यह एक अनुभूत साधना है | इसका प्रभाव बहुत ही तीक्ष्ण है | यह जहां साधक के घर की दरिद्रता का नाश करती है वहीँ उसके घर को धन धान्य से भरपूर कर देती है | इस साधना की जितनी व्याख्या की जाए कम है इसलिए सीधे विधि और विधान दे रहा हूँ | इससे व्यक्ति कर्ज से मुक्त होता है | भगवती की कृपा से घर में अन्न तथा धन की कमी हमेशा के लिए दूर हो जाती है |
विधि
1. इस साधना को गुरु पुष्य नक्षत्र या रवि पुष्य नक्षत्र या नवरात्रि दीपावली आदि शुभ मुहूर्त में शुरू करें |
2. आसन और वस्त्र लाल शुभ है |
3. दिशा उतर की तरफ मुख करें |
4. जाप संख्या 11 माला जप 21 दिन या 41 दिन किया जा सकता है |
5. माला रुद्राक्ष की लें |
6. पहले एक बाजोट पर लाल वस्त्र बिछा कर भगवती अन्नपूर्णा का यंत्र अथवा चित्र स्थापित करें | उसके साथ ही गुरु चित्र स्थापित कर दें | पहले गुरु पूजन कर आज्ञा लें और फिर गणेश पूजन कर भगवती के चित्र या यंत्र का पंचौपचार पूजन करें |
7. मंत्र जाप के वक़्त अखंड घी की ज्योत जगाए |
8. एक लोटे में जल लेकर कलश स्थापित करें और कलश के नीचे जौ बिछा दें और एक नारियल लाल वस्त्र में लपेट कर कलश के उपर रख दें | उसका पंचौपचार पूजन करें फिर अक्षत की एक ढेरी के उपर ज्योत रख कर जगा दें और ज्योत को माँ भगवती का स्वरूप मान कर उसका भी पूजन करें | अपने जीवन में आ रही कमियों को दूर करने के लिए सद्गुरु जी और माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए संकल्प लें | फिर नीचे लिखे मंत्र से ध्यान करते हुए लाल पुष्प, अक्षत, धूप, दीप से पूजन करें | नैवेद्य के लिए खीर का भोग लगायें |
ध्यान
ॐ तप्त-स्वर्णनिभां शंशाक- मकुटां रत्नप्रभा –भासुरीं
नानावस्त्र -विभूषितां त्रिनयनां गौरी रमाभ्या –युताम |
दर्वी –हाटक – भाजनं च दधतीं रम्योच्चपीनस्त्नीम ,
नित्यं तां शिवमाकलय्य मुदितां ध्यायेअंपूर्णेश्र्व्ररीम् ||
इस तरह ध्यान मंत्र का 5 बार उच्चारण करें और फिर नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें |
इस साधना को शाम 7 से 10 बजे के बीच कर सकते हैं |
मंत्र
|| ॐ ह्रीम श्रीम कलीं नमो महेश्र्वरि ममाभिमतमन्नं देहि देहि अन्नपूर्णे स्वाहा ||
यदि इस मंत्र का जाप दुकान में शुद्ध आसन पर बैठ कर करें तो बहुत लाभ मिलता है |
This is a tested sadhana. Its effect is very sharp. While it destroys poverty in the seeker's home, it also fills that home with wealth and grain. No amount of explanation can do justice to this sadhana, so I am giving the method and procedure directly. Through it, a person is freed from debt. By Bhagwati's grace, the shortage of food and money in the home is removed forever.
Method
1. Begin this sadhana on Guru Pushya Nakshatra, Ravi Pushya Nakshatra, or an auspicious occasion such as Navratri or Diwali.
2. A red aasan (seat) and red clothing are auspicious.
3. Face north.
4. Chant 11 rounds of the mala daily, for 21 or 41 days.
5. Use a Rudraksha mala.
6. First, spread red cloth on a low wooden seat (bajot) and install a yantra or picture of Bhagwati Annapurna. Install a picture of your Guru alongside it. First perform Guru worship and seek permission, then perform Ganesh worship, followed by the five-fold (panchopachar) worship of Bhagwati's picture or yantra.
7. Keep an unbroken ghee lamp burning during the mantra chanting.
8. Take water in a small vessel and install a kalash (pot), spreading barley beneath it, and wrap a coconut in red cloth and place it atop the kalash. Perform the five-fold worship of this. Then light a lamp atop a heap of akshat (unbroken rice) and worship that flame as the very form of Mother Bhagwati. Take a resolve (sankalp), praying to Sadguru ji and Mother Bhagwati to remove the shortcomings present in your life. Then, meditating with the verse written below, worship with red flowers, akshat, incense, and a lamp. Offer kheer as naivedya (food offering).
Dhyana (Meditation Verse)
Om Tapta-Swarnanibhaam Shashaank-Makutaam Ratnaprabha-Bhaasurim,
Naanaavastra-Vibhushitaam Trinayanaam Gauri Ramaabhyaa-Yutaam,
Darvi-Haatak-Bhaajanam Cha Dadhatim Ramyochchapinastanim,
Nityam Taam Shivamaakalayya Muditaam Dhyaaye Annapoorneshvarim ||
Recite this Dhyana mantra 5 times in this manner, and then chant 11 rounds of the mantra written below.
This sadhana may be performed between 7 PM and 10 PM.
Mantra
|| Om Hreem Shreem Kleem Namo Maheshwari Mamaabhimatamannam Dehi Dehi Annapoorne Swaha ||
If this mantra is chanted while sitting on a clean seat within a shop, it brings great benefit.