कई दिनों से औघड़ शमशान पर दृष्टि रखे हुए था | आज बहुत दिनों के बाद उसे अपनी मनोवांछित सिद्धि करने का मौका मिला था इसलिए वो चूकना नहीं चाहता था | कुछ लोग एक मरे हुए बच्चे को लाकर उस शमशान में दबा गये थे | चारों तरफ घनघोर जंगल था और अब अकेला औघड़ था वहां मगर यह क्रिया सिद्ध करनी उसके अकेले के बस में नहीं था इसलिए कुछ सोच कर वो मेरे पास आ गया क्योंकि उसे किसी अनुभवी साधक की जरूरत थी जो शमशान साधना की क्रिया से गुजर चुका हो | आज बहुत दिनों के बाद मुझे इस सिद्धि को करने का अवसर मिला है इसलिए अगर आज मैं चूक गया तो कई वर्षों में ना जाने फिर कब अवसर मिले, इसलिए आप एक साधक हैं मेरी मदद करें | मैंने औघड़ की आँखों में देखा, उसकी आँखों में याचना थी, मैंने स्वीकृति दे दी और उस क्रिया के लिए जरूरी सामान जोकि 20 लीटर दूध और एक बड़ी सी कड़ाही और एक केन जल लिया और आवश्यक पूजन सामग्री ली और करीब रात्रि 1 बजे के करीब शमशान की तरफ बढ़ गये |
औघड़ के क़दमों में विशेष गति थी | हम शमशान में पहुँच गये और औघड़ ने पानी लेकर विशेष मंत्र पढ़ा और चारों तरफ पानी के छींटे दे दिए और उसके बाद वो कब्र खोद कर बच्चे को निकाल लाया और उसे सर्वप्रथम जल से स्नान कराया और फिर उसे कढ़ाही में बिठा कर दूध से उसका अभिषेक किया और फिर स्नान करा कर अपने थैले में से वस्त्र निकाल कर उसे पहना दिए और एक तरफ लिटा दिया और उस पर फूल और कुछ मन्त्र बोलते हुए कुछ सरसों जैसी वस्तु फेंकता रहा और फिर एक दिया लगा कर कुछ विशेष मन्त्र पढ़ने लगा और उसे बच्चे के कान में फूंक मारी तो वह तुरंत उठ कर बैठ गया | औघड़ ने उसे दीक्षा दी और उसका नामकरण संस्कार किया और उसे एक नाम दिया और फिर उसके कान में गुरु मन्त्र दिया और उसे आशीर्वाद देकर कहा आज से तुम मेरे बच्चे हो, मैं जब भी तुम्हे आवाज दूं तुम्हे आकर मेरी आज्ञा का पालन करना है और फिर कुछ मन्त्र बोले और उसे आशीर्वाद दिया और उसकी आँखों में देखा और थोड़ी देर बाद ही वो बालक अचेत होकर गिर गया और औघड़ ने उसे दोबारा कब्र में दफना दिया और इस क्रिया में 2 घंटे सहज ही लग गये |दूध को दोबारा केन में डाला और कड़ाही वगेरह उठा कर हम वापिस आ गये |
दुसरे दिन दूध को निकाल कर दही ज़माने के लिए लगा दिया और दही जमने के बाद उसे मथ कर माखन निकाल लिया और उसे गर्म करके घी बना लिया और एक डिब्बे में डाल लिया | उसमें और घी लेकर औघड़ ने मिला दिया और मुझे उसमें से कुछ घी दे दिया और कहा जैसे ही इसका दिया किया जायेगा वो बालक प्रकट हो जायेगा और जैसा उसे कहा जायेगा वो करेगा, यहाँ तक की अगर कोई वस्तु की जरूरत हो तो वो उसी वक़्त ले आता है और जैसे जैसे वो बड़ा होता जायेगा उसकी ताकत भी बढ़ती जाएगी और रात्रि को औघड़ ने दिया जगा दिया और देखते ही देखते वो बालक सामने आकर बैठ गया, जो अभी छोटा था, अबोध था इसलिए उसे औघड़ ने कोई आज्ञा नहीं दी | उसकी शिक्षा के लिए सही वक़्त की इंतजार करनी पड़ेगी और उसके बाद वो चला गया और घी मैंने संभाल लिया और उसमें और मिला लिया |
15 साल के करीब टाइम निकल गया | एक दिन मूर्ति नाथ जोकि नाथ सम्प्रदाय का एक महात्मा था मिलने आया | रात्रि काफी लेट आया वो | मुर्तिनाथ रसायन क्रिया का ज्ञाता है और कभी कभी मिलने आ जाता | रात्रि को चाय बनाने के लिए कहा तो देखा चीनी नहीं थी | उसके साथ तीन नाथ और थे | अरे यह क्या अभी ये क्या सोचेंगे, तो कुछ सोच कर मैंने घी निकाल कर दिया जगा दिया | मूर्ति नाथ और उसके साथी देख रहे थे और उसी वक़्त वो बालक जो अब जवान हो गया था आगे आकर खड़ा हो गया और आज्ञा मांगने लगा तो मैंने चीनी लाने के लिए कहा और वो उसी क्षण गायब हो गया और 15 मिनट के बाद ही एक आधी बोरी चीनी उड़ती हुई आई और हमारे सामने नीचे जैसे किसी ने रख दी हो | उसके बाद वो लड़का दिखा और कहा बाबा जी यह चीनी हाजिर है | मैंने उसे जाने को कहा और वह चला गया | चाय बन गई, मूर्ति नाथ कहने लगा बाबा जी यह चीजें आप जैसे गृहस्थों के लिए नहीं हैं, इसे आप मुझे दे दें और मैंने उस घी को उठा के नाथ को दे दिया और उसने भी कभी मुझे किसी बात के लिए कभी ना नहीं की थी | ज्ञान और प्रेम में सिर्फ समर्पण किया जाता है | आज कई साल हो गये | मुर्तिनाथ ने मुंबई के आस पास ही कहीं कालभैरव का मंदिर बना लिया और मुझे 5 वर्ष बाद मिला और कहा आज भी वो चीज मेरे पास आज्ञाकारी बच्चे की तरह चलती है | (क्रमशः)
For several days, the Aughad had been keeping watch over the cremation ground. Today, after a long wait, he finally had the chance to perform the accomplishment he desired, and he did not want to let it slip away. Some people had brought a dead child and buried it in that cremation ground. Dense forest surrounded the area on all sides, and now the Aughad was alone there — but performing this ritual alone was beyond his ability, so after some thought, he came to me, because he needed an experienced seeker who had already gone through the practice of cremation-ground sadhana. "Today, after a long time, I have the chance to perform this accomplishment, so if I miss it today, who knows when I'll get another chance — perhaps not for many years. You are a fellow seeker, please help me," he said. I looked into the Aughad's eyes — there was a plea in them. I agreed, and we gathered the materials necessary for the ritual — 20 litres of milk, a large vessel, a can of water, and the necessary worship materials — and set out toward the cremation ground at around 1 AM.
There was a particular urgency in the Aughad's steps. We reached the cremation ground, and the Aughad took water and recited a special mantra, sprinkling the water in all four directions. After that, he dug up the grave and brought out the child, first bathing him with water, then seating him in the large vessel and performing an abhishek (ritual bathing) with milk, then bathing him again, taking out clothes from his bag and dressing him, laying him down to one side, and scattering something resembling mustard seeds over him while reciting certain mantras. He then lit a lamp and began reciting some special mantras, and blew into the child's ear — at which the child immediately sat up. The Aughad gave him initiation (diksha), performed his naming ceremony, gave him a name, then gave him the Guru mantra into his ear, and blessing him, said, "From today you are my child — whenever I call you, you must come and follow my command." He then spoke a few more mantras, blessed him, and looked into his eyes — and a little while later, the boy fell unconscious. The Aughad then buried him back in the grave. The entire process took about 2 hours. We poured the milk back into the can, gathered the vessel and other items, and returned.
The next day, I set the milk to turn into curd, and once it had set, I churned it to extract butter, which I then heated to make ghee, and stored it in a container. The Aughad then mixed in more ghee and gave some of it to me, saying, "As soon as a lamp is lit with this, that boy will appear, and he will do whatever he is told — he will even fetch any object needed at that very moment, and as he grows older, his power will grow too." That night, the Aughad lit a lamp, and right before our eyes, the boy appeared and sat down before us. Since he was still young and innocent, the Aughad gave him no command that day — the right time for his training would have to wait. After that, he left, and I kept the ghee carefully, mixing in more as needed.
About 15 years passed. One day, Murtinath, a great soul (mahatma) of the Nath tradition, came to visit. He arrived quite late at night. Murtinath is knowledgeable in alchemical practice (rasayan kriya) and would visit me from time to time. That night, I asked for tea to be made, but it turned out there was no sugar. He had three other Naths with him. "Oh no, what will they think now," I thought, so after considering for a moment, I took out the ghee and lit a lamp with it. Murtinath and his companions were watching, and at that very moment, the boy — now grown into a young man — stepped forward and asked for instructions. I asked him to bring sugar, and he vanished instantly. Within just 15 minutes, half a sack of sugar came flying through the air and settled gently on the ground before us, as though someone had placed it there. The boy then appeared again and said, "Baba ji, here is the sugar." I told him he could go, and he left. The tea was made, and Murtinath said, "Baba ji, such things are not meant for householders like you — give it to me instead," and I picked up that ghee and gave it to the Nath, who had never once refused me anything either. In knowledge and love, only surrender is given. Many years have passed since then. Murtinath built a temple of Kaal Bhairav somewhere near Mumbai, and I met him again after 5 years, and he told me that even today, that entity continues to serve him like an obedient child. (To be continued)