आज भंडारा चले हुए कई दिन हो गये थे अचानक बाबा जी के मन में क्या आया, उन्होंने कहा 2 कड़ाहे चावल बनाओ | अरे हुस्ने, इन चावलों को कहीं लेकर जायेंगे, वो भी हमारे काम आते हैं, उन्हें भी खिलाना चाहिए कुछ | उस वक़्त तो हम समझे नहीं लेकिन रात्रि 10 बजे के करीब बाबा राम नाथ जी ने 8-10 लोगों को चावल उठाकर चलने के लिए कहा और मैं और दस लोग और चावल उठाकर चल पड़े | अरे ये क्या, ये तो शमशान की तरफ जा रहा है, क्या करेगा इन चावलों का? यह सोचते हुए हम सभी उनके पीछे पीछे चल रहे थे | शमशान पहुँच कर बाबा जी ने सभी को एक तरफ कर दिया और कहा कोई डरे ना, मैं हूँ | सभी सोच रहे थे कि इन्हें क्या हुआ ये शमशान में लंगर किसे खिलाएंगे और बाबा जी ने सभी के चारों तरफ अपने कमंडल से जल लेकर छिड़का और स्वयं मन्त्र पढ़ने लगे |
ॐ नमो भूतनाथ साम्सद भवन ……………………………………….हुं फट !!
और देखते ही देखते शमशान से उठ कर लोग आने लगे और शायद वो भूत थे या अतृप्त आत्माएं सभी जाग उठे और देखते ही देखते पूरा शमशान जाग उठा | बाबा जी ने कहा, लड़ना नहीं, सभी एक लाइन में आओ और वो एक आज्ञाकारी बालक की तरह सभी लाइन में लग गये और बाबा जी ने चावल बांटने को कहा | सभी विस्मित निगाहों से देखते हुए उन भूतों को चावल बांटने लगे | बड़ा रोमांचक दृश्य था, मन आनंद से भर गया था और वो सभी हमे अपने जैसे ही लग रहे थे | 2 घंटे के करीब हम शमशान में रहे | ऐसी कठिन क्रिया बाबा जी सहज ही कर लेते थे और रात्रि 1 बजे के करीब हम सभी वापिस आ गये | बाबाजी के चेहरे पर संतुष्टि दिख रही थी और ऐसे हमे शमशान के एक और रहस्य का पता चला कि इनका जीवन भी हमारी तरह ही है | समय पाकर बाबा जी से यह क्रिया सिखने का मौका मिला | उन्होंने मुझे सहज ही या क्रिया संपन्न करा दी |
दुसरे दिन कुछ लोग बाबा बालक नाथ जी के यहाँ जा रहे थे और भंडारे में रुक गये और बाबा जी को नमस्कार करके कहने लगे, आओ बाबा जी, आपको दर्शन करा लायें, हमारे पास गाड़ी है और उनको देख कर बाबा जी कहने लगे, मैं तुम्हारी गाड़ी से पहले वहां जा सकता हूँ | वो कहने लगे ऐसा कैसे हो सकता है तो बाबा जी ने कहा, शर्त लगा लो, तो बात 5000 की हो गई | बाबा जी ने पाँच हजार निकाल कर विलायती राम जो उनका शिष्य था पकड़ा दिए और कहा तुम भी पैसे इसे पकड़ा दो, जो जीत गया वो ले जायेगा | वो मान गये | बाबा जी तो लीला कर रहे थे क्योंकि साधू अपने मन के मालिक होते हैं और वो चल पड़े और सीधे माथा टेकने गुफा की और चल पड़े | बाबा बालक नाथ जी का स्थान शाहतलाई जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में है जो वहां से 120 km के करीब था और जैसे ही वो गुफा के पास पहुंचे बाबा जी सामने खड़े थे और उन्हें देख कर बोले, मैं तो कभी का तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूँ कहाँ रह गये थे तुम | अरे ये इतनी जल्दी यहाँ कैसे पहुंचे? हम तो कहीं रुके भी नहीं और बाबा जी ने उनसे प्रशाद लेकर खुद चढ़ा दिया और कहा, अभी मुझे कुछ खिलाओ और उन्होंने पास की दुकान से दूध और बर्फी ली और बाबा जी ने कहा कि अभी मुझे लिखकर दो कि रामनाथ हमें मिल गया है और उनसे लिखा कर कोई निशानी देने को कहा | उन्होंने एक कमंडल लेकर बाबा जी को दिया और बाबा जी ने कहा, अभी चलो कहाँ चलना है | 3 दिन वो वहां रहे और बाबा जी उनके सामने आखिर जब आने लगे तो बाबा जी ने कहा तुम अपनी गाड़ी से जाओ, मैं तुम्हे वहीँ मिलूँगा और वो जब आये तो आते ही पूछने लगे कि बाबा जी कल कहाँ थे, परसों कहाँ थे तो लोगों ने कहा ये तो यहीं थे, कही नहीं गये तो बाबा जी ने उन्हें बुलाया और कहा, क्यों मिला था ना तुम्हे | ये पर्ची पढ़ो जो तुमने लिख कर दी थी और ये तुम्हारा दिया कमंडल | वो देखते ही चरणों में झुक गये और बाबा जी शर्त जीत गये | ऐसे ही उनके अनेक कौतुक देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | वो बाल सुलभ ही सब बता देते थे | साढ़े तीन साल भंडारा चला और जब वो तृप्त हो गये मुझे साढ़े तीन लाख जो भंडारे से बच गये थे देकर कहने लगे, इसे घर ले जा और मैं उनके कहने पर घर ले आया और घर वाली को देकर कहने लगा ले संभाल के रख ले | वो पूछने लगी क्या है ये और जैसे ही उसने पैसे देखे कहा, कहाँ से लाये हो तो मैंने सब बता दिया | वो कहने लगी यह पैसे अभी यहाँ से ले जा कर बाबा को वापिस कर के आओ नहीं तो घर मत आना | मुझे किसी फकीर की कमाई नहीं चाहिए | जैसी गुरुदेव रुखी सुखी देते हैं मैं संतुष्ट हूँ और ये पैसा भंडारे में ही लगा दो और मैं उसकी बात सुन कर हैरानी से उसकी तरफ देखता रहा और वो मुझ पर बरस रही थी कि मैंने ऐसी गलती कैसे कर ली | आखिर पैसा लेकर बाबा जी के पास पहुंचा और कहा बाबा जी यह मुझे नहीं चाहिए, मुझे तो आपकी बहू घर में भी घुसने नहीं देती | कहती है पहले पैसा वापिस कर के आओ | यह सुन कर बाबा जी प्रसन्नता से मुस्कुरा दिए और पैसे लेकर वापिस रख लिए और मैंने गुरु जी का धन्यवाद किया और घर को वापिस आ गया | (क्रमशः)
The community feast (bhandara) had been running for several days when, out of nowhere, Baba ji said, "Cook two large pots of rice." "Husne, we'll take this rice somewhere — there are those who work for us too, they should be fed something as well." At the time, we didn't understand, but around 10 PM that night, Baba Ramnath ji asked 8-10 people to pick up the rice and follow him, and I, along with ten others, picked up the rice and set off. "Wait, where is he going — this is heading toward the cremation ground! What will he do with this rice?" we wondered, as we all followed behind him. Upon reaching the cremation ground, Baba ji had everyone stand to one side and said, "Don't be afraid, I am here." Everyone wondered what had come over him — who was he going to feed this langar to, in a cremation ground? Baba ji then took water from his kamandal (water vessel) and sprinkled it all around everyone, and began reciting a mantra himself.
Om Namo Bhootnaath Saamsad Bhavan……………………………………….Hum Phat!!
And right before our eyes, beings began to rise up from the cremation ground — perhaps they were ghosts, or unsatisfied souls — all of them awakened, and soon the entire cremation ground had come alive. Baba ji said, "No fighting — everyone, come into a single line," and they all fell into line like obedient children, and Baba ji told us to start distributing the rice. With astonished eyes, we began distributing rice to these spirits. It was a thrilling sight, and my heart filled with joy — all of them seemed just like us. We remained at the cremation ground for about 2 hours. Baba ji could perform such a difficult ritual with such ease, and around 1 AM we all returned. Satisfaction was visible on Baba ji's face, and this is how we came to learn another secret of the cremation ground — that their life, too, is just like ours. In time, I got the chance to learn this very ritual from Baba ji. He had me complete it with ease.
The next day, some people on their way to visit Baba Balak Nath ji stopped by the community feast, bowed to Baba ji, and said, "Come, Baba ji, let us take you for darshan — we have a car." Looking at them, Baba ji said, "I can reach there before your car does." They said, "How is that possible?" and so a wager of 5,000 rupees was made. Baba ji took out five thousand rupees and handed it to Vilayati Ram, his disciple, and said, "You give your money to him too — whoever wins will take it all." They agreed. Baba ji was simply playing his divine game (leela), because saints are masters of their own will, and he set off, walking straight toward the cave to pay his respects. Baba Balak Nath ji's shrine is located in Shahtalai, district Hamirpur, Himachal Pradesh, about 120 km from there, and as soon as they reached near the cave, Baba ji was already standing there, and seeing them, he said, "I have been waiting for you for quite some time now — where were you?" "How did he get here so quickly? We didn't even stop anywhere!" Baba ji then took the prasad from them and offered it himself, and said, "Now feed me something," and they bought milk and barfi from a nearby shop. Baba ji then said, "Now write it down for me that you have indeed found Ramnath," and had them write it and give him a token as proof. They took a kamandal (water vessel) and gave it to Baba ji, and Baba ji said, "Now let's go, where do we need to go next?" They stayed there for 3 days, and when Baba ji finally appeared before them to return, he said, "You go by your car, I will meet you there," and when they arrived, they immediately asked, "Baba ji, where were you yesterday, where were you the day before?" and the people there said, "He was right here, he never went anywhere." Baba ji then called them over and said, "Didn't you meet me? Read this note that you yourselves wrote and gave me, and here is the kamandal you gave me." The moment they saw it, they bowed at his feet, and Baba ji won the wager. I had the good fortune to witness many such wonders of his. He would reveal them as innocently as a child. The community feast ran for three and a half years, and when he felt satisfied, he gave me three and a half lakh rupees that remained from the feast and said, "Take this home." On his instruction, I brought it home and gave it to my wife, saying, "Here, keep this safe." She asked what it was, and as soon as she saw the money, she said, "Where did you get this from?" so I told her everything. She said, "Take this money right back to Baba and return it, or don't come home at all. I don't want the earnings of a faqir. I am content with whatever simple living Gurudev provides, and this money should be put back into the community feast." I stood there looking at her in astonishment as she scolded me for having made such a mistake. In the end, I took the money back to Baba ji and said, "Baba ji, I don't want this — your daughter-in-law won't even let me into the house. She says to return the money first." Hearing this, Baba ji smiled with delight and took the money back, and I thanked my Guru and returned home. (To be continued)