भारत में जैसे तीसरे नेत्र के लिए तिलक का उपाय खोजा गया, तिब्बत में आज्ञा चक्र तक पहुँचने के लिए शल्य क्रिया करने का उपाय निकाला! तिब्बतियों ने आज्ञा चक्र तक पहुँचने के लिए सभी की तुलना में सब से अधिक प्रयत्न किए, वास्तव में जीवन और उसके विविध पक्षों से संबंधित तिब्बत का ज्ञान तथा समझ तीसरे नेत्र की समझ पर आधारित है! तिब्बतियों ने तीसरे नेत्र तक पहुँचने के लिए प्रयत्न किए — उसे बाहर से तोड़ कर खोलने की क्रिया द्वारा, परंतु उस स्थान पर शल्य क्रिया द्वारा पहुँचना, योग अभ्यास की क्रिया से बिलकुल भिन्न है! जैसा की भारत में किया गया योग अभ्यास द्वारा जब दिमाग का आधा भाग सक्रिय कर दिया जाता है तो वह चेतना के विकास द्वारा होता है! चेतना के विशुद्ध और पवित्र हुए बिना उस स्थान को बाहर से खोलने — दिमाग के आधे भाग को सक्रिय हो जाने पर उसकी उपलब्धियों के दुरुपयोग होने का खतरा रहता है, इसका कारण यह है के मनुष्य तो पहले वाला ही रहता है, उसकी चेतना अंदर से रूपांतरित नहीं होती, अपेक्षा जिस बात की होती है वह ध्यान द्वारा अंदर से रूपांतरित होना! तिब्बत में हम जहां तिलक लगाते है वहाँ भौतिक उपकरणों से छेद बनाने के प्रयत्न किए गए, मस्तिष्क में सोई पड़ी अनेक शक्तियों को जाना और समझा गया, जहां तक आध्यात्मिक अनुशासन का प्रश्न है तिब्बत एक महान देश न बन सका — यह बहुत आश्चर्यजनक बात है के तिब्बत ने बहुत कुछ किया मगर एक बुद्ध को जन्म न दे सका! भारत में आज्ञा चक्र पर छेद करने की वजाय शरीर के अंदर ध्यान और पूर्ण ऊर्जा को केंद्रित करने के प्रयत्न किए गए, ताके अंदर से उठती ऊर्जा से ही तीसरी आँख खुल जाए, इस के लिए मन को उच्च सत्र तक अनुशासित करना पड़ता है!
ईसा ने कहा "अपनी आंखो को एक होने दो और पूरा शरीर प्रकाश से परिपूर्ण हो जाएगा"! ईसा मसीह का यह सब से रहस्यमई कथन भारत की रहस्यवादी विचारधारा की पुष्टि करता है! और संकेत करता है इस की पुष्ट भूमि इसी विचारधारा की है! भारत में ही तीसरे नेत्र और प्रकाशीय शरीर (Body of light) का गुप्त शिक्षाओं के अंतर्गत सब से केन्द्रीय महत्वपूर्ण और विश्वव्यापी तथ्यों का वर्णन किया गया! तीसरी आँख का महत्वपूर्ण पहलू अपने अंदर देखना है — आप जितना भी अपने अंदर देखते है उतना ही दूसरों के अंदर देखने में सक्षम हो जाते है!
हम तीसरी आँख को खोलने के प्रयत्न तो करते है लेकिन उसे "हारा केंद्र" जिसे मृत्यु केंद्र भी कहते है, जोड़ने का प्रयत्न करते है, जो ठीक नाभि के नीचे है! यह बोध ध्यान विधियों और मार्शल आर्ट में विशेष महत्व रखता है! इस से इसका सामंजस्यपूर्ण विकास होता है! इस के बिना आप एक ऐसे वृक्ष की तरह हो जिस की शाखाएं और फूल तो विकसित हो चुके है लेकिन उसकी जड़े नहीं है! असल में हम दो धारे वाण वाली चेतना के रूप में कार्य करते है, क्योंकि चेतना अंदर भी जाती है और बाहर भी आती है! अगर आप अपने अंदर देखने का प्रयत्न करते है तो अपने अंदर अपने हाथ को महसूस करते है, तो आप उसका आभास तीसरी आँख से करते है!
इसके साथ ही आप तत्काल भौतिक शरीर के अंदर उस ऊर्जा शरीर में जा रहे होते है! कुछ मठों में तीसरे नेत्र को जगाने के लिए मेरुदंड के नीचे पड़ी सुप्त ऊर्जा को तीसरी आँख तक लिजाने के प्रयत्न किए जाते है, और कुछ साधू भी ऐसा करते है! इन्होंने चेतना की अधकचरी अवस्था में तीसरी आँख की आध्यात्मिक दृष्टि जगा ली होती है, वास्तव में वह कार्य नहीं करती! परंतु मेरे अनुभव के अनुसार इस में अनेक खतरे है! इस में एक तो जड़े अविकसित रह जाती है, ऊर्जा रुकी रह जाती है, रिस सकती है या नीचे केन्द्रों में फंसी रह सकती है! लेकिन जब हम तीसरे नेत्र की ऊर्जा हारा में ले जाते है तो नीचे केन्द्रों के साथ काफी कार्य करते है! इस लिए पागल होने, सनक चढ़ने, काले जादू होने, या मृत्यु तक की संभावना बहुत कम होती है! तब इन चमत्कारी, रंग भरे, परामानसिक अनुभवों की माया में खो जाना सरल नहीं होता — यह अनुभव असामान्य और विशिष्ट होते है और शक्ति को बहुत अहंकारी और उच्च बना सकते है! इस लिए यह हमेशा स्मरण रखना — अनुभव चाहे कितना चमत्कारिक हो, आप वह अनुभव नहीं है, आप तो सदैव अनुभव करने वाले है! निश्चित ऊर्जा का ऊपर की और गति करना तो फिर भी घटित होगा, क्योंकि आप जितना भी नीचे गहरा जाएंगे उतना ही ऊपर जाएंगे — जितना हारा केंद्र के में गहराई के साथ जाएंगे उतना ही तीसरी आँख में, क्योंकि इन दोनों चक्रों का परस्पर संबंध है! न्यू एज मार्किट में ऐसे अनेक कोर्स है जिन्हे आप कर अपनी आंतरिक दृष्टि के करीब पहुँच जाते है, लोगो की धारणा है के इस से आध्यात्मिक विकास होगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है! उदाहरण के लिए आप ट्रिक करते हो, इस से आप प्रभामण्डल को देख लोगो — मगर उस के रंग भी बता दोगे — पर यह अभ्यास बिलकुल ऐसे है जैसे जिम में जाकर अपने हाथ मजबूत कर लिए और पैर रह गए! इस लिए हमेशा याद रखो के जब आप कुछ देख रहे होते है वह आपका अपना अनुभव होता है, आपकी अपनी सचाई होती है, लोग जो भी देख रहे होते है वोह भिन्न हो सकता है, लेकिन आप उस अनुभव को जीते हो इस लिए वह आपका अपना अनुभव है — इस बात को हमेशा ध्यान में रखना, नहीं तो चीजों में खो जाओगे!
तीसरी आँख के अनुभव का दूसरा पहलू समकालिकता (synchronicity) है! इसका अर्थ है चीजों में व्याख्या नहीं किए जा सकने वाले संयोगों और संबंधों का मिलना! अगर आप शांत है, किसी के साथ समकालिकता में है तो आप उसके द्वारा किए जा रहे अनुभवों को महसूस कर सकते है, उसकी ऊर्जा के विचारों को जान सकते है! क्योंकि विचार कोई सीलबंद चीज नहीं — जो आपके अंदर है वह आप से अलग, आपके चारों और है! अगर आप अपने को देख सके, एक साक्षी बन सके, कई गोलाकार घेरों के बिन्दु में देख सके, तो आप जान पाओगे के आपके विचार आपके स्वपन केंद्र के बहुत निकट हैं! लेकिन फिर भी वह आप नहीं है — वास्तव में यह अनासक्ति का यह ज्ञान तीसरे नेत्र में प्रवेश करने का एक भाग ही है! अंत में हर चीज स्वपन की तरह है, चाहे अंदर की हो चाहे बाहर की, क्योंकि वह स्थायी नहीं है, इस लिए स्वपन की तरह ही है! केवल स्वपन देखने वाला ही स्थायी है और सत्य है! और इस लिए हमेशा ध्यान पर बल दिया जाता है! कभी तीसरी आँख और उसकी आश्चर्यजनक शक्तियों पे बल नहीं देना चाहिए, केवल अपने होने की या अपने अस्तित्व के केंद्र की और चलना जारी रखो, और अस्तित्व को ही शेष बातों की चिंता करने दो!! क्रमशः!!
~ जय गुरुदेव जय सिद्धाश्रम। नगेंद्र निखिल!!
Just as India discovered the method of the tilak for the third eye, Tibet devised a surgical method for reaching the Ajna Chakra. The Tibetans made more effort than perhaps anyone else to reach the Ajna Chakra; indeed, Tibet's entire knowledge and understanding of life and its many facets is grounded in an understanding of the third eye. The Tibetans tried to reach the third eye through the act of breaking it open from the outside — but reaching that point through surgery is entirely different from the practice of yoga. As happens in the yogic practice followed in India, when half the brain is activated, it occurs through the development of consciousness. Opening that spot from the outside, without consciousness first becoming purified and sanctified, carries the risk that the abilities unlocked by activating half the brain will be misused — because the person essentially remains the same; their consciousness does not transform from within. What is actually required is an inward transformation through meditation. In Tibet, at the very spot where we apply the tilak, attempts were made to create an opening using physical instruments, and many dormant powers within the brain were discovered and understood. But as far as spiritual discipline is concerned, Tibet could not become a truly great nation — it is remarkable that, despite everything Tibet achieved, it could not give birth to a single Buddha. In India, instead of making an opening at the Ajna Chakra, efforts were made to centre meditation and complete energy within the body itself, so that the third eye would open through the energy rising from within — and this requires disciplining the mind to a very high degree.
Jesus said, "Let your eyes become single, and your whole body will be filled with light." This, the most mysterious of all of Christ's sayings, affirms India's mystical philosophy, and signals that its very foundation lies in this same school of thought. It is in India alone that the most central, vital, and universal truths about the third eye and the "Body of Light" were described within the secret teachings. The most important aspect of the third eye is looking within yourself — the more you look within yourself, the more capable you become of looking within others.
We try to open the third eye, but we also attempt to connect it to the so-called "Hara centre" — also called the death centre — located just below the navel. This understanding holds special importance in Buddhist meditation methods and in the martial arts. Through it, harmonious development occurs. Without it, you would be like a tree whose branches and flowers have developed, but which has no roots. In truth, we function as a kind of two-pronged consciousness, because consciousness moves both inward and outward. If you try to look within yourself, and feel your own hand within, you perceive that sensation through the third eye.
Along with this, you instantly enter that energy body within the physical body. In certain monasteries, attempts are made to draw the dormant energy lying at the base of the spine up to the third eye in order to awaken it, and some ascetics do this too. They awaken a half-formed spiritual vision of the third eye in an incomplete state of consciousness, but in truth, it does not actually function. In my experience, however, this carries many dangers. One is that the roots remain undeveloped — the energy remains stuck, it can seep away, or it can become trapped in the lower centres. But when we carry the energy of the third eye into the Hara, we work substantially with the lower centres too. This greatly reduces the chances of going mad, falling into delusion, succumbing to black magic, or even dying. Even then, it is not easy to lose oneself in the illusion of these miraculous, colourful, paranormal experiences — these experiences are unusual and distinctive, and can make a person's power very arrogant and inflated. So always remember — however miraculous an experience may be, you are not that experience; you are always the one experiencing it. Energy will, of course, still move upward, because the deeper you go down, the higher you will rise — the deeper you go into the Hara centre, the deeper you will go into the third eye too, because these two centres are interconnected. In the New Age market, there are many courses that bring you close to your inner vision, and people believe this leads to spiritual development — but that isn't actually true. For example, you might learn a trick that lets you see auras, and even name their colours — but this practice is exactly like going to the gym and strengthening only your arms while neglecting your legs. So always remember that whatever you see is your own experience, your own truth — what others see may be different, but you are the one living that experience, so it remains your own. Always keep this in mind, or else you will lose yourself in things.
The second aspect of the third-eye experience is synchronicity. This means the coming together of coincidences and connections that cannot be explained. If you are calm, if you are in synchronicity with someone, you can feel the experiences they are going through, and know the thoughts within their energy — because thought is not something sealed away; what is within you also exists, separately, all around you. If you can observe yourself, become a witness, look into the point at the centre of many circles, you will come to know that your thoughts lie very close to your dream centre. And yet, even that is not truly you — in fact, this knowledge of non-attachment is itself only one part of entering the third eye. In the end, everything is like a dream, whether within or without, because nothing is permanent — and so it is dream-like. Only the dreamer is permanent, and real. And this is why meditation is always emphasised. One should never place emphasis on the third eye and its astonishing powers themselves — only keep moving toward the centre of your own being, your own existence, and let existence itself take care of everything else!! To be continued!!
~ Jai Gurudev, Jai Siddhashram. Nagendra Nikhil!!