether it happens or not, can carry you into a samadhi-like state. This is why we are often astonished when someone slips into samadhi without any apparent cause. When the tilak of ground sandalwood is applied at this particular spot, it signals several things.
First — if your Guru has told you to apply the tilak at a specific spot, you begin to feel something there. You may never have given thought to this: when you sit with closed eyes and someone places a finger between your two eyes, it feels as though someone is pointing at you with that finger. This is the experience of the third eye. If the sandalwood tilak is the same size and shape as the third eye, and applied at the correct spot, you will remember that spot for 24 hours, forgetting the rest of your body — this remembrance keeps you more aware of the tilak and less aware of the body. Then comes a moment when nothing about the body is remembered at all except the tilak — and when that happens, you become capable of opening your third eye. In this practice, when you forget your body and remain centred only on the tilak, remembering only that, your entire consciousness gathers and focuses onto the third eye — much like how a lens gathers the sun's rays onto a piece of paper, which then catches fire within moments; when the sun's rays converge at a single point, fire is born. In the same way, when consciousness is spread throughout the whole body, it does the work of sustaining your life. But when it becomes centred on the third eye, every barrier between the third eye and the seeker burns away, and the door that reveals the inner sky to you opens.
So the first use of the tilak is to mark the correct spot on the body, so that you remember it for 24 hours. The second use of the tilak is that, through it, your Guru can know your progress without even placing a hand on your forehead — because as that point moves lower, you will apply the tilak there too. Each day you must experience that very point, and apply the tilak at that very spot — that is, upon the third eye.
A Guru may have thousands of disciples; when a disciple bows and touches the Guru's feet, the Guru observes where the tilak has been placed, and from that alone knows the disciple's progress. There is no need to ask — the tilak itself reveals whether the disciple is advancing or has become stuck. If a disciple cannot feel the tilak, or the point, moving downward, it means their consciousness has not become fully centred; if the tilak has been placed in the wrong spot, it means the disciple has not become aware of the correct point. As the point moves downward, the place of meditation must change along with it. That's all for today! To be continued!!
~ Nagendra Nikhil. Jai Sadgurudev, Jai Siddhashram!!