बाबा अखंडानन्द जी ने अनेक गुरुदुआरे के कार सेवक बाबा लाभ सिंह जी दिल्ली वालों की अगवाई में बनाये थे, जैसे आनंदपुर का गुरुदुआरा बयुली साहब गुरुद्वारा केसगद, काटता सभोर में कतार साहब जीरी साहब और देश की सेवा में आजाद हिंद सेना में सैनिक रहकर देश की आज़ादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया | उनको सरकार की तरफ से जमीन दी गई थी जिस पर किसी ने धोखे से उनकी सेवा करने का नाटक करके कागज पर दस्तखत करा लिए थे | जिसने इतना सब कुछ किया आज गुमनामी में ही हम सबसे विदा ले गया था |
दुसरे दिन सभी गुरु भाइयों को बुलाकर उनके अंतिम संस्कार के लिए चल पड़े | मुश्किल से 25-30 लोग उनके पीछे थे | दुःख हो रहा था मगर इस बात से सकून भी था कि वो लावारिस नहीं थे | हम सभी उनके साथ थे | संस्कार के बाद सभी अपने घरों को चले गये और हम दो दिन बाद उनकी अस्थियाँ लेकर संभाल कर मंदिर में ही रख दी | फिर उचित समय देखकर उनके विसर्जन के लिए हुस्नचन्द, मैं और मेरा गुरु भाई परमजीत हरिद्वार के लिए चल दिए | सुबह के वक़्त हम पहुंचे और चढ़ते सूरज के साथ ही पूजन कराकर अस्थि विसर्जन कर दिया और वहां स्नान करके हर की पोड़ी की तरफ आ गये और वहां स्नान किया और वस्त्र पहन कर जैसे ही वहां से चले सीढियों के पास ही एक सन्यासी खड़े हमको देखकर मुस्कुरा रहे थे | देखने में चेहरा गुरूजी से काफी मिलता था | हमने दूर से ही नमस्कार किया और बाजार में आकर ॐ नमो शिवाये नाम की दूकान पर यंत्र आदि खरीदने लगे | जब बाहर आये वो दिव्य पुरुष सामने खड़े थे और उसी तरह मुस्कुरा रहे थे | हम फिर पास से निकल गये और स्टेशन की तरफ जाने लगे | वो हमसे काफी पीछे रह गये थे | मन चाय पीने का किया और जैसे ही चाये पीने के लिए दुकान पर गए जोकि स्टेशन के पास थी वो वहां भी सामने थे | हम बहुत जल्दी आये थे मगर यह हमसे पहले यहाँ कैसे पहुँच गये और वो हमे देखकर मुस्कुरा रहे थे | मैंने हुस्नचन्द जी से कहा कि चलो इन्हे मिल लेते हैं | उस दिव्य पुरुष ने हमको आने का इशारा किया मगर हुस्नचन्द जी बहुत भोले थे और जैसे उन्होंने उन्हें पहचान लिया था | मुझे कहने लगे मैंने इनको पहचान लिया है, यह हमारे गुरूजी ही हैं | जल्दी से भागो नहीं तो यह हमारे झोले की तलाशी जरुर लेंगे और जो यंत्र आदि लिए हैं सब गंगा जी में फेक देंगे और कहेंगे कि मेरे होते हुए तुम यह यंत्र क्यों खरीद रहे हो इन दुकानों से और हम गुरूजी को देख कर भाग लिए | ऐसा शायद मेरे जीवन में पहली बार हुआ था जब भोलेपन में हम गुरुजी को देखकर भागे हों | जल्दी से बिना चाये पिए गाड़ी में चढ़ गये और अपने सफर की तरफ वापिस आ रहे थे | हुस्नचन्द जी पेहवा को चले गये अखंडानन्द जी की गति करने के इरादे से कि बाबा जी को यह ना लगे कि हमारा कोई नहीं और मैं मंदिर में आ गया |
रात्रि को हुस्नचन्द जी भी आ गये | हम सो रहे थे, थकावट काफी हुई थी मगर किसी ने मेरे को पैर से दो बार ठोकर से जगाया | मैंने हुस्नचन्द की तरफ देखा वो भी लेटा था और मैं भी सोने के लिए आंखे बंद कर ली मगर फिर हुस्नचन्द जी उठकर बैठ गये | मैंने थोड़ी खुली आँखों से देखा गुरूजी सामने आसन पर बैठे थे और हुस्नचन्द सामने बैठा था | मैं भी लेटा हुआ बातें सुन रहा था | मुझे मालूम था अब क्लास लगेगी | गुरूजी कहने लगे मुझे देखकर भागे क्यों थे, तो हुस्नचन्द कहने लगा गुरूजी ये कहता था गाड़ी निकल जायेगी इसलिए हम भागे थे | मैं सब जानता हूँ कौन सी गाड़ी निकलनी थी गुरुजी ने कहा और तुम दुकान से यंत्र क्यों खरीद रहे थे | हुस्नचन्द सोच रहा था अब फंसे मगर गुरूजी बहुत ही करुनामय हैं उन्होंने हंसकरअपने पास से कुछ दिव्य यंत्र निकाले और हुस्नचन्द को पकड़ा कर कहने लगे इन्ही के लिए भागे थे लो जितने लेने हैं | जो चाहिए मुझसे मांग लिया करो और २० के करीब यन्त्र और दो रुद्राक्ष की मालाएं दी और मुस्कुरा कर अदृश्य हो गये | सुबह हुस्नचन्द कहने लगा, आप तो तू लेटा रहा सोने का बहाना बनाते हुए, गुरु ने मेरी खूब क्लास लगाई और यह यंत्र भी दिए जो बहुत ही दिव्य थे | जिनमें कल्पवृक्ष यंत्र, श्रीयंत्र और भी कई ऐसे दिव्य यंत्र थे | हमने गुरूजी का आशीर्वाद समझते हुए मंदिर के (दान पेटी )गोलक में रख दिए जो आज भी उनके आशीर्वाद के रूप में हमारे पास हैं |
ऐसा कई बार हुआ | कभी गुरूजी सुंदर भजनों की कसेट दे जाते, कभी कुछ और हुस्नचन्द भी रात्रि को मस्त होकर भजन करता रहता, आँखों से आंसु निकल कर गालों पर आ जाते जब तक गुरूजी नहीं आते और ऐसे ही उनसे कभी कभी गहन विचार और विधा पर चर्चा होती रहती | कभी कभी उनसे पारद विज्ञान के बारे में भी पूछकर प्रयोग करते रहते थे | अब आप सोचे कि गुरूजी कहाँ हैं वो हमेशा अपने शिष्यों का ख्याल रखते हैं और सशरीर प्रकट भी होते हैं | मैंने खुद अपनी आँखों से उन्हें देखा है | यह बात कोई माने य़ा ना माने, उनके दुआरा प्रदान की हुए वस्तुएं आज भी हमारे पास सुरक्षित हैं जो उन्होंने सिद्धाश्रम जाने के बाद सशरीर आकर दी | आज इतना ही |
बाकी अगले लेख में
(क्रमशः)
Baba Akhandanand ji had built several Gurudwaras under the leadership of kaar sevak Baba Labh Singh ji of Delhi, such as the Gurudwara at Anandpur, Bayuli Sahib Gurudwara Kesgadh, and Katar Sahib and Jiri Sahib at Katta Sabhaur, and had also served his country as a soldier in the Azad Hind Fauj during the fight for independence. He had been given land by the government, on which someone had deceitfully pretended to serve him, only to get him to sign papers away. The very man who had done so much for others passed away in complete obscurity, leaving us all behind.
The next day, we called all our Guru-brothers together and set off for his final rites. There were barely 25-30 people behind him. It was a sorrowful moment, yet there was also a sense of peace in knowing that he had not died unclaimed — we were all there with him. After the rites, everyone returned to their homes, and two days later we carefully collected his ashes and kept them at the temple. Then, finding the right time, Husanchand, myself, and my Guru-brother Paramjeet set off for Haridwar to immerse his ashes. We arrived in the morning, and as the sun rose, we performed the worship and immersed the ashes, bathed there, and made our way toward Har Ki Pauri, where we bathed again. As we got dressed and were leaving, near the steps stood a sannyasi (renunciate), smiling as he looked at us. His face closely resembled our Guruji's. We bowed to him from a distance and went into the market, to a shop called "Om Namo Shivaye," to buy some yantras. When we came out, that divine figure was standing right there, smiling in the same way. We walked past him again and headed toward the station. He had fallen quite far behind us. We felt like having some tea, and as soon as we went to a tea stall near the station, he was standing right there too. We had arrived quite quickly, but how had he reached there before us, and he kept smiling at us. I said to Husanchand ji, "Let's go meet him." That divine figure gestured for us to come, but Husanchand ji, who was very innocent, seemed to have recognized him. He said to me, "I have recognized him — this is our Guruji himself. Run quickly, or he will surely search through our bag and throw all the yantras we bought into the Ganga, saying, 'Why are you buying these yantras from shops when I am right here?'" And so, seeing our Guruji, we ran. Perhaps this was the first time in my life that, out of sheer innocence, we ran away upon seeing our own Guru. We quickly boarded the train without even finishing our tea and began our journey back. Husanchand ji went to Pehowa with the intention of performing further rites for Akhandanand ji, so that Baba ji would not feel that he had no one of his own, and I came to the temple.
That night, Husanchand ji arrived too. We were sleeping, quite exhausted, but someone woke me with two taps of a foot. I looked toward Husanchand — he too was lying down, and I closed my eyes again to sleep, but then Husanchand ji sat up. I opened my eyes slightly and saw Guruji sitting on a seat in front of us, with Husanchand sitting before him. I too lay there listening to their conversation. I knew a scolding was coming. Guruji said, "Why did you run away upon seeing me?" Husanchand said, "Guruji, he kept saying the train would leave, that's why we ran." "I know exactly which train was supposed to leave," Guruji said, "and why were you buying yantras from that shop?" Husanchand thought he was now caught, but Guruji is so deeply compassionate — laughing, he took out some divine yantras and handed them to Husanchand, saying, "These are what you ran away for — take as many as you need. Whatever you need, just ask me for it." He gave about 20 yantras and two Rudraksha malas, and smiling, vanished. In the morning, Husanchand said, "You just lay there pretending to sleep — Guruji gave me quite a scolding," and showed me the yantras he had given, which were truly divine, including a Kalpavriksha Yantra, a Shri Yantra, and several other such divine yantras. Considering them Guruji's blessing, we placed them in the temple's donation box, where they remain with us to this day as a form of his blessing.
This happened many times. Sometimes Guruji would bring cassettes of beautiful bhajans, sometimes something else. Husanchand too would become absorbed in singing bhajans at night, tears flowing down his cheeks, until Guruji would arrive, and in this way, we would sometimes have deep discussions with him on philosophy and knowledge. Sometimes we would ask him about mercury science (Parad Vigyan) too and continue our practice based on his guidance. Now you might wonder where Guruji is — he always looks after his disciples and even appears bodily before them. I have seen him with my own eyes. Whether anyone believes this or not, the items he gave us remain safely with us to this day, given to us in bodily form even after he had gone to Siddhashram. That's all for today.
More in the next article.
(To be continued)