महाशिवरात्री साधकों के लिए वरदान स्वरूप है | इस दिन असंभव कही जाने वाली साधनाएं भी साधकों के लिए सिद्धि के द्वार खोल देती हैं | बस जरूरत है उन्हे आत्मसात करने की | भगवान शिव जी तो औघड़ दानी हैं फिर माँ शक्ति का वरदान भी साथ हो तो सोने पे सुहागा माना जाता है | हर गौरी साधना भी इन्हीं साधनाओं में एक है जो साधकों को सम्पूर्ण सुख सौभाग्य की प्राप्ति सहज ही करा देती है फिर चाहे किसी मंगल कार्य में बाधा हो या शादी न हो रही हो और बेरोजगार हो या कोई विशेष कार्य ना बन रहा हो, कार्य में बार-बार बाधा आ रही हो तो माँ गौरी के आशीर्वाद से समस्त बाधाएं हट जाती हैं और फिर ऊपर से महा शिवरात्रि का संयोग मिल जाये, भगवान शंकर और माँ पार्वती के मिलन की रात तो इस अद्भुत योग का पूर्ण लाभ लेना ही चाहिए |
विधि
यह साधना धैर्य के साथ करें | इसके लिए वस्त्र पीले अथवा सफ़ेद ज्यादा उचित रहते हैं | आप लाल रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं |
आसन लाल या पीला लें |
दिशा – उतर दिशा सब से उचित है | साधक पूर्व दिशा में मुख भी कर सकते हैं |
साधना काल में अखंड घी की ज्योत लगा सकते हैं |
भोग खीर और मेवो का लगाएं | फल और पुष्प, धूप, दीप से पूजन करें | माँ गौरी को सिंगार और चुनरी भेंट करें | भगवान शंकर जी को सफ़ेद वस्त्र और गणेश जी को पीला वस्त्र सवा दो-दो मीटर का भेंट करें | एक लकड़ी के बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान शिव और माँ पार्वती का सुंदर चित्र स्थापित करें | साथ में गणेश जी अथवा सद्गुरुदेव जी का चित्र स्थापित करें | उसका पूजन एवं गणेश जी का पूजन पंचौपचार विधि से करें ।
साधना काल में अखंड घी की ज्योत लगायें जो पूरी रात्री जलती रहे | सद्गुरुदेव जी का पूजन कर साधना हेतु मानसिक आज्ञा लें फिर गणेश पूजन कर भगवान शंकर और माँ गौरी का पूजन कर अपनी मनोकामना 5 बार बोलें फिर निम्न मंत्र की 51 माला जप करें | साधना के दौरान बहुत दिव्य अनुभव होते हैं इसलिए अपने गुरु जी के सिवा किसी से इनकी चर्चा ना करें | यह मंत्र मुझे अपने एक वरिष्ठ गुरु भाई से प्राप्त हुआ था | इसके और भी बहुत से लाभ हैं |
करन्यास
ह्रां अङ्गुष्ठाभ्यां नमः
ह्रीं तर्जनीभ्यां नमः
ह्रूं मध्यमाभ्यां नमः
ह्रैं अनामिकाभ्यां नमः
ह्रौं कनिष्टकाभ्यां नमः
ह्रः करतल करपृष्ठाभ्यां नमः
अङ्गन्यास
ह्रां हृदयाय नमः
ह्रीं शिरसे स्वाहा
ह्रूं शिखायै वषट्
ह्रैं कवचाय हूम
ह्रौं नेत्रत्रयाय वौषट्
ह्रः अस्त्राय फट्
मंत्र
|| ह्रीं ॐ हर गौरी ह्रीं ॐ फट ||
Maha Shivratri is a boon for seekers. On this day, even sadhanas considered impossible open the doors of accomplishment for seekers — one simply needs to embrace them. Lord Shiva himself is known as the most generous giver, and when Mother Shakti's blessing accompanies this too, it is considered the icing on the cake. Har Gauri Sadhna is one such sadhana, which easily grants seekers the attainment of complete happiness and fortune — whether there is an obstacle in some auspicious undertaking, or marriage isn't happening, or one is unemployed, or some particular task isn't materializing, or work keeps facing repeated obstacles — through Mother Gauri's blessing, all such obstacles are removed. And when, on top of that, the occasion of Maha Shivratri arrives — the night of the union of Lord Shankar and Mother Parvati — one should certainly take full advantage of this wondrous alignment.
Method
Perform this sadhana with patience. Yellow or white clothing is most suitable for it. You may also wear red-coloured clothing.
Use a red or yellow aasan (seat).
Direction — north is most suitable. The seeker may also face east.
During the sadhana, an unbroken ghee lamp may be kept lit.
Offer kheer and dry fruits as bhog. Worship with fruits, flowers, incense, and a lamp. Offer adornments and a chunari (sacred cloth) to Mother Gauri. Offer white cloth, about 2.25 metres, to Lord Shankar, and yellow cloth of the same length to Lord Ganesh. Spread yellow cloth on a wooden bajot (low seat) and install a beautiful picture of Lord Shiva and Mother Parvati. Along with it, install a picture of Lord Ganesh or your Sadgurudev. Worship them, and worship Lord Ganesh, with the five-fold (panchopachar) method.
Keep an unbroken ghee lamp burning throughout the sadhana, lit for the entire night. Worship your Sadgurudev and mentally seek permission for the sadhana, then worship Lord Ganesh, then worship Lord Shankar and Mother Gauri, state your wish 5 times, and then chant the following mantra for 51 rounds. Many divine experiences occur during this sadhana, so do not discuss them with anyone other than your Guru. This mantra was given to me by one of my senior Guru-brothers. It carries many other benefits as well.
Karanyas (Hand-Gesture Invocations)
Hraam Angushthaabhyaam Namah
Hreem Tarjaniibhyaam Namah
Hroom Madhyamaabhyaam Namah
Hraim Anaamikaabhyaam Namah
Hraum Kanishtakaabhyaam Namah
Hrah Karatal Karaprishthaabhyaam Namah
Anganyas (Body-Part Invocations)
Hraam Hridayaaya Namah
Hreem Shirase Swaha
Hroom Shikhaayai Vashat
Hraim Kavchaaya Hoom
Hraum Netratrayaaya Vaushat
Hrah Astraaya Phat
Mantra
|| Hreem Om Har Gauri Hreem Om Phat ||