जब तीसरा नेत्र जाग्रत अवस्था में आ जाता है तो किसी भी व्यक्ति का औरा अर्थात प्रभामण्डल देखने की शक्ति आ जाती है, कोई भी व्यक्ति आपको धोखा नहीं दे सकता! क्योंकि वह जो भी कहता है वह उस समय तक अर्थहीन है जब तक वोह उसके प्रभामण्डल के अनुकूल नहीं है! अगर वोह कहता है के वोह गुस्सा नहीं करता परंतु उसके प्रभामण्डल का लाल रंग दिखा देता है के उस में कितना गुस्सा है! जहां तक उसके प्रभामण्डल का सवाल है वोह धोखा नहीं दे सकता क्योंकि वोह प्रभामण्डल के बारे कुछ नहीं जानता! वोह जो भी कहता है उसके प्रभामण्डल से जांचा परखा जा सकता है के वोह सही है या गलत! आप अपने तीसरे नेत्र से विकिरण (radiation) और प्रभामण्डल (aura) आदि देखने लग जाते है!
एक बात बहुत ही ध्यान रखने योग्य है — जब कभी तीसरा नेत्र बंद होता है और अचानक उस में ऊर्जा आ जाती है, इस तरह से कई बार छिद्र हो सकते है! यह ऊर्जा अंदर से निकलने वाली बुलेट (बंदूक की गोली) की तरह होती है, यह एक संग्रहित केन्द्रित अग्नि होती है! इससे छिद्र हो सकता है, अतः जब आप तीसरे नेत्र से देखने का अभ्यास करते है तो इस बात का खास ध्यान रखे — यदि आपको इस स्थान पे जलन का आभास हो तो डरे नहीं, हाँ अगर आपको इस तरह लगे की यह ऊर्जा ऐसी अग्नि की तरह हो गई है जो बाहर निकलने वाले सक्रिय बुलेट की तरह लगती है तो अभ्यास तुरंत बंद कर दे! अगर आपको लगता है के एक बुलेट वहाँ है जो माथे को फोड़ कर बाहर आना चाहती है तो साधना बंद कर देनी चाहिए, आंखे खोल कर जितना उन्हे गतिशील कर सकते है इधर उधर घूमा सकते है, घुमाएं — इससे आपको होने वाला अनुभव दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स हो जाएगे! और जब तक आपको योग्य मार्गदर्शक नहीं मिलता तो आप अभ्यास न करे क्योंकि इस से कपाल टूटने का खतरा रहता है!
अगर ऐसा हो जाए तो यह गलत नहीं क्योंकि व्यक्ति ने ऐसी चीज प्राप्त कर ली है जो मृत्यु से परे है! लेकिन उचित यही है जब भी आप यह अनुभव करे की कुछ गलत घटने वाला है तो अभ्यास तुरंत रोक दे! यह बात इसी साधना पर नहीं बल्कि सभी साधनाओं पे लागू होती है! किसी भी विधि को करते वक़्त अगर आपको यह अनुभव हो इस से कुछ गलत होने वाला है तो साधना बंद कर देनी चाहिए!
भारत में कई विधियाँ सिखाई जाती है, साधक उन से अनावश्यक कष्ट पाते हैं! क्योंकि जो उनको प्रशिक्षण देते है उन्हे खतरे तक का पता नहीं है! और साधक भी आंखे बंद कर उनका अनुसरण करते है, वह नहीं जानते के वह किधर जा रहे है, क्या कर रहे है! इस लिए अगर ऐसा लगे तो जब तक मैं न कहूँ अभ्यास न करे!
~ नगेंद्र निखिल
When the third eye comes into an awakened state, the power to see a person's aura — their luminous field — arises. No one can deceive you any longer, because whatever they say is meaningless until it aligns with their aura. If they say they aren't angry, but their aura shows red, it reveals just how much anger lies within them. As far as their aura is concerned, they cannot deceive you, because they themselves know nothing about it. Whatever they say can be checked and verified against their aura — whether it is true or false. Through your third eye, you begin to perceive radiation and auras and the like.
One thing is very important to keep in mind — whenever the third eye is closed and energy suddenly rushes into it, this can sometimes cause a kind of puncture. This energy, emerging from within, behaves like a bullet (like a gunshot) — it is a concentrated, gathered fire. This can cause a rupture. So when you practise seeing through the third eye, take special care of this — if you feel a burning sensation at that spot, do not be afraid. But if it feels like this energy has become a fire that behaves like an active bullet trying to escape, stop the practice immediately. If you feel there's a bullet there trying to burst through your forehead, you should stop the sadhna — open your eyes, move them around as much as you can, this will dissolve the sensation and help you relax. And until you find a qualified guide, do not practise this further, because there is a real risk of fracturing the skull.
If this does happen, it isn't necessarily wrong — because the person has touched something that lies beyond death. But the right approach is: whenever you feel something is about to go wrong, stop the practice immediately. This applies not just to this particular sadhna but to all spiritual practices. Whenever performing any method, if you feel something is about to go wrong, the practice should be stopped.
In India, many methods are taught, and seekers often suffer needlessly because of them — because those who train them are themselves unaware of the dangers involved. And seekers, too, follow blindly with closed eyes, not knowing where they are headed or what they are doing. So if you ever feel this way, do not practise further until I say so.
~ Nagendra Nikhil