Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

🙏 हमारे बारे मेंAbout Us

श्रीधाम108

आध्यात्मिक एवं भौतिक जीवन को ऊर्जा की ओर ले जाने का संकल्प
A mission to lead your spiritual and material life towards divine energy

A mission to lead your spiritual and material life towards divine energy
आध्यात्मिक एवं भौतिक जीवन को ऊर्जा की ओर ले जाने का संकल्प

🌸 परिचय

श्री विद्या — ब्रह्मांड की मूल ऊर्जा

Sri Vidya — The Primordial Energy of the Universe

आप के आध्यात्मिक व भौतिक जीवन को ऊर्जा की और ले जाने के लिए यह साइट शुरू की गई है। अपने जीवन में बहुत से साधना आयाम जीने के बाद हमने महसूस किया कि आखिर वह कौन सी ऊर्जा है जो हर प्राणी में रूपांतरण करने की शक्ति रखती है। बहुत बार जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो वास्तव में अद्भुत होते हैं। मनुष्य जब इन क्षणों का एहसास करता है तो उसे जीवन अमृत ऊर्जा का आभास होता है।

आखिर कोई शक्ति है जो ब्रह्मांड की समस्त ऊर्जा को कंट्रोल कर नवजीवन निर्माण करती है। यह ऊर्जा ही श्री विधा के नाम से जानी जाती है। परम पिता विधाता ने अपने परम तत्व के दो रूप किए — एक सकारात्मक और दूसरा निराकार परम तत्व जैसे कि निराकार तत्व नारायणी तत्व है, उसका साकार रूप विष्णु भगवान।

इन दोनों तत्वों को चलाने के लिए परम पिता सदाशिव ने दो शक्तियां बनाई — एक विद्या और दूसरी अविद्या। विद्या श्री विधा है जो परम नारायणी तत्व की मुख्य प्रकाशमई शक्ति है। दूसरी शक्ति महा योगमाया है जो भगवान विष्णु की मुख्य शक्ति कहलाती है।

श्री विधा इतनी सूक्ष्म तत्व है जो सिर्फ महसूस किया जा सकता है। जैसे हर प्राणी में विद्युत शक्ति के रूप में कुंडलिनी शक्ति, सूर्य में प्रकाश, चंद्र में शीतलता, जल में जीवनी शक्ति, फूलों में खुशबू — यह शक्ति हर गुण को चला रही है।

यही शक्ति रजो गुण में जहां महालक्ष्मी है, वहीं तमो गुण में भगवान शिव के साथ महाकाली रूप में विद्यमान है। ब्रह्मा जी के साथ सरस्वती रूप में विद्या को प्रसारित करती है। यह सभी गुणों को अपनी संकल्प शक्ति — महाकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी — रूप में संपूर्ण ब्रह्मांड को चला रही है।

🌟 श्री विद्या

परम नारायणी तत्व की मुख्य प्रकाशमई शक्ति। यह प्राणियों में श्री तत्व को प्रादुर्भाव करती है। चार पुरुषार्थों — धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष — को पोषित करने वाला तत्व।

🌑 महा योगमाया

भगवान विष्णु की मुख्य शक्ति। प्राणियों में कामना, इच्छा, भ्रम और कल्पना के रूप में व्याप्त। मनुष्य को कामना के अधीन कर उचित-अनुचित कार्य कराती है।

🌸 Introduction

Sri Vidya — The Primordial Energy of the Universe

श्री विद्या — ब्रह्मांड की मूल ऊर्जा

This website has been started to lead your spiritual and material life towards divine energy. After living through many dimensions of spiritual practice, we realized — what is that energy which holds the power to transform every living being? Many times in life, such moments arrive that are truly wondrous. When a person experiences these moments, they sense the life-giving nectar energy.

There is indeed a power that controls all the energy of the universe and creates new life. This energy is known as Sri Vidya. The Supreme Father Vidhata divided His supreme element into two forms — one positive and the other formless, like the formless Narayani Tatva, whose manifest form is Lord Vishnu.

To operate both these elements, Supreme Father Sadashiva created two powers — Vidya (knowledge) and Avidya (ignorance). Vidya is Sri Vidya, the main luminous power of the supreme Narayani element. The second power is Maha Yogmaya, the primary power of Lord Vishnu.

Sri Vidya is such a subtle element that it can only be felt — like Kundalini as electrical energy in every being, light in the sun, coolness in the moon, life energy in water, fragrance in flowers. This power operates every quality of existence.

This same power exists as Mahalakshmi in Rajo Guna, as Mahakali alongside Lord Shiva in Tamo Guna, and as Saraswati with Brahma ji spreading knowledge. Through its resolve power — as Mahakali, Mahasaraswati, and Mahalakshmi — it runs the entire universe.

🌟 Sri Vidya

The main luminous power of the supreme Narayani element. It manifests the Sri element in living beings — nourishing the four Purusharthas: Dharma, Artha, Kama, and Moksha.

🌑 Maha Yogmaya

The primary power of Lord Vishnu. It pervades living beings as desire, wish, illusion, and imagination — enslaving the human mind and driving both appropriate and inappropriate actions.

🔯 श्री चक्र

श्री चक्र — आकर्षण शक्ति का स्रोत

Sri Chakra — The Source of Attraction Power

हर मनुष्य में 108 आध्यात्मिक बिन्दु होते हैं जिन्हें श्री चक्र कहा जाता है। मनुष्य में श्री तत्व की कमी होने से यह बिन्दु ज्यादातर बंद रहते हैं। यह बिन्दु श्री तत्व पूर्ण होने पर जागृत होकर ब्रह्मांड की ऊर्जा को ग्रहण करते हैं — जिसे सामान्य भाषा में शक्तिपात कहते हैं।

जब साधक साधना करता है तो वह सोचता है कि देवता प्रकट होगा और उसे जो चाहिए देगा। यही कल्पना उसके मन में बसी होती है। यही कल्पना शक्ति से योगमाया उसके मन को अपने अधीन कर लेती है। 100 में से 60 लोग इसी तरह का जीवन जी रहे हैं।

जब तक आप में आकर्षण शक्ति नहीं होगी, देवता, यक्षिणी, अप्सरा तो क्या — आप साधारण मनुष्य को भी आकर्षित नहीं कर पायेंगे। यह श्री तत्व ही आकर्षण शक्ति के रूप में शरीर में व्याप्त है।

श्री चक्र क्या करते हैं? श्री चक्र आकर्षण शक्ति को पैदा करते हैं जो देवताओं का आकर्षण करती है, जो देव और यक्षिणी-अप्सरा आदि को बांध देती है, सम्मोहित कर देती है — उन्हें बेबस कर देती है आपकी इच्छा पूर्ण करने के लिए।

इसके लिए जो एक झटके के साथ आपके जीवन को बदल दे वह श्री विधा अपनानी होगी। तभी सफलता मिलेगी, तभी साधना पूर्ण होगी। इसके लिए गुरु से नाम लेना होगा, श्री विधा रहस्य जानना होगा और श्री विधा के अंतर्गत पड़ने वाली दीक्षाएं लेनी होंगी।

🔯 Sri Chakra

Sri Chakra — The Source of Attraction Power

श्री चक्र — आकर्षण शक्ति का स्रोत

Every human being has 108 spiritual points called Sri Chakras. Due to deficiency of Sri Tatva, these points remain mostly closed. When Sri Tatva is complete, these points awaken and receive the energy of the universe — what is commonly called Shaktipat.

When a seeker practices, he thinks the deity will appear and grant his desires. This imagination resides in his mind. Through this imagination, Yogmaya takes control of his mind. 60 out of 100 people are living this kind of life.

As long as you don't possess attraction power, you won't be able to attract not just deities, yakshinis, or apsaras — but even ordinary humans. It is this Sri Tatva which pervades the body as attraction power.

What do Sri Chakras do? Sri Chakras generate attraction power — which attracts deities, binds gods, yakshinis, and apsaras, hypnotizes them, and makes them compelled to fulfill your desires.

For this, the Sri Vidya that transforms your life in one stroke must be adopted. Only then will success come, only then will spiritual practice be complete. One must take a name from the Guru, know the secrets of Sri Vidya, and receive the initiations that fall under it.

🏛️ श्रीधाम108

श्रीधाम108 — दिव्य धाम से जोड़ने का संकल्प

Shreedham108 — A Mission to Connect You with the Divine Abode

मैंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान एक ऐसे स्थल को पाया जो अपने आप में अद्वितीय है। जहां के वैभव के आगे देवताओं का वैभव भी नगण्य है। जहां सभी देवताओं को श्री तत्व से परिपूर्णता मिलती है। इंद्र, कुबेर भी जहां श्री का आशीर्वाद पाते हैं। महाशक्ति ललिता त्रिपुर सुंदरी माँ बाला जहां की अधिष्ठात्री देवी है।

उस श्रीधाम के गुणों की कोई भी व्याख्या नहीं कर सकता। वह श्रीधाम इसी ब्रह्मांड में व्याप्त है — जहां से समस्त ब्रह्मांड को श्री तत्व प्रदान किया जाता है। मैंने दो ही सर्व चैतन्य स्थल पाये — एक सिद्धाश्रम और दूसरा श्रीधाम।

बिना श्री पाए आप देव साधना नहीं कर पायेंगे और सिद्धाश्रम भी श्री से परिपूर्ण होकर ही जाया जा सकता है। इसीलिए मैं कहता हूँ — बिना श्री तत्व के साधना भी सफल नहीं होती।

उसी ब्रह्मांड के श्रीधाम से जोड़ने के लिए हम इस धरा पर श्रीधाम108 बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। श्रीधाम माँ की कृपा से नाम मिला है और 108 का अर्थ है परिपूर्ण — अर्थात जो सभी दृष्टि से परिपूर्ण हो।

श्रीधाम108 जल्दी ही आप लोगों को देव दुर्लभ विद्याओं की प्रैक्टिकल जानकारी व साधना कराएगा। इसके लिए आपसे कोई भी स्वार्थ पूर्ति नहीं की जाएगी। कर्मकांड, ज्योतिष विज्ञान, सम्मोहन विज्ञान, आयुर्वेद, जड़ी बूटी ज्ञान, रस तंत्र, तंत्र मंत्र यंत्र विज्ञान, योग शास्त्र — सभी की शिक्षा का मौका मिलेगा।

🏛️ Shreedham108

Shreedham108 — A Mission to Connect You with the Divine Abode

श्रीधाम108 — दिव्य धाम से जोड़ने का संकल्प

During my spiritual journey, I found a place unique in itself — compared to whose glory, even the glory of the gods is negligible. Where all gods receive completeness from Sri Tatva. Where Indra and Kubera also receive the blessings of Sri. Where Mahashakti Lalita Tripura Sundari Maa Bala is the presiding deity.

No one can fully describe the qualities of that Shridham — it pervades this very universe, from where Sri Tatva is provided to the entire cosmos. I have found only two completely conscious places — Siddhashrm and Shridham.

Without obtaining Sri, you cannot perform deity worship, and even Siddhashrm can only be visited when complete with Sri. That is why I say — without Sri Tatva, even spiritual practice does not succeed.

To connect you with that Shridham of the universe, we are determined to establish Shreedham108 on this earth. Shreedham is a name received by Mother's grace, and 108 means complete — perfect in every sense.

Shreedham108 will soon provide practical knowledge of divine sciences rare even to gods. No self-interest will be sought from you. Opportunities to learn Karmakanda, Jyotish (Astrology), Sammohana Vigyan (Hypnosis), Ayurveda, Herbal Knowledge, Rasa Tantra, Tantra-Mantra-Yantra Science, and Yoga Shastra will all be available.

🌺 योजना

श्रीपुत्र योजना

ShreePutra Scheme

इसलिए श्रीधाम108 की ओर से श्रीपुत्र योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत आपको श्रीधाम108 की ओर से ID कार्ड दिया जाएगा — जिससे आपको बार-बार साधना में आवेदन देने के लिए बायोडेटा देने की जरूरत नहीं।

🌺 Scheme

ShreePutra Scheme

श्रीपुत्र योजना

Therefore, the ShreePutra Yojana is being run by Shreedham108. Under this, you will be given an ID card by Shreedham108 — so you won't need to submit your biodata again and again while applying for Sadhana programs.

🪪

ID कार्ड

ID Card

एक बार पंजीकरण, बार-बार आवेदन नहीं। श्रीधाम परिवार का सदस्य बनें।

One-time registration, no repeated applications. Become a member of the Shreedham family.

📿

दुर्लभ साधना

Rare Sadhanas

समय-समय पर दुर्लभ साधना विधान। कैंप व उत्सवों की जानकारी सबसे पहले।

Rare Sadhana rituals from time to time. First access to camps and festival programs.

🏨

व्यवस्था

Arrangements

अलग-अलग शहरों के प्रोग्राम में उचित खर्चे पर ठहरने व खाने की व्यवस्था।

Accommodation and food arrangements at reasonable costs for programs across cities.

🔯

दिव्य यंत्र उपहार

Divine Yantra Gift

एक कीमती दिव्य यंत्र भेंट — जिसके स्थापन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है।

A precious divine yantra as gift — whose installation fills the home with positive energy and keeps you refreshed.

📜 नियम

श्रीधाम108 के नियम

Rules of Shreedham108
  • श्रीधाम साधक श्रीपुत्र के रूप में जाना जायेगा।
  • वह किसी धर्म जाति आदि से हो सकता है, लेकिन साधक जीवन अपनाते हुए किसी भी मजहब व धर्म से ऊपर उठकर कार्य करेगा।
  • किसी भी धर्म के खिलाफ कुछ भी लिखने की इजाज़त श्रीधाम नहीं देता। हम सिर्फ साधना एवं ज्ञान के पक्षधर हैं।
  • हमारा मानना है कि अगर जीवन में समस्याओं से उभरना है तो इन बातों से ऊपर उठकर सोचना होगा। हम सिर्फ इंसानियत की सपोर्ट करते हैं।
  • श्रीधाम किसी दीक्षा या शक्तिपात दीक्षा नहीं देता। जो परमार्थ का रास्ता चाहते हैं उन्हें परमार्थ का रास्ता नाम जरूर देगा।
  • श्रीधाम अमूल्य ग्रंथों को आपको उपलब्ध कराने की व्यवस्था के पक्ष में है।
  • हमारी कोई भी ब्रांच या व्यक्ति विशेष को दीक्षा आदि का अधिकार नहीं दिया जाता।
  • हम सबके लिए मंगल कामना करते हैं। सारे विश्व में शांति के लिए दुआ करते हैं।
  • अगर किसी भाई या बहन को समस्या है, उनके लिए उचित समाधान व अनुष्ठान की व्यवस्था श्रीधाम करेगा।
  • श्रीपुत्र एक संगठन के रूप में कार्य करेंगे। किसी भाई-बहन को हेल्प की जरूरत हुई तो सभी के सहयोग से वह पूरी की जाएगी।
  • श्रीधाम गुरु तत्व का आदर करता है। श्रीपुत्र किसी भी गुरु या धर्म गुरु की निंदा न करेगा, न करने की इजाज़त देगा।
  • जो साधक माता-पिता व गुरुजनों की इज़्ज़त करता है, हम ऐसे साधकों का सदा समर्थन करते हैं।
  • हम हमेशा वाद-विवाद से दूर रहते हैं। अगर दुर्भाग्यवश ऐसा होता है तो कानून के नियम से इसका निर्णय किया जायेगा। इसके लिए दिल्ली कोर्ट मान्य होगी।
📜 Rules

Rules of Shreedham108

श्रीधाम108 के नियम
  • The Shreedham Sadhak will be known as ShreePutra.
  • They may belong to any religion or caste, but while adopting the life of a seeker, they will work rising above all sects and religions.
  • Shreedham does not permit writing anything against any religion. We are only in favor of Sadhana and knowledge.
  • Our belief is that to rise above life's problems and move towards one's goal, one must think above these divisions. We only support humanity.
  • Shreedham does not give any Diksha or Shaktipat Diksha. Those who want the path of Paramartha will definitely be given it — by Saint's command.
  • Shreedham is in favor of making priceless scriptures available to you.
  • No branch or any specific individual is given the right to conduct Diksha etc.
  • We wish well for everyone and pray for peace throughout the world.
  • If any brother or sister is troubled, Shreedham will arrange appropriate solutions and rituals for them.
  • ShreePutras will work as an organization — if any member needs help, it will be fulfilled through collective support.
  • Shreedham respects Guru Tatva. ShreePutra will not criticize any Guru or religious Guru, nor permit others to do so.
  • Seekers who respect their parents and Gurus — we always support such seekers.
  • We always stay away from disputes. If unfortunately one arises, it will be resolved according to legal rules, with Delhi Court as the jurisdiction.
🕉️

आपका सदा अपना

श्रीधाम108 परिवार


यह नियम सभी के लिए समान रूप में मान्य हैं।

Yours Always

The Shreedham108 Family


These rules are equally valid for all.