Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

देव रेकी अनुभव Dev Reiki Experience

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide


जैसे हमने सिद्ध काली कल्प में जिक्र किया, सनातन धर्म में निहित कई विद्यायें - जिनको हम लुप्त समझते हैं, असल में उन विद्याओं का रहस्य हस्तांतरण गुरु परंपरा के अधीन रखा गया है, जिनको एक सक्षम गुरु के सानिध्य में ही प्रदान किया जाता है । ऐसे विद्याओं का अधिकारी या पात्र बनने के लिए जरूरी है की व्यक्ति गुरु के शरीर से नहीं बल्कि उस गुरु तत्व से जुड़े, ज्ञान प्राप्ति की भूख हो, तब विद्या ग्रहण करने की क्षमता तो गुरु स्वतः ही निर्माण करते हैं, क्योंकी गुरु वह छड़ी है जिनके सत्संग मे जाने से, अहं भाव को त्याग चरणों मे समर्पित कर देने से कुपात्र भी अद्वितीय विद्याओं का पात्र बन जाता है । देव रेकी भी उन ही गुप्त विद्याओं में से एक है जो आज के समय मे अत्यंत दुर्लभ कहलाती है और जिसको एक सक्षम गुरु हि प्रदान कर सकता है, क्योंकी इसको एक बार पूर्ण रूप से ग्रहण किया जाए तो साधक के जीवन में कुछ भी पीछे नहीं रहा जाता ।

देव रेकी की प्राप्ति मेरे कल्पना से बाहर था । गुरुजी से कई बार इसका जिक्र मैंने सुना था पर इस विद्या की गहराई इतनी होगी यह मुझे दूर दूर तक भी अंदाजा नहीं था । जब भी मैं कोई साधना या चिंतन करती हूँ तो उसमे मुझे अगर किसी भी वजह से, चाहे अपने अभ्यास में कमी हो या वातावरण का प्रभाब से हो, जब पूरी आत्मसंतुष्टि नहीं होती तो मेरे मन में जिज्ञासा का एक तार बना रहता है, मैं मन ही मन सोचती रहती हूँ की ऐसी कौन सी विद्या होगी जो मेरे यह सवाल का हल दे? और ध्यान साधना में प्रार्थना भी यही रहता है की मेरे मन में घूम रहे सवालों से संबंधित हल प्राप्त हो । ऐसे ही मेरे मन मे कई जिज्ञासाओं का पुंज बन गया था – कोई ऐसी विद्या के प्रति, जो अपने आप मे पूर्ण हो, जिसमें हर तरह के प्रश्नों के उत्तर और हर समस्याओं का हल निहित हो । 

शायद गुरुजी ने मेरे मन की यह जिज्ञासा भांप लिया था, तब एक दिन उन्होंने बोला की चल आज मैं तुझे देव रेकी प्रदान करता हूँ । मैंने साधारण सहमति मे शिर हिलाया, क्योंकी मुझे पता नहीं था यह कौनसी विद्या है, और साधना का इतना माहोल भी नहीं लग रहा था । दीक्षा प्रदान करने से पहले उन्होंने कोई विशेष क्रिया की जिससे आसपास का माहोल अचानक बदल गया… जो की पहले रूखा रूखा सा लग रहा था अब अत्यंत मधूर प्रतीत हो रहा था, और सूक्ष्म रूप से कई दिव्यात्माओं उपस्थिति कमरे मे प्रतीत हो रही थी । अब मन का भाव स्वतः ही साधना के अनुकूल बन गया - आज्ञानुसार मैंने कुछ समय ॐकार का जाप किया, तब उन्होंने विधिवत रूप से मुझे इसकी दीक्षा प्रदान किया । 

जैसे ही उन्होंने देव रेकी की ऊर्जा प्रवेश कि, अचानक से मेरे आसपास के दृश्य बदल गए । मेरे मस्तक में घूम रहे विचारों का कोलाहल एकदम से शांत हो गया और शरीर में असीम आनंद प्रवाह के साथ शिर से रोशनी का स्नान हो रहा था, जैसे की मैं माँ गंगा की उन पवित्र ठंडी लहरों से स्नान कर रही हूँ । मैं इस आनंद में डूबते हुए ध्यानस्थ हो गई, तब मेरे सारे शरीर के रोम रोम से रोशनी की किरणे फूटते दिख रही थी, और मेरे सातों चक्रों मे कमल खिल रहे थे । फिर मैंने देखा के मेरे शिर में - शिर से लेकर कमरे के छत तक ऊंचा एक स्फटिक जैसे शीतल चमकीली पत्तियों से निर्मित कमल का पुष्प लगा हुआ है । खास बात यह थी की मुझे यह सब देखने के लिए आँख बंद करने की जरूरत नहीं थी, खुली आँखों से अपने शिर पर मुझे सहस्रदल कमल का दर्शन हो रहा था, जिसकी प्रत्येक पत्तियां ऐसे चमक रही थी जैसे अंधेरे में नीली रोशनी छोड़ता हुआ हीरा चमक रहा हो । इसके कुछ चंद मिनटों के बाद मुझे अपना शरीर का अस्तित्व विलीन होता महसूस हुआ जैसे की मैं ज्योत में convert हो रही हूँ, अब मैं देख रही हूँ की मैं जहां बैठी हूँ वहाँ कमल का आसन बन गया, और मेरे शरीर की जगह एक कमल पुष्प पर सवार ज्योति रूप में देवी शक्ति विराजमान है, जिसकी कई भुजायें है और प्रत्येक भुजाओं में ज्योत रूप में ही अनेक प्रकार के अस्त्र शस्त्र सुसज्जित है । आँख बंद करूं या खोलूँ मुझे इसी स्वरूप का ही दर्शन हो रहा था । संभवत: मेरे जीवन का ऊर्जा के संग यह प्रथम प्रत्यक्ष साक्षात्कार है; और शायद इसी कारण मन में मिश्रित भाव पैदा हो रहे थे । मैं अति आनंद से भावविभोर हूँ और साथ में गुरुजी से सवाल भी कर रही थी की यह दिव्य शक्ति कौन है ? आपने तो रेकी बताया था यहाँ तो मुझे ज्योति रूप देवी का दर्शन हो रहा है ?

उन्होंने बताया की देव रेकी मेरे जीवन की अत्युत्तम खोज है, और एक साधक को जीवन में मिलने वाला एक अद्वितीय दुर्लभ विद्या भी । क्योंकी देव रेकी मिलने के बाद व्यक्ति के जीवन में कुछ भी पीछे नहीं रह जाता । जैसे की तुमने देखा देव रेकी प्रवेश करने से शरीर के सातों चक्र एकदम से पूर्ण रूप मे जाग्रत हो जाते है, वो भी साधक के खुली आँखों के सामने । और यह जो ज्योतिर्मयी दिव्य शक्ति जो तुम देख रही हो यह अष्टादश भुजी माता जगदंबा है । देवी जगदंबा की उत्पत्ति होने से पहले जब सभी देवी देवताओं ने और ऋषिमुनियों ने अपना अपना तेज प्रदान किया तब ज्योत रूप मे एक शक्ति पुंज बन गया, जब सभी ने उनको माँ रूप में संबोधित किया तो वह देवी रूप में प्रकट होकर माँ जगदंबा कहलाई । असल में देव रेकी देवताओं और ऋषिमुनियों के ऊर्जा से निर्मित शक्तिपुंज है जो माता जगदंबा के प्रकट होने से पहले की ऊर्जा का स्वरूप है । गुरु से देव रेकी की दीक्षा प्राप्त करने पर साधक को उस ऊर्जा की कुंजी मिल जाती है जिसको प्राप्त करने के बाद जीवन में कुछ भी अधूरा नहीं रह जाता । देव रेकी के कुल १०८ चरणों में से यह पहला चरण है, जिसको शक्ति साक्षात्कार भी कहते है । इसमे साधक को देव शक्ति का स्रोत से परिचित करके शक्ति साक्षात्कार कराया जाता है । देव रेकी इसीलिए बोलते है की हम इसमे अलग अलग देवताओं को प्रत्यक्ष ना कर देवताऐं जिस तेज से काम लेते है वही ज्योति रूप ऊर्जा का इस्तमाल करते है । आपने कई बार देखा होगा शिव जी या फिर किसी भी देवताओ के चित्र पर आशीर्वाद मुद्रा में उनके हाथ से रोशनी निकल रही होती है, यूं समझलों की देव रेकी से जुडने से साधक स्वयं अपनी मर्जी से उसके पीछे काम करने वाली ऊर्जा का प्रयोग कर सकता है, जो देवताओं के पीछे काम करती है । सतगुरुदेव जी के साथ साथ यह दीक्षा सूर्य ऋषिओं और नवनाथों की उपस्थिति में दिया जाता है, जिनकी सूक्ष्म उपस्थिति का तुम्हें भान हो रहा है । इसका आवाहन और उपयोग और मैं आगे जाकर बताऊँगा । 

मैंने ऐसी दुर्लभ विध्या प्रदान करने के लिए सम्पूर्ण गुरुजनों को हृदय से नमन और आभार व्यक्त किया ।

क्रमश:

As we mentioned in the Siddha Kali Kalp, many sciences rooted in Sanatan Dharma — which we consider lost — are actually kept secret under the Guru-Parampara (lineage tradition), and are imparted only under the guidance of a capable Guru. To become worthy of such knowledge, it is essential that a person connects not with the Guru's physical form, but with the Guru-tattva (the principle of the Guru). When there is a hunger for knowledge and the ego is surrendered at the Guru's feet, even an unworthy person becomes deserving of extraordinary wisdom — for the Guru is that staff in whose company the ego dissolves. Dev Reiki is one such rare and secret science, which only a capable Guru can bestow. Once fully received, nothing remains incomplete in the seeker's life.

Receiving Dev Reiki was beyond my imagination. I had heard Guruji mention it several times, but I had no idea of its depth. Whenever I practice any sadhana or contemplation and don't feel fully satisfied — whether due to lack of practice or environmental influence — a thread of curiosity remains in my mind. I keep thinking: what science could answer my questions? In meditation, my prayer is always to receive clarity on the questions churning in my mind. A bundle of such curiosities had gathered within me — a longing for a science that is complete in itself, containing answers to every question and solutions to every problem.

Perhaps Guruji sensed this curiosity in me, because one day he said, "Come, today I will initiate you into Dev Reiki." I nodded in simple agreement, not knowing what this science was, and the atmosphere didn't feel particularly conducive to sadhana. Before giving the initiation, he performed certain special actions, and the surrounding atmosphere suddenly transformed — what had felt dry and dull now became deeply pleasant, and the subtle presence of many divine souls could be felt in the room. My mind automatically shifted into a state suitable for sadhana. Following his instruction, I chanted Om for some time, after which he formally initiated me.

The moment he channeled the Dev Reiki energy, the scenery around me transformed. The chaotic thoughts in my mind instantly became calm, and an immense bliss flowed through my body as a shower of light descended from my crown — as if I were bathing in the cool, sacred waves of Mother Ganga. Immersed in this bliss, I entered a meditative state. I could see rays of light bursting from every pore of my body, and lotuses blooming in all seven chakras. Then I saw, rising from my crown all the way to the ceiling, a magnificent lotus made of cool, glowing crystal-like petals. The remarkable thing was that I didn't need to close my eyes — with open eyes, I was witnessing the Sahasrara (thousand-petaled lotus) on my head, each petal shining like a diamond radiating blue light in the dark.

A few minutes later, I felt my physical existence dissolving, as if I were being converted into a flame of light. I saw that where I sat, a lotus seat had formed, and in place of my body, a divine Goddess sat in the form of a flame upon that lotus — with many arms, each holding various divine weapons, all in luminous form. Whether I closed my eyes or kept them open, I could see only this divine form. This was perhaps the first direct encounter of my life with energy; and perhaps that is why mixed emotions arose within me. I was overwhelmed with immense joy, and at the same time I asked Guruji — who is this divine power? You spoke of Reiki, but I am witnessing a luminous Goddess!

He explained that Dev Reiki is the greatest discovery of his life, and also a uniquely rare science a seeker can receive. After receiving Dev Reiki, nothing remains incomplete in a person's life. As you witnessed, upon its entry all seven chakras instantly and fully awaken — right before the open eyes of the seeker. The luminous divine power you are seeing is the eighteen-armed Mother Jagadamba. Before the manifestation of Goddess Jagadamba, when all the gods, goddesses, and sages offered their radiance, a concentrated mass of light was formed. When all addressed it as Mother, she manifested in divine form and came to be known as Maa Jagadamba. In truth, Dev Reiki is the energy-form that existed before Jagadamba's manifestation — a concentrated power formed from the energies of gods and sages. Upon receiving this initiation from a Guru, the seeker receives the key to that energy, after which nothing in life remains incomplete.

Dev Reiki has 108 stages in total; this is the first stage, also called Shakti Sakshatkar (direct realization of divine power), where the seeker is introduced to the source of divine energy and made to experience it directly. It is called Dev Reiki because rather than invoking individual deities, we use the luminous energy — the radiance — that the deities themselves employ. You must have seen in many depictions that light flows from the hands of Shiva or other deities in blessing gestures. Understand it this way: through Dev Reiki, the seeker can voluntarily use that very energy which operates behind the deities. This initiation is given in the presence of the Sun Rishis and the Navnathas, along with Sadgurudeva — whose subtle presence you are sensing. I will explain its invocation and use in due course.

I offered my heartfelt salutations and gratitude to all the Gurus for bestowing such a rare and precious science.

To be continued...

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.