Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

तीसरे नेत्र का रहस्यमयी विज्ञान - अध्यात्मिक विज्ञान - 6 The Mysterious Science of the Third Eye - Spiritual Science - Part 6

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide

तीसरे नेत्र को अधकचरी अवस्था में जगाना हानिकारक ही होता है! ऐसे लोगो का निरीक्षण करने पे पाया गया है के जिन लोगो की तीसरी आँख तो काम कर रही होती है मगर दूसरे चक्र यदि स्वस्थ नहीं है तो स्पष्ट पता चल जाता है की इसे योग्य मार्गदर्शन नहीं मिला, यह हानि शिथिल होने से नहीं वरना तीसरे नेत्र की क्रिये करने से होती है — शक्ति चक्र पे कठोर परिश्रम करना प्राय उसे पहले और पंचवे चक्र पे दबाव डालना पड़ता है! व्यक्ति ने देखने और जानने के तरीको को विकसित कर लिया मगर उस में अहंकार एक बड़ा और पेचीदा बन जाता है!

भैरव विज्ञान कहता है — अपने सिर के बाहरी सात मार्गों को अपने हाथों की उंगलियों से बंद कर दो, और तुम्हारी आंखो के मध्य स्थान में सभी का समावेश हो जाता है! यह तकनीक सब से प्राचीन है और सरल भी — सिर के सारे बाहरी भागो: आंखो, कानो, नाक, मुह को बंद कर दो! जब सारे बाहरी मार्ग बंद हो जाते है तो आपकी चेतना जो बाहर की और गति कर रही होती है अचानक रुक जाती है, वह गति नहीं कर सकती, जब वह गति नहीं कर सकती तो अंदर रहती है — सात छेद बंद होने से वोह बाहर नहीं जा सकती, और उसका अंदर रहना ही आंखो के मध्य भाग में एक स्थान बनाता है! यदि सिर के सात बाहरी मार्ग बंद कर दिये जाते है तो आप अंदर ही रहते है, आप बाहर गति नहीं कर सकते क्योंकि आप इन मार्गो द्वारा ही बाहर जाते है! आपकी चेतना भी अंदर ही रहती है और इन दोनों साधारण आंखो के मध्य केंद्रित और एकाग्र हो जाती है! वह दोनों आंखो के मध्य पूरी तरह केंद्रीभूत हो जाती है, वह स्थान का बिन्दु ही तीसरी आँख के नाम से जाना जाता है! यह स्थान अपने में सब कुछ समा लेने के योग्य बन जाता है, यह सूत्र कहता है के इस स्थान से ही सब कुछ निहित है! सारा अस्तित्व इस में सम्मिलित है! अगर आपने इस स्थान का अनुभव कर लिया, आपने सबका अनुभव कर लिया — एक बार जब आपने अपनी इन आंखो के मध्य स्थित स्थान के आंतरिक भाग का अनुभव कर लिया तो अपने अस्तित्व को जान लिया, उसकी पूर्णता को जान लिया, क्योंकि इस आंतरिक स्थान में सब कुछ शामिल है, कुछ भी बाहर शेष नहीं रहता! उपनिषद कहते है "एक को जान कर सब जान लिया जाता है!" ये दो आंखे सीमित को देख सकती है, तीसरी आँख असीम को देखती है! ये दो आंखे भौतिक पदार्थों को देखती है, यह तीसरी आँख अभौतिक और आध्यात्मिक को देखती है! इन दो आंखो के मध्य से आप ऊर्जा का कभी अनुभव नहीं कर सकते, ऊर्जा को कभी देख नहीं सकते! आप केवल पदार्थ को देख सकते है! लेकिन तीसरी आँख से आप ऊर्जा को उसी रूप में देखते है जैसी की वोह है!!

भैरव विज्ञान कहता है "दोनों भौहों के मध्य ध्यान केंद्रित करो! अपने मन के विचारों को देखो! शनैः शनैः विचार विलीन हो जाएंगे और प्रकाश की वर्षा होने लगेगी!" यह विधि तीसरे नेत्र को खोलने की है — ध्यान भूमध्य रखो... अपनी आंखे बंद कर लो, फिर अपनी दोनों आंखो को ठीक भूमध्य में केंद्रित करो! बंद आंखो से ध्यान मध्य में केंद्रित करो जैसे तुम दोनों आंखो से देख रहे हो, इस पर पूरा ध्यान दो! यह ध्यान देने की सब से अधिक सरल विधि है! आप शरीर के अन्य भाग के प्रति इतनी सरलता से ध्यान नहीं दे सकते! यह ग्रंथि ध्यान को भली प्रकार से आकर्षित करती है और सोखती है! जब आप इस पे ध्यान देंगे तो आपकी दोनों आंखे तीसरी आँख से सम्मोहित हो जाएंगी, हिप्नोटाइज़ हो जाएंगी, वह स्थिर हो जाएंगी, वह इधर उधर गति नहीं कर सकेंगी! अगर आप शरीर के दूसरे अन्य भाग पे ध्यान देने की कोशिश करते हो तो वह कठिन होगा — तीसरा नेत्र ध्यान को अपनी और आकर्षित करता है! ध्यान को बलपूर्वक अपनी और खींचता है! ध्यान के लिए यह चुम्बकीय है! इस लिए साधना संसार की सभी विधियों में इसका उपयोग किया जाता है! इस पे ध्यान लगाना सब से सरल होता है क्योंकि आप ही इस पे ध्यान लगाने का प्रयत्न नहीं करते, वह ग्लैंड भी आपकी मदद करता है! इस में चुम्बकीय शक्ति है, आपका ध्यान बलपूर्वक खींचा जाता है और वोह उस में लीन हो जाता है!

तंत्र के प्राचीन ग्रंथो में कहा गया है के ध्यान तृतीय नेत्र के लिए आहार है! वह भूखा है, वह जन्म जन्मांतरों से भूखा है! यदि आप उस पे ध्यान देंगे तो वह जीवित हो उठेगा, वह संजीव हो जाता है! उसको भोजन दे दिया जाता है! और एक बार आपने जान लिया के ध्यान उसका आहार है, एक बार आपने अनुभव कर लिया के आपका ध्यान चुम्बकीय रूप में खिंच जाता है, आकर्षित हो जाता है, ग्रंथि (ग्लैण्ड) द्वारा स्वयं आकर्षित कर लिया जाता है — तब ध्यान करना कठिन नहीं रहता! व्यक्ति को केवल सही बिन्दु जानना होता है! इस लिए अपनी आंखे बंद कर लीजिये! अपनी दोनों आंखो को मध्य में लाईये और उस बिन्दु का अनुभव करिये! जब आप उस बिन्दु के निकट होते है तो अचानक आपकी आंखे स्थिर हो जाती है! जब उन्हे इधर उधर हिलना कठिन लगे तो जान लीजिये के आपने सही बिन्दु पकड़ लिया है! ध्यान भौहों के बीच में हो और मन विचारों के सामने — यदि आपने पहली बार ध्यान स्थिर किया है तो आपको एक विचित्र अनुभव होगा! पहली बार आप अपने विचारों को अपने सामने से गुजरते हुए देखोगे! आप उनके साक्षी होंगे! यह एक फिल्मी पर्दे की तरह होगा — विचार चल रहे है और आप उन्हे दर्शक की तरह देख रहे है! एक बार अगर ध्यान तीसरे नेत्र के मध्य बिन्दु पे लग गया तो आप उसी वक़्त अपने विचारों के साक्षी बन जाते है! यह विधि विज्ञान भैरव तंत्र से उद्धृत है!!

~ जय गुरुदेव जय सिद्धाश्रम। क्षमा! नगेंद्र निखिल!!

Awakening the third eye in a half-formed, incomplete state is always harmful. Observing such people has revealed that when someone's third eye is functioning, but their other chakras are not in a healthy state, it becomes clear that they did not receive proper guidance. This harm does not come from being too lax, but rather from forcing the practice of the third eye — working too hard on the power chakra, often putting excessive pressure on the first and fifth chakras as well. The person develops new ways of seeing and knowing, but the ego that comes with it becomes large and complicated.

Bhairav Vigyan says — seal the seven outer gateways of your head with your own fingers, and everything will gather into the space between your eyes. This technique is among the most ancient, and also the simplest — close off all the outer parts of the head: the eyes, ears, nose, and mouth. When all the outer pathways are closed, your consciousness, which is normally moving outward, suddenly stops — it cannot move. When it can no longer move outward, it stays within — with all seven openings sealed, it cannot escape outward, and this very act of staying within creates a focal point in the space between the eyes. If the seven outer pathways of the head are sealed, you remain entirely within; you cannot move outward, because it is through these very pathways that you go outward. Your consciousness, too, remains within, and becomes centred and concentrated between these two ordinary eyes. It becomes completely focused between the two eyes, and that very point is known as the third eye. This point becomes capable of absorbing everything within itself — this principle holds that everything is contained within this point. All of existence is included within it. If you have experienced this point, you have experienced everything — once you have experienced the inner dimension of this point situated between your eyes, you have come to know your own existence, known its completeness, because everything is included in this inner space; nothing remains outside it. The Upanishads say, "By knowing the One, all is known." These two eyes can see only the limited; the third eye sees the limitless. These two eyes see physical matter; this third eye sees the immaterial and the spiritual. Through these two eyes, you can never experience energy, never see energy — you can only see matter. But through the third eye, you see energy exactly as it truly is!!

Bhairav Vigyan says, "Centre your meditation between the two eyebrows! Watch the thoughts of your mind! Slowly, slowly, thoughts will dissolve, and a shower of light will begin to fall!" This method is for opening the third eye — keep your meditation at the midpoint... close your eyes, then centre both your eyes exactly at the midpoint. With closed eyes, focus your attention at the centre as though you were looking with both eyes — give this your complete attention. This is the simplest method of focusing attention there is. You cannot focus on any other part of the body with such ease. This gland attracts and absorbs attention beautifully. When you focus on it, both your eyes will become hypnotised by the third eye — they will become still, unable to move here and there. If you try to focus attention on any other part of the body, it will prove difficult — the third eye draws attention to itself; it pulls attention toward itself with force. For meditation, it is magnetic. This is why it is used in every spiritual practice in the world. Focusing on it is the easiest of all, because you yourself don't even need to make an effort to focus on it — the gland itself helps you. It carries a magnetic power; your attention is forcefully pulled in, and becomes absorbed within it.

The ancient tantric texts say that meditation is food for the third eye. It is hungry — hungry across many lifetimes. If you focus your attention on it, it will come alive, it becomes animated. It is fed. And once you realise that meditation is its food, once you experience that your attention is magnetically drawn in, attracted, pulled in by the gland itself — then meditating no longer remains difficult. One only needs to know the correct point. So close your eyes. Bring both your eyes to the centre and experience that point. When you come near that point, your eyes will suddenly become still. When you find it difficult to move them here and there, know that you have found the correct point. Let your attention rest between the eyebrows, with the mind's thoughts passing before it — if you have steadied your attention there for the first time, you will have a strange experience. For the first time, you will watch your thoughts passing before you. You will become their witness. It will feel like a cinema screen — thoughts are moving, and you are watching them like a spectator. Once attention settles on the midpoint of the third eye, you instantly become a witness to your own thoughts. This method is drawn from the Vigyan Bhairav Tantra!!

~ Jai Gurudev, Jai Siddhashram. Forgive me! Nagendra Nikhil!!

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.