Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

तीसरे नेत्र का रहस्यमयी विज्ञान - अध्यात्मिक विज्ञान - 1 The Mysterious Science of the Third Eye - Spiritual Science - Part 1

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide

तीसरा नेत्र

आज से नया विषय शुरू कर रहे है जो तीसरे नेत्र पे आधारित है! तीसरा नेत्र क्या है? इसे जगाने कि तकनीक क्या है? इसके क्या लाभ है? और इस के अवरोधों को कैसे हटाना है अभ्यास क्या करना है आदि विषय पे चर्चा करेंगे आशा है के आपकी जानकारी में यह जरूर इजाफा करेगा! जय गुरुदेव!!! नगेंद्र निखिल!

सब से पहले दो तत्वो को समझे एक के तीसरे नेत्र की ऊर्जा वास्तव में वोही है जो हमारे दोनों आंखो में प्रवहित होती है! ठीक वही यह दूसरे केंद्र की और वहना शुरू कर देती है! तृतीय नेत्र पहले से वह है लेकिन काम नहीं कर रहा! और यह उस समय तक नहीं देख पाता जब तक हमारी दोनों आंखे काम करना बंद नहीं कर देती हाँ यह बात भी अलग है जब दोनों नेत्रो में एक नाड़ी के मध्य से संबद्ध बन जाता है तो व्यक्ति खुली आंखो से भी देखना शुरू कर देता है! उसी ऊर्जा को अपने अंतर में प्रवाहित करना है! जब ऊर्जा दोनों नेत्रो से नहीं वह रही तब यह तीसरे नेत्र में प्रवाहित हो जाती है! जब यह तीसरे नेत्र से वहती है तो दोनों नेत्रो से दिखाई नहीं देता! यह वहाँ पे होगी लेकिन आप उस से देखने के योग्य नहीं होंगे! जो ऊर्जा उन के मध्य से देखती है वह अनुपस्थित होगी! वह दूसरे केंद्र से प्रवाहित होगी! यह केंद्र इन दो नेत्रो के मध्य में है! वह वहाँ पर है और पूरा है वह किसी भी क्षण कार्य कर सकता है! लेकिन उसे कार्य करने के लिए ऊर्जा की अपेक्षा है और ऊर्जा को उस तक लाना पड़ेगा!

दूसरा तथ्य — जब आप दोनों आंखो के मध्य से देख रहे है आप अपने भौतिक शरीर के मध्य से देख रहे है! तृतीय नेत्र वास्तव में भौतिक शरीर का अंग नहीं है! यह दूसरे शरीर का अंग है जो की छिपा हुआ है और वोह है सूक्ष्म शरीर! भौतिक शरीर में उस के अनुरूप एक बिन्दु है पर यह उसका अंग नहीं है! इस लिए शरीर शास्त्र विश्वास नहीं करता के इस शरीर में तीसरी आँख जैसी या उस जैसी कोई चीज है! क्योंकि आपकी खोपरी का विश्लेषण किया जा सकता है! उसे एक्सरे द्वारा देखा जा सकता है! यहां कोई बिन्दु नहीं मिलता कोई भी ऐसी भौतिक एकाई नहीं मिलती जिसे तृतीय नेत्र कहा जा सके क्योंकि तृतीय नेत्र सूक्ष्म शरीर का अंग है तृतीय नेत्र देखने की तकनीक से किस तरह संबन्धित है यह बहुत गहराई का विषय है! वास्तव में यह तकनीक तीसरे नेत्र को खोलने की है! यदि आप की दोनों आंखे रुक जाए पठार की तरह स्थिर हो जाए तो उनसे वहने वाली ऊर्जा रुक जाती है! ऊर्जा वहती है इस लिए वह गति करती है! यदि आप उन्हे स्थिर कर दे अर्थात रोक दे उन में ऊर्जा वहना बंद हो जाती है! इस प्रकार ऊर्जा के कारण ही वह अपना कार्य करती है! उनकी गति उनका इधर उधर घूमना ऊर्जा के कारण ही है! यदि यह ऊर्जा गति नहीं करेगी तो आंखे मृतक की तरह हो जाएगी पथरीली, मृत!

अपनी आंखे बिना इधर उधर घुमाए एक बिन्दु पे स्थिर कर देने से यह ऊर्जा भी स्थिर हो जाती है! अचानक यह ऊर्जा जो आंखो में गति कर रही थी उस से गति नहीं होगी जब की ऊर्जा को गति करनी ही होती है! ऊर्जा एक स्थान पे कभी रुकी हुई नहीं रह सकती! और जब अचानक दरवाजा बंद होने से ऊर्जा रुक जाती है तो अपने लिए दूसरा सब से पास वाला नया पथ पाने की कोशिश करती है! तब वह तीसरे नेत्र से गति करती है!

तीसरे नेत्र से होने वाली यह गति आपको दूसरे जगत में रूपांतरित कर देती है! और आप ऐसी चीजे देखना शुरू कर देते है जिन्हे आपने कभी नहीं देखा होता! आप ऐसी चीजे अनुभव करने लगते हो जो आपने कभी अनुभव नहीं की होती! आप ऐसी सुगंधिया सूंघने लग जाते हो जो आपने पहले कभी नहीं सूंघी होती! एक नया जगत एक सूक्ष्म जगत कार्य करना शुरू कर देता है! जो के पहले से ही वहाँ है! आँख है पर खुली हुई नहीं है! बंद है एक बार जब आप यह आयाम करना शुरू कर देते है तो अनेकों चीजे आपके सामने स्पष्ट हो जाती है! उदाहरण के लिए जब एक आदमी मर रहा होता है अगर आपका तीसरा नेत्र काम कर रहा है तो आप तत्काल उस तथ्य की और जागरूक हो जाएगे के यह मृत्यु को प्राप्त करने जा रहा है! और जब शिशु जन्म लेता है तो वोह लोग जिन्हे तीसरी आँख से देखने का अभ्यास होता है वह तत्काल देख लेते है जहां तक की शिशु की मृत्यु तक का समय भी देख लेते है! लेकिन जब छाया बहुत सूक्ष्म होती है! जो कार्य 6 माह बाद होने वाला है तो कोई भी जिस की तीसरी आँख काम करती है वोह 6 माह पहले देख लेती है! जो होने वाला है उसे महसूस किया जा सकता है लेकिन इन बाहरी आंखो से नहीं!! क्रमशः!!

~ नगेंद्र निखिल

The Third Eye

From today we are starting a new topic based on the third eye! What is the third eye? What is the technique to awaken it? What are its benefits? And how should its obstacles be removed, what practice should be done — we will discuss all these topics. I hope this will surely add to your knowledge! Jai Gurudev!!! Nagendra Nikhil!

First of all, understand two principles. One — the energy of the third eye is, in fact, the very same energy that flows in both our eyes. That same energy begins flowing towards a second centre. The third eye already exists, but it is not working. And it cannot perceive anything until both our physical eyes stop working — though there is also another case, where a connection forms through a nerve channel between both eyes, and a person begins to see even with open eyes. That very energy needs to be made to flow inward. When the energy stops flowing through both eyes, it flows into the third eye instead. When it flows through the third eye, it cannot be seen through the two physical eyes. It will be there, but you won't be capable of seeing through it. The energy that sees through the space between the two eyes will be absent — it will be flowing through the second centre instead. This centre lies exactly between the two eyes. It is there, complete, and can become active at any moment. But for it to function, it requires energy, and that energy must be brought to it.

Second fact — when you see from the space between your two eyes, you are seeing through the centre of your physical body. The third eye is, in truth, not a part of the physical body at all. It belongs to another body — one that is hidden — the subtle body. There is a corresponding point in the physical body, but it is not an organ of it. This is why anatomy does not believe that anything like a "third eye" exists in this body — because your skull can be analysed, examined by X-ray, and no such point, no physical entity that could be called a "third eye," is ever found there — because the third eye belongs to the subtle body. How the technique of seeing through the third eye relates to this is a very deep subject. In truth, this technique is about opening the third eye. If both your eyes become still, as motionless as a plateau, the energy flowing through them stops. Energy flows, and that is why it moves. If you bring them to stillness — that is, stop them — the energy flowing through them ceases. It is because of this energy that the eyes do their work; their movement, their wandering here and there, happens only because of this energy. If this energy stops moving, the eyes would become like a corpse's — stony, dead.

By holding your eyes still on a single point without wandering, this energy too becomes still. Suddenly, this energy which was moving in the eyes will no longer move through them — even though energy must always move. Energy can never remain stationary at one place. And when the energy is suddenly stopped, as if a door has shut, it seeks out the nearest new path for itself. That is when it begins moving through the third eye.

This movement occurring through the third eye transports you into another world. And you begin seeing things you had never seen before. You begin experiencing things you had never experienced before. You begin smelling fragrances you had never smelled before. A new world, a subtle world, begins to function — one that was already there all along. The eye exists, but it is not open; it is closed. Once you begin this dimension, many things become clear before you. For example, when a man is dying, if your third eye is functioning, you will instantly become aware of the fact that he is about to meet death. And when an infant is born, those who have practised seeing through the third eye instantly perceive — even the very moment of that infant's eventual death. But when the shadow is very subtle — something that is going to happen six months later — anyone whose third eye is active will see it six months in advance. What is going to happen can be felt, but not through these outer eyes!! To be continued!!

~ Nagendra Nikhil

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.