जब मैं वहाँ रह रहा था तो कुछ दिन के बाद बहुत बीमार पड गया | उठकर बाहर गया और बेहोश सा होकर गिर गया, ऊपर से बारिश आ गई | पूरी रात पड़ा रहा, सुबह शरीर ठंडा सा हो गया | जब मुझे होश आया तो अपने आपको हॉस्पिटल में पाया और वोही सफ़ेद वस्त्रों में मेरे पास बैठे थे और कहने लगे- मिस्त्री, लो संतरा खाओ | मैंने कहा- सेठ जी मैं आपको नहीं जानता | आप कहाँ से आते हो और अचानक गायब कैसे हो जाते हो और वो हंस पड़े और कहा- मैं तो तुम्हे कब से जानता हूँ | मैंने हॉस्पिटल का बिल दे दिया है, तुम ठीक होकर वापिस चले जाना | वहाँ से आकर बाबा जी ने एक बाबा बालक नाथ जी का मंदिर गाँव वालों की मदद से बनाया और वहां नजदीक के गाँव कट्टा शबोर में रहने लगे और भिक्षा के लिए आस पास के गाँव में आया जाया करते थे | एक दिन हुस्न चन्द जी के पास आये और हुस्न चन्द जी ने चाय के लिए अन्दर बुला लिया और वो जैसे ही अन्दर आये तो पूज्य गुरुदेव जी की फोटो देख कर उछल पड़े, अरे ! यह कौन है? यह सेठ जी ने तो मेरी कई बार ऐसे ऐसे मदद की है तो हुस्न चन्द कहने लगा, यह सेठ नहीं हमारे गुरूजी हैं और अखंडानन्द जी की आँखों में आंसु आ गये और कहने लगे- मैं इन्हे पहचान ना सका | अभी तक सेठ जी ही मानता रहा | मुझे इनसे मिलना है, मुझे कृपा इनसे मिलाएं और उन्ही दिनों चंडीगढ़ में शिविर था, गुरु जी आये हुए थे और हुस्न चन्द अखंडानन्द जी को वहां ले गया और गुरूजी से मिलाया | अखंडानन्द गुरूजी के कदमो पर गिर कर फूट फूट कर रोने लगा | गुरु जी ने अति स्नेह से उसे उठाया और कहा- मिस्त्री कैसे हो और पूज्य श्री ने अपने गले से माला उतार कर अखंडानन्द जी के गले में पहना दी और उसे दीक्षित किया | ऐसे महान गुरु जी के हम शिष्य हैं जो हर पल शिष्य की रक्षा करते हैं और अखंडानन्द जी गुरु मंदिर में ही रहने लगे | अपना नित्य कर्म करना और भजन और साधना | ऐसा नहीं था कि उन्होंने कुछ नहीं किया था, वो भी साबर साधनाओं में अग्रणी थे | कई प्रकार की विद्याओं के ज्ञाता थे | पहली बार हजरत सुलेमानी मैंने उन्ही से सीखी थी और नख दर्पण की सिद्धि भी मैंने और हुस्न चन्द जी ने उन्ही से सीखी थी | इसके अलावा काली साधना, शिव पार्वती और वीर साधना भी की थी और सब से बड़ी बात थी कि वो सुलेमानी तंत्र के ज्ञाता थे | उनकी शरण में रह कर हम एक एक साधना सिद्ध करते जा रहे थे | वो काफी आयुर्वेद का ज्ञान भी रखते थे | काफी वृद्ध हो चुके थे और चलने में कमजोरी फील करते थे | मैं कभी कभी उन्हें अपनी पीठ पर उठाकर गाँव के बाहर एक खेत में एक कुटी बनी थी वहाँ ले जाता | वहाँ एक नलका था, उनकी मालिश करता और स्नान के बाद वहीँ आम के वृक्ष के नीचे एक खटिया पर बिठा देता और फिर वो जो भी लिखाते, लिख लेता आयुर्वेदिक दवाइयां और जड़ी बूटियों के बारे | शाम को हम मंदिर आ जाते और साधना करते | अखंडानन्द जी की उम्र 93 साल की हो चुकी थी | एक रात वो बहुत तंग हो गये | सुबह कहने लगे अब मैं शरीर छोड़ना चाहता हूँ , लेकिन मैंने जो विद्या की है उसका क्या करूँ, वो मुझे जाने से रोकती है तो हुस्न चन्द जी से मैंने कहा- तुम बाबा जी से सभी शक्ति और साधना कर्म ले लो तो उन्होंने मना कर दिया | उन्होंने कहा-इसने पता नहीं क्या-क्या सिद्ध कर रखा है, मैं नहीं लूँगा | 55 साल से यह तप करता रहा है | फिर हुस्न चन्द जी ने मेरी तरफ इशारा कर दिया, बाबा तुम इसे दे दो तो बाबा जी ने कहा- हाँ यह समदृष्ट है और हक़दार है और उन्होंने मुझे बैठाकर अपना सारा तपोबल मुझमें प्रवेश कर दिया और ऐसा होते ही कई शक्तियां उसी वक़्त मेरे सामने प्रत्यक्ष हो गई और बाबा जी की कृपा से मैंने पहली बार काली के मूल सौम्य रूप के दर्शन किये और सुलेमान को अपनी आँखों से प्रत्यक्ष देखा और वीर जो की दो तरह के थे और हनुमान जी का दर्शन किया | जो अच्छी शक्तियां थी मैंने रख ली और बाकी सभी को वचन मुक्त कर दिया | बाबा जी की देह कुछ हल्का महसूस कर रही थी | उन्होंने मुझे सभी की पूजा और भेंट के बारे में बताया और उसके कुछ दिन बाद शाम को हुस्न चन्द और मुझे बुलाया और कहा- मेरा अंतिम सन्देश ले लो और हम दोनों उनके पास नीचे बैठ गये | वो खटिया पे बैठे हमे सन्देश देते रहे और हमसे तीन वचन लेकर कहा अभी मेरा अंतिम समय नजदीक है और गाय जो मुझसे गलती से गोली के सामने आ गई थी, सामने खड़ी है तो हमने गहन विचार किया और दुसरे दिन बाबा जी से गौ दान करा दिया | एक बछड़े वाली गाय को शिंगार करके बाबा जी के हाथों कन्या को दान करा दिया | शाम का वक़्त था, बाबा जी ने खाना खाया और रात्रि २ बजे के करीब हम सभी को जगाया और कहा- मैं अभी चलता हूँ , वो देखो मुझे लेने आ गये हैं मगर शिव जी ने उन्हें सभी को भगा दिया है और उन यमदूतों को कह रहे हैं कि यह मेरे मंदिर में प्राण छोड़ रहा है, इसलिए यह शिव लोक का अधिकारी है और सभी यमदूत चले गये हैं और अब शिव जी स्वयं मुझे लेने आये हैं, मेरी तैयारी कर दो | हमने बाबा जी से कई बातें की और दिशा निर्देश लिया और पूछा क्या करें | तब उनके कहने पर वहाँ गाय के गोबर से लीप दिया और उनके कहने पर एक तेल का दिया जगा दिया और फिर उन्होंने कहा अब मैं जाने लगा हूँ, आप सभी को जय गुरुदेव और अंतिम आशीर्वाद दिया, सबसे मिले और कहा अब मुझे उठाकर इस जगह लिटा दो जहाँ लीप दिया था | जैसे ही अखंडानन्द जी को उस जगह लिटाया, उन्होंने प्राण छोड़ दिए और हम सभी उनको भरे हुए ह्रदय से विदाई देकर गुरूजी से प्रार्थना कर रहे थे कि वो इन्हे शांति दें | यह बात लिखते हुए आज मुझे सभी याद आ गया और मेरा मन भर आया है, बाकि अगले लेख में लिखूंगा | (क्रमशः)
While I was staying there, after a few days I fell seriously ill. I got up and went outside, and collapsed in a half-conscious state, and then it began to rain. I lay there the whole night, and by morning my body had grown quite cold. When I regained consciousness, I found myself in a hospital, and the same person dressed in white was sitting beside me, saying, "Mistri, here, eat this orange." I said, "Sethji, I don't know you. Where do you come from, and how do you suddenly vanish?" and he laughed and said, "I have known you for a long time. I have paid your hospital bill — once you recover, you may go home." After this, Baba ji, with the villagers' help, built a temple of Baba Balak Nath ji and began living in the nearby village of Katta Sabhaur, going from village to village around there to beg for alms. One day, he came to Husanchand ji's place, and Husanchand ji invited him in for tea, and as soon as he entered, he saw a photo of our revered Gurudev and leapt up in astonishment: "Wait! Who is this? This very Sethji has helped me so many times in just this way!" Husanchand said, "This isn't Sethji — this is our Guruji," and tears welled up in Akhandanand ji's eyes, and he said, "I could not recognize him. I kept thinking of him only as Sethji all this while. I must meet him — please, by your grace, take me to him." Around that time, there was a camp happening in Chandigarh, where Guruji had come, and Husanchand took Akhandanand ji there and introduced him to Guruji. Akhandanand fell at Guruji's feet and began weeping uncontrollably. Guruji, with deep affection, lifted him up and said, "Mistri, how are you?" and the revered one took off the mala from around his own neck and placed it around Akhandanand ji's neck, initiating him. We are disciples of such a great Guru, who protects his disciples at every moment, and Akhandanand ji began living at the Guru's temple from then on, performing his daily routine of bhajans and sadhana. It wasn't that he had done nothing before — he too had been at the forefront of Sabar sadhanas and was knowledgeable in many branches of learning. I first learned Hajrat Sulemani from him, and Husanchand ji and I also learned the accomplishment of the nail-mirror (nakh darpan) from him. Besides this, he had also performed Kali sadhana, Shiv-Parvati sadhana, and Veer sadhana, and most importantly, he was a knower of Sulemani Tantra. Staying in his refuge, we kept perfecting one sadhana after another. He also had considerable knowledge of Ayurveda. By then, he had grown quite old and felt weak while walking. I would sometimes carry him on my back to a hut built in a field outside the village, where there was a hand pump — I would massage him there, and after bathing him, seat him on a cot beneath a mango tree, and write down whatever he dictated about Ayurvedic medicines and herbs. In the evening, we would return to the temple and perform our sadhana. Akhandanand ji had reached the age of 93. One night, he grew quite troubled. In the morning he said, "Now I wish to leave this body, but what should I do with the knowledge I have attained — it keeps me from leaving." I said to Husanchand ji, "Take all of Baba ji's power and sadhana practice," but he refused. He said, "Who knows what all he has perfected — I won't take it. He has been performing austerities for 55 years." Then Husanchand ji pointed toward me: "Baba, give it to him instead," and Baba ji said, "Yes, he has an equal perspective and is deserving," and he had me sit and transferred all his accumulated spiritual power into me, and as soon as this happened, several powers manifested directly before me at that very moment, and by Baba ji's grace, I had, for the first time, the vision of Kali's original gentle form, and saw Suleman directly with my own eyes, and the Veers, who were of two kinds, and had the vision of Hanuman ji too. I kept the powers that were good and released the rest from their bonds. Baba ji's body began to feel somewhat lighter. He told me about the worship and offerings for each of them, and a few days later, in the evening, he called Husanchand and me and said, "Take my final message," and the two of us sat down near him. Sitting on his cot, he kept giving us his message, and after taking three promises from us, he said his final time was near, and that a cow which had once accidentally come before his gunshot was standing right there — so we considered this deeply, and the next day had Baba ji perform a cow donation (gau daan). We decorated a cow with her calf and had a young girl (kanya) receive the donation through Baba ji's hands. It was evening, Baba ji ate his meal, and around 2 AM he woke us all and said, "I am about to leave now — look, they have come to take me, but Shiv ji has sent them all away, telling the messengers of death (Yamdoot) that this man is leaving his body in my own temple, and is therefore entitled to Shiv Lok — and so all the Yamdoots have left, and now Shiv ji himself has come to take me. Prepare me." We spoke with Baba ji about many things and took his guidance, asking what we should do. On his instruction, we plastered the floor there with cow dung, and on his instruction lit an oil lamp, and then he said, "Now I am about to go," and gave us all his final blessing of "Jai Gurudev," met with everyone, and said, "Now lift me and lay me down on the spot where you plastered the floor." As soon as we laid Akhandanand ji down there, he released his last breath, and all of us, with heavy hearts, bid him farewell, praying to Guruji to grant him peace. Writing this today, I remember everything once again, and my heart feels heavy. I will write the rest in the next article. (To be continued)