Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

तीसरे नेत्र का रहस्यमयी विज्ञान - अध्यात्मिक विज्ञान - 4 The Mysterious Science of the Third Eye - Spiritual Science - Part 4

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide

गुरु के लिए शिष्य का लगाया हुआ तिलक चार्ट का कार्य करता है, जैसे एक हस्पताल में डॉ. चार्ट देखकर, जिस में मरीज की सारी जानकारी लिखी होती है जैसे बुखार, ब्लड प्रेशर आदि, वोह चार्ट देख कर ही दवाई लिख देता है! इसी तरह तिलक देख कर ही गुरु सब जान जाते है की शिष्य को किस प्रकार की मदद चाहिए! किस चीज को बदलने की जरूरत है! तिलक का यह महत्व था — ध्यान में जिन बदलावों को लाने की अपेक्षा है उनके बारे निर्णय लेना, इस प्रकार तिलक शिष्य की दशा बदलने के लिए महान प्रयोग था!

तीसरे नेत्र का दूसरा पक्ष है उस व्यक्ति की इच्छा शक्ति का केंद्र होना! योग में इस केंद्र को आज्ञा चक्र कहा है, इस का यह नाम इस लिए है क्योंकि हमारे शरीर में जो कुछ अनुशासन है वोह इसी केंद्र से शासित होता है! हमारे शरीर में समस्वरता (harmony) और व्यवस्था है वोह इसी बिन्दु से उठती है! तीसरा केंद्र इच्छा शक्ति का केंद्र है! अब इसके कार्यों को समझते हैं!

जिन लोगो का इस जीवन में आज्ञा चक्र सक्रिय नहीं होता वोह हजारो तरीको से गुलाम रहते हैं! इस केंद्र के बिना स्वतन्त्रता नहीं है! हम राजनैतिक और आर्थिक स्वतन्त्रता के बारे जानते है, परंतु यह सच्ची नहीं है! जिस व्यक्ति में इच्छा शक्ति नहीं है, जिस का आज्ञा चक्र सक्रिय नहीं हुआ, वह एक न एक रूप में सदैव गुलाम बना रहेगा! वह एक तरह की गुलामी से स्वतंत्र हो भी जाए लेकिन फिर दूसरी गुलामी में फस जाएगा, क्योंकि वह अपनी इच्छा शक्ति का कोई केंद्र नहीं रखता जो उसे किसी चीज का स्वामी बना दे! जिस में इच्छा शक्ति नाम की कोई चीज नहीं होती उसमे अपने मन को आदेश देने की शक्ति नहीं होती! उसका शरीर और इंद्रियां उसको आदेश देते है! यदि उसका पेट कहता है के वोह भूखा है तो वोह भूखा है! यदि उसका शरीर कहता है वोह रोगी है तो वोह बीमार हो जाता है! यदि उसका शरीर कहता है उसे काम की अपेक्षा है तो उसमें सेक्स की इच्छा उठने लगती है, यदि उसका शरीर कहता है वह वृद्ध हो गया है तो वह वृद्ध हो जाता है! शरीर आज्ञा देता है, वह उसका पालन करता है!

लेकिन जैसे जैसे आज्ञा चक्र सक्रिय हो जाता है, शरीर आज्ञा देना बंद कर देता है और उसकी वजाय आज्ञा मानना शुरू कर देता है! सारी व्यवस्था बदल जाती है! जब शरीर उसके अधीन हो जाता है तो वह अपनी नब्ज़, खून और दिल की धड़कन तक को नियंत्रित कर सकता है! ऐसा व्यक्ति अपने शरीर, मन और इंद्रियों का स्वामी हो जाता है! लेकिन बिना आज्ञा चक्र के सक्रिय हुए ऐसा नहीं होता! आप जितना आज्ञा चक्र को स्मरण रखते है उतने ही अधिक अपने स्वामी हो जाते है!

योग में इस केंद्र को सक्रिय करने के अनेक प्रयोग दिये है! लेकिन जो व्यक्ति इसको बार बार याद रखता है तो परिणाम भी महान होते है! अगर इस स्थान पे तिलक लगा दिया जाए तो आपका ध्यान बार बार वहाँ जाएगा! जैसे ही इस स्थान पे तिलक लगाया जाता है वह स्थान शेष शरीर से अलग बन जाता है! यह बिन्दु शरीर का सब से अधिक संवेदनशील स्थान है, इस लिए तिलक लगते ही आपको यह स्थान याद ही रखना पड़ेगा! इस स्थान पे तिलक लगाने की सैकड़ो विधियाँ है, सैकड़ों प्रयोग करने के बाद चन्दन को चुना गया! चंदन के लेप और इस स्थान के बीच एक सबंध है — जब चंदन का लेप इस स्थान पे लगाया जाता है तो इस की संवेदनशीलता बढ़ जाती है! ऐसा नहीं है के इस पर कोई भी चीज लगा दी जाए, कई बार दूसरी चीजे इस की संवेदनशीलता को हानि भी पहुंचा सकती है! उदाहरण के लिए इस स्थान पे औरतें ज्यादातर बाजार से मिलने वाली बिंदी आदि लगाती है, जब की बाजार से मिलने वाले टीके बिंदी का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता, उनका योग से कोई संबंध नहीं होता, इस लिए यह बिंदी आदि इस स्थान की संवेदनशीलता को हानि पहुंचाते है! प्रश्न यह है के कोई भी चीज इस केंद्र की संवेदनशीलता को घटाती या बढ़ाती है, अगर बढ़ाती है तो ठीक है, अगर घटाती है तो हानिकारक है! इस विश्व में एक छोटी सी चीज भी अंतर डाल सकती है! हर चीज का अपना असर होता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ वस्तुएं इस विषय में उपयोगी पायी गई है! अगर आज्ञा चक्र को सक्रिय कर दिया जाए और संवेदनशील बना दिया जाए तो आपकी भाव्यता और संपूर्णता में विकास होगा! आप अपनी चेतना में और अधिक संपूर्णता अनुभव करना शुरू कर देंगे, आपकी चेतना का द्वंद्व विखराव विभाजन जब अंत हो जाएगा तथा आप पूर्ण हो जाओगे!

टीका और तिलक के उपयोग में साधारण सा अंतर है! टीका विशेष रूप में महिलाओं के लिए था! महिलाओं का आज्ञा चक्र बहुत कमजोर होता है क्योंकि इनका व्यक्तित्व समर्पण के लिए रचा गया, उनका सौंदर्य समर्पण में है! अगर उनका आज्ञा चक्र शक्तिशाली हो जाता तो समर्पण करना कठिन हो जाएगा! इस लिए स्त्री हमेशा किसी न किसी का सहारा चाहती है, वोह चाहती है कोई हो जो उसका नेतृत्व कर सके, और आज्ञा पालन करने की इच्छा उसे प्रसन्नता प्रदान करती है! संसार में भारत ही एक मात्र देश है जिस में महिलाओं के आज्ञा चक्र को सक्रिय करने की कोशिश की गई — ऐसा इस लिए किया गया के जब तक इनके आज्ञा चक्र को सक्रिय नहीं किया जाएगा यह आध्यात्मिक प्रगति नहीं कर सकती! क्योंकि ध्यान की साधना में इच्छा शक्ति के बिना कोई प्रगति नहीं कर सकता! इस लिए उसे शक्तिशाली और स्थायी बनाना जरूरी था! अगर उसे पुरुष की तरह साधारण रीति से शक्तिशाली बनाया गया तो उसके स्त्री तत्व में कमी आ जाएगी और पुरुष जैसे गुणों का विकास होने लगेगा! अंत में टीका अभिन्न रूप से स्त्री के पति से संबंधित था! यह संगति जरूरी थी, अगर उसे स्वतंत्रता पूर्वक लगा दिया जाता तो वह उसकी स्वतंत्रता को और बढ़ाता, उसको आत्मनिर्भर बनाता, और वह जितनी भी स्वतंत्र हुई उसकी कोमलता, सौंदर्य, नगण्यता नष्ट हुई! इस लिए यह जरूरी समझा गया के उसे सीधे शक्तिशाली बना देने से उसके स्त्री तत्व की हानि होगी! उसके माँ बनने में समस्या होगी, उसे समर्पण करने में कठिनाई होगी, इस लिए उसकी इच्छा शक्ति को उसके पति के साथ जोड़ने की एक कोशिश की गई! यह दो प्रकार से सहायक था — उसके स्त्री तत्व पे हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा, फिर भी उसका इच्छा शक्ति का केंद्र सक्रिय हो जाएगा, इस लिए महिलाओं में टीका महत्वपूर्ण स्थान रखता है! बस आज के लिए इतना ही!

~ नगेंद्र निखिल। जय सद्गुरुदेव जय सिद्धाश्रम!!

For the Guru, a disciple's tilak serves the same purpose as a chart at a hospital — just as a doctor checks a patient's chart, which records all their information such as fever, blood pressure, and so on, and prescribes medicine based on it, the Guru looks at the tilak and instantly knows what kind of help the disciple needs, and what needs to change. This is the significance of the tilak — deciding what changes need to be brought about in one's meditation. In this way, the tilak was a great tool for transforming a disciple's condition.

The second aspect of the third eye is that it is the centre of a person's willpower. In yoga, this centre is called the Ajna Chakra — it is named so because whatever discipline exists within our body is governed from this very centre. The harmony and order within our body arises from this very point. The third centre is the centre of willpower. Now let us understand its functions.

Those whose Ajna Chakra is not active in this life remain enslaved in a thousand different ways. Without this centre, there is no freedom. We know about political and economic freedom, but this isn't the real truth. A person who lacks willpower, whose Ajna Chakra has not become active, will always remain enslaved in one form or another. They may become free from one kind of bondage, only to fall into another, because they hold no centre of will that could make them master of anything. Someone with no willpower has no power to command their own mind — instead, their body and senses command them. If their stomach says it's hungry, they are hungry. If their body says it's sick, they fall ill. If their body says it desires sex, that desire arises in them. If their body says it has grown old, they grow old. The body commands, and they obey.

But as the Ajna Chakra becomes active, the body stops giving commands and instead begins to obey them. The entire order reverses. When the body comes under one's command, one can even control their own pulse, blood, and heartbeat. Such a person becomes master of their own body, mind, and senses. But this does not happen without the Ajna Chakra becoming active. The more you keep this chakra in your awareness, the more you become master of yourself.

Yoga offers many practices to activate this centre. But for one who remembers it again and again, the results are profound. If a tilak is applied at this spot, your attention will return there again and again. As soon as the tilak is applied at this point, that spot becomes distinct from the rest of the body. This point is the most sensitive spot in the entire body, so once the tilak is applied, you will be compelled to keep remembering it. There are hundreds of methods for applying a tilak at this spot, and after hundreds of trials, sandalwood was chosen. There is a special connection between sandalwood paste and this spot — when sandalwood paste is applied here, its sensitivity increases. It isn't that just anything can be applied here — many other substances can actually harm this sensitivity. For example, women often wear market-bought bindis at this spot, but such bindis have no scientific basis and bear no connection to yoga at all — which is why they damage the sensitivity of this point. The question is simply whether something increases or decreases the sensitivity of this centre — if it increases it, that's good; if it decreases it, that's harmful. Even a small thing can make a difference in this regard; everything has its own effect, and keeping this in mind, certain substances have been found especially useful. If the Ajna Chakra is activated and made sensitive, your sense of being and wholeness will develop. You will begin to experience greater completeness in your consciousness, and when the division and fragmentation of your awareness finally ends, you will become whole.

There is a simple distinction between the use of teeka and tilak. The teeka was specifically meant for women. A woman's Ajna Chakra is naturally weaker, because her personality is shaped around surrender — her beauty lies in surrender. If her Ajna Chakra became too powerful, surrender would become difficult. This is why a woman always seeks some kind of support — she wants someone who can lead her, and the desire to follow commands brings her joy. India is the only country in the world where an attempt was made to activate the Ajna Chakra in women — this was done because, without activating this chakra, they cannot make spiritual progress, since no progress in meditation is possible without willpower. So it became necessary to make this centre strong and stable in women. If she were made powerful in the same plain way as a man, her feminine essence would diminish, and masculine qualities would begin to develop instead. Ultimately, the teeka was inseparably linked to a woman's husband. This connection was necessary — if it had been applied to her independently, it would have increased her independence and made her self-reliant, but the more independent she became, the more her tenderness, beauty, and humility would be lost. So it was considered necessary that making her directly powerful would harm her feminine essence — it would create difficulties in becoming a mother, and in surrendering. So an attempt was made to link her willpower to her husband instead. This served two purposes — it would not harm her feminine essence, while still activating her centre of willpower. This is why the teeka holds such an important place for women. That's all for today!

~ Nagendra Nikhil. Jai Sadgurudev, Jai Siddhashram!!

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.