जीवन में हर प्रकार के शत्रुओं का संहार करती है देवी कालरात्रि | शत्रु तो हर एक के जीवन में होते हैं | बाहरी शत्रु तो दिखाई दे जाते हैं पर कुछ शत्रु ऐसे भी हैं जो गुप्त शत्रु कहलाते हैं | मनुष्य को सबसे ज्यादा खतरा भी इन्ही शत्रुओं से रहता है जैसे जीवन में रोग, दरिद्रता, अज्ञानता, कर्ज, पीड़ा आदि भी शत्रु हैं | देवी के इस रूप की आराधना से समस्त प्रकार की शत्रु बाधा तो दूर होती है साथ में अपनी मूर्खता का नाश कर साधक नए ज्ञान की खोज में तत्पर होता है | देवी का रूप लाक्षणी स्वरूप कहलाता है | जिसके हाथ में खड्ग है जो समस्त शत्रु विनाश का प्रतीक है और दूसरे हाथ में मुंड जो साधक की अज्ञानता या मूढ़ता को हाथ में पकड़े हुए है | गधे की सवारी भी इस बात का बोध कराती है कि हमारी समस्त मूर्खता पर विजय दिलाने में सक्षम है | क्योंकि वह हमारी मूर्खता पर अधिकार किए है | देवी सहस्रार चक्र में विराजमान मानी जाती है | देवी के इस स्वरूप के बारे में श्री मारकंडे पुराण में कहा गया है | एक बार भगवान शंकर जी ने यह जानने की चेष्टा की कि मेरे भीतर कौन कौन सी त्रिगुणात्मक शक्तियां हैं तो पहले सतो गुणी शक्ति के रूप में योगमाया शक्ति प्रकट हुई जिसने भगवान को बताया कि समस्त प्रकार की सिद्धियों को प्रकट करने वाली मैं ही सतोगुणी शक्ति हूँ, जो आपके भीतर विराजमान हूँ | इसके बाद रजोगुणी शक्ति माँ पार्वती प्रकट हुई जिसने कहा कि हे स्वामी मैं ही आपकी अर्धांगी के रूप में रजोगुणी शक्ति हूँ | तब भगवान ने और देखना चाहा और तमोगुणी शक्ति का स्मरण किया तो बहुत ही भ्याग्रता लिए तमो गुणी शक्ति प्रकट हुई जिसने भगवान को बताया कि हे ईश्वर मैं ही आपके अर्धनारीश्वर रूप में आपकी अर्धांगी हूँ | मैं सतोगुणी शक्ति और रजोगुणी शक्ति के रूप में प्रकट होती हूँ | मैं काल से भी परे हूँ | मैं आपकी इच्छा को यथार्थ रूप देती हूँ | मैंने ही आपकी इच्छा से सृष्टि को पैदा किया है और अंत में इसका विनाश भी मैं ही हूँ | मैं कालरात्रि हूँ | देवी के इस दिव्य स्वरूप की महिमा बहुत ही परे है | काल अर्थात जहां काल की सीमा खत्म हो जाती है | काल का मतलब समय और रात्री का मतलब अंधकार जो काल से परे है, अन्धकार पर विजय दिलाने में सक्षम है | ऐसी देवी के दिव्य स्वरूप के ममतामयी स्वरूप का ध्यान करना श्रेष्ठ माना जाता है | यहाँ मैं देवी के इस दिव्य स्वरूप की साधना दे रहा हूँ जिसकी महिमा महान है | इस साधना से मनुष्य के समस्त प्रकार के शत्रु, रोग, व्याधि, कर्ज आदि दूर होते हैं | मूर्ख से मूर्ख प्राणी भी अपने भीतर ज्ञान का स्रोत फूटता महसूस करता है | अज्ञान रूपी अन्धकार को दूर करता हुआ दिव्य ज्ञान को पा लेता है |
विधि
श्री कालरात्रि दिव्य यंत्र
इस यंत्र का निर्माण भोज पत्र पर अष्टगंध या केसर कुंकुम आदि से करें | यंत्र को आप ताम्रपत्र पर भी बनवा सकते हैं | यह देवी का सर्वश्रेष्ठ यंत्र माना गया है | जिसकी महिमा शब्दों में नहीं कही जा सकती | यंत्र का निर्माण नवरात्रि में प्रथम तिथि को किया जा सकता है या कभी भी कर सकते हैं | एक बाजोट पर काला या लाल वस्त्र बिछा कर देवी का सुंदर चित्र स्थापित करें | चित्र का पूजन पंचौपचार से करें जिसमें धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत, पुष्प आदि लें और भोग के लिए मीठी रोटी बना कर उसका भोग लगाएं | एक पात्र में उड़द की दाल यानि काली दाल रख लें | उसके उपर एक नारियल पानी वाला लेकर उस पर काला वस्त्र लपेट कर मौली से बांध दें | उसे उड़द के पात्र पर रख कर देवी माँ को भेंट करें | एक अन्य पात्र में थोड़ी काली मिर्च भी लेकर पास बाजोट पर स्थापित कर दें | एक काला रुमाल भी बाजोट पर स्थापित करें और उसका भी पूजन पंचौपचार से करें | तेल का चौमुखा दिया पूजा काल में जलता रखें इस बात का खास ध्यान रखें | यह एक बहुत ही तीक्ष्ण साधना है | इसके परिणाम भी बहुत जल्द मिलते हैं | दिये का पूजन भी आप कर लें | कलश अलग स्थापित कर सकते हैं जैसे नवरात्रि में आप सभी करते ही हैं | अब सद्गुरु पूजन कर आज्ञा लें और श्री गणेश का पूजन करें | फिर देवी के निम्न मंत्र को हाथ में पुष्प, अक्षत लेकर पढ़ते हुए देवी को अर्पित करें और इस मंत्र का 21 बार जप कर यंत्र पर गंगा जल का छींटा दें, इससे यंत्र सिद्ध हो जाएगा | यंत्र का पूजन पंचौपचार से करें |
मंत्र
|| ॐ सर्वावाधा प्रशमनं त्रैलोकस्याखिलेश्वरी एवमेव त्वया कार्यम स्मद्ध वैरी विनाशनं ||
साधक लाल आसन पर लाल वस्त्र धारण कर उतर या पूर्व दिशा की ओर मुख कर बैठें | इस साधना के लिए सांय काल से लेकर मध्य रात्री तक का समय श्रेष्ठ कहा गया है | पूजन के पहले यदि देवी कवच का पाठ कर लिया जाए तो श्रेष्ठ है नहीं तो देवी के 108 नाम का जप कर लें और दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं | पूजन के बाद निम्न मंत्र का जाप 11 माला करें | माला रुद्राक्ष की ठीक है | अगर न मिले तो काले हकीक की ले लें |
साधना मंत्र
|| ॐ ह्रीं ऐं ज्वल ज्वल कालरात्रि देव्यै नमः ||
आप सप्तमी तक यह साधना कर सकते हैं और अष्टमी को 7 कन्या का पूजन करें और एक पात्र में अग्नि जलाकर हवन सामग्री में पाँच मेवा और काली मिर्च मिला कर 108 आहुति इसी मंत्र में स्वाहा लगा कर डालें |
हवन मंत्र
|| ॐ ह्रीं ऐं ज्वल ज्वल कालरात्रि देव्यै स्वाहा ||
कन्याओं को दक्षिणा आदि देकर संतुष्ट करें | आरती उतारें | साधना के बाद रुमाल यंत्र और माला को छोड़कर बाकी सामग्री जल प्रवाह कर दें उसी बाजोट पर बिछे वस्त्र में बांध कर | यह रुमाल आप अपने पास रखें | किसी भी काम या कोर्ट कचेहरी में साथ लेकर जाएँ | जब तक यह वस्त्र आपके पास है शत्रु चाहे कितना भी प्रबल हो आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता | इस साधना से साधक पर किए समस्त तंत्र प्रयोग नष्ट हो जाते हैं | शत्रु विनाश की ओर चल पड़ता है | यंत्र को आप पूजा स्थान में रख सकते हैं या किसी चाँदी के तावीज में धारण भी कर सकते हैं | यह साधक को अमोघ सुरक्षा और सम्मोहन देता है |
देवी अंक साधना
कालरात्रि देवी का प्रिय अंक 2 है | एक भोजपत्र पर 2 का अंक लिखें और उसे मंत्र पढ़ते हुए गंगा जल के छींटे दें और पंचौपचार पूजन कर बाजोट पर साधना करते हुए साथ ही रख दें | यह अंक अपने पास रखने से सभी कार्य बाधा दूर होती है | कार्य में सफलता मिलती है और मनोकामना पूर्ण होती है | यह साधना मेरी प्रिय साधना है | इससे मैंने देवी की कृपा प्राप्त की है | आने वाली नवरात्रि में मुझे इससे अच्छी साधना और नहीं महसूस हुई इसलिए इसे पोस्ट कर रहा हूँ | सद्गुरु जी के श्री चरणों में और माँ से प्रार्थना करता हूँ माँ आप सभी को पूर्ण सफलता प्रदान करें |
Goddess Kalratri destroys every kind of enemy in life. Every person has enemies. External enemies are visible, but some enemies are hidden, known as secret enemies. The greatest danger to a person actually comes from these very enemies — things like disease, poverty, ignorance, debt, and suffering are also enemies in life. Worship of this form of the Goddess removes every kind of enemy obstruction, while also destroying the seeker's own foolishness, making them eager to seek new knowledge. This form of the Goddess is called her symbolic (laakshanik) form. In one hand she holds a sword, symbolizing the destruction of all enemies, and in the other a severed head, representing the seeker's ignorance or foolishness held firmly in hand. Her donkey mount also conveys that she is capable of granting victory over all our foolishness, since she holds full authority over our foolishness. The Goddess is believed to reside in the Sahasrara chakra. This form of the Goddess is described in the Shri Markandeya Purana. Once, Lord Shankar wished to know what threefold elemental powers existed within him, and first, in the form of the Sattvic power, Yogmaya Shakti appeared and told the Lord, "I am the Sattvic power who manifests every kind of accomplishment, dwelling within you." After this, the Rajasic power, Mother Parvati, appeared and said, "O Lord, I am the Rajasic power, your other half." The Lord then wished to see further and contemplated the Tamasic power, and with great urgency, the Tamasic power appeared and told the Lord, "O Lord, I am your other half in your Ardhanarishwar form. I manifest in the form of both the Sattvic and Rajasic powers. I am even beyond time (kaal) itself. I give real form to your wish. It is by your wish that I have created this creation, and it is I alone who will destroy it in the end. I am Kalratri." The glory of this divine form of the Goddess goes far beyond words. "Kaal" means that point where the boundary of time itself ends. "Kaal" means time, and "Raatri" means darkness, which lies beyond time, capable of granting victory over darkness. Meditating upon the compassionate aspect of this divine form of the Goddess is considered most excellent. Here I am sharing a sadhana of this divine form of the Goddess, whose glory is immense. Through this sadhana, every kind of enemy, disease, ailment, and debt is removed from a person's life. Even the most foolish being feels a source of knowledge bursting forth within them. Removing the darkness of ignorance, they attain divine knowledge.
Method
The Divine Shri Kalratri Yantra
Create this yantra on bhojpatra (birch bark) using ashtagandh, saffron, or kumkum. The yantra may also be made on a copper sheet. This is considered the supreme yantra of the Goddess, whose glory cannot be expressed in words. The yantra can be made on the first day of Navratri, or at any other time. Spread black or red cloth on a bajot (low wooden seat) and install a beautiful picture of the Goddess. Worship the picture with the five-fold (panchopachar) method, using incense, a lamp, naivedya, akshat (unbroken rice), and flowers, and prepare a sweet roti as bhog. Keep urad dal (black lentils) in a vessel. Take a coconut filled with water, wrap it in black cloth, tie it with mauli thread, place it atop the vessel of urad dal, and offer it to the Divine Mother. In another vessel, keep some black pepper and place it nearby on the bajot. Also place a black handkerchief on the bajot and worship it with the five-fold method as well. Be especially careful to keep a four-wick oil lamp burning throughout the worship. This is a very intense sadhana, and its results also come very quickly. You may worship the lamp as well. You may install a kalash (pot) separately, as is customary during Navratri. Now perform Sadguru worship and seek permission, then worship Shree Ganesh. Then, taking flowers and akshat in your hand, recite the following mantra of the Goddess while offering them to her, and chant this mantra 21 times, sprinkling Ganga water onto the yantra — this will perfect the yantra. Worship the yantra with the five-fold method.
Mantra
|| Om Sarvaabaadhaa Prashamanam Trailokyasyaakhileshwari, Evameva Tvayaa Kaaryam Asmad-Vairi-Vinaashanam ||
The seeker should sit on a red aasan, wearing red clothing, facing north or east. For this sadhana, the time from evening until midnight is said to be best. Before the worship, it is excellent if the Devi Kavach is recited; otherwise, chant the 108 names of the Goddess and recite the Durga Chalisa. After the worship, chant the following mantra for 11 rounds. A Rudraksha mala is suitable; if unavailable, use a black Hakik (agate) mala.
Sadhana Mantra
|| Om Hreem Aim Jwal Jwal Kaalraatri Devyai Namah ||
You may perform this sadhana until Saptami, and on Ashtami, worship 7 young girls (kanya), light a fire in a vessel, mix five kinds of dry fruit and black pepper into the havan materials, and offer 108 oblations using this very mantra, adding "Swaha" at the end.
Havan Mantra
|| Om Hreem Aim Jwal Jwal Kaalraatri Devyai Swaha ||
Satisfy the young girls with dakshina (a gift) and perform the aarti. After the sadhana, set aside the handkerchief, yantra, and mala, and let the remaining materials flow into water, tied in the same cloth that was spread on the bajot. Keep this handkerchief with you. Carry it with you to any task, or to court proceedings. As long as you have this cloth with you, no enemy, however powerful, can harm you. Through this sadhana, every tantric attack performed against the seeker is destroyed. The enemy moves toward their own destruction. You may keep the yantra at your place of worship, or wear it in a silver amulet. This grants the seeker unstoppable protection and hypnotic charm.
Devi Number Sadhana
The number dear to Goddess Kalratri is 2. Write the number 2 on a piece of bhojpatra (birch bark), sprinkle Ganga water on it while reciting the mantra, perform the five-fold worship, and keep it beside you on the bajot while performing the sadhana. Keeping this number with you removes obstacles in every task. Success is attained in one's work, and wishes are fulfilled. This is my favourite sadhana. Through it, I have received the Goddess's grace. As this coming Navratri approached, I felt no sadhana better than this one, which is why I am posting it. I pray at the holy feet of Sadguru ji and to the Mother — Mother, grant complete success to all of you.