बाबा जी के पास जाने से पहले मेरी मुलाकात गुरु कृपा से ऐसे विशेष साधकों से हुई जिनका जिक्र करना अनिवार्य समझता हूँ | उसी के अंतर्गत यह लेख दे रहा हूँ | मेरे जीवन के वो सुनहरी पल थे |
लुधियाना में शिविर था, उससे पहले रात्रि को स्वप्न आया, पूज्य गुरुदेव स्वप्न में आये और कहा बेटा कल शिविर में मेरा एक बहुत पुराना शिष्य आने वाला है, तुम उससे मिल लेना | इससे पहले मेरे पास साधना कक्ष ना होने की वजह से कई काम अधूरे रह जाते थे और मैंने एक गाँव के बाहर ही घने दरख्तों की एक छोटी सी झिड़ी को ही अपनी साधना स्थली बना लिया था | उस तरफ दिन में भी बहुत कम लोग आते थे | बीच में एक कुआँ था और सर्प आदि ऐसे घूमते रहते थे तो लोग कम ही आते थे और मैं गुरूजी से प्रार्थना किया करता था, गुरूजी साधना स्थल की जरूरत है और जब गुरूजी ने मुझे स्वप्न में बताया तो यह बात मैंने अपने दोस्त को बताई जो बाद में हमारा गुरु भाई बना | हम लुधियाना शिविर पहुंचे और मेरी नजरें उसको तलाश रही थी |एक चाय की दुकान शिविर स्थल के बाहर थी तो हम उस तरफ चले गये तो वहां बाबा हुस्न चंद जी बैठे थे | नजर मिलते ही मैं उन्हें पहचान गया कि यही हो सकते हैं | शिविर समाप्ति पर रात्री वहीँ रुक गये | बाबा हुस्न चंद जी मेरे पास ही थे | उन्होंने कहा, तुझे गुरूजी ने रात्रि कोई बात कही थी | मैंने कहा हाँ तो उसने बताया, मुझे भी कहा था तुम्हारे बारे में | तुम्हारे पास दादा गुरुदेव की फोटो है और तुम उसे लाल वस्त्र में लपेट कर हमेशा अपने पास रखते हो, गुरु जी ने यही निशानी बताई थी, क्या तुम्हारे पास है ? मैंने हाँ कहा | यह बात मैंने कभी किसी को नहीं बताई थी | मुझे पता चल गया था गुरूजी इसी का जिक्र कर रहे थे | उसने मुझे अपना एड्रेस दिया और आने के लिए कहा | शिविर के कुछ ही दिन बाद मैं और मेरा एक साथी वहां उनसे मिलने के लिए चल पड़े और पूछते हुए उनके बताये हुए पते पर पहुँच गये |
बाबा हुस्न चन्द जी काफी पहुंचे हुए साधक हैं और गुरूजी से 60 के दशक में दीक्षा प्राप्त की थी | तब ना पत्रिका निकलती थी और ना ही बाहर कोई शिविर होते थे | आश्रम में ही शिविर लगाया जाता था और 108 माला रोज गुरु मन्त्र दिया जाता था | गुरु जी साधना के मामले में काफ़ी सख्त थे और जो नहीं जप करता था उसे शिविर से उठाकर बाहर फेंक दिया जाता था | हुस्न चन्द ने कई संतो की संगत और सेवा प्राप्त की थी और 16 वर्ष शमशान में रह कर सिद्धियाँ भी की थी और पानी में खड़े होकर कुछ विशेष सुलेमानी साधनाएं भी की हैं जिन्हें साधने के लिए वर्षों तप किया और आज भी निखिलेश्वर महादेव मंदिर जोकि गुरु कृपा से उन्ही के आदेश अनुसार बना, में रह रहे हैं | हम दो दिन वहां रुके और उनसे पूछा कि क्या मैं आपके सानिध्य में रह कर साधना कर सकता हूँ, आप मुझे मार्गदर्शन दें तो बहुत कृपा होगी | उन्होंने स्वीकृति दे दी | कुछ दिनों के पश्चात मैं वहां रहने के लिए चला गया और वहीँ अखंडानन्द जी से मुलाकात हुई | अखंडानन्द जी एक साधू थे जो सुभाष चन्द्र बोस की सेना में एक स्वतन्त्रता सेनानी रह चुके थे | सन 47 के गदर में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था और वो साधू हो गये थे और अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में यहाँ आ गये थे और हुस्नचन्द जी के साथ गुरु मंदिर में रहने लगे थे | कुछ ही दिनों में हम तीनो में बहुत अच्छी जान पहचान हो गई और हम नित साधना के नये आयामो की खोज करने लगे | दिन को थोड़ा बहुत कार्य खेतों में मैं और हुस्न चंद कर लेते, शाम को साधना में लीन हो जाते और पूर्णिमा को हवन करते, जिसमें भाग लेने के लिए आस पास के कई गुरु भाई आ जाते | मुझे अनेक साधनाओं को सीखने और समझने का मौका मिला, जो हुस्न चन्द जी और अखंडानन्द जी जैसे साधक की सेवा पाकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानता था | हुस्न चंद साधना के मामले में काफी सख्त हैं और जिस काम को करने की ठान लेते थे करके छोड़ते थे | सिर्फ उस काम में पड़ने की देर थी और सभी विद्या उन्होंने संतों और बहुत पहुंचे हुए महात्माओं से आत्मसात की थी और अखंडानन्द जी भी पंजाबी जानते थे और पत्रिका पढनी उनके लिए मुश्किल थी, वो कमी मैंने आकर पूरी कर दी थी | जो भी प्रयोग आता उसे करने के लिए लालायित हो जाते | हुस्न चन्द जी ने गुरुदेव जी से काफी ज्ञान कंठ किया था और सहज ही बता देते थे | साबर साधनाओं के धनी थे, जिनमें काफी साधनाएं उन्होंने मुझे संपन्न कराई और कुछ विशेष तंत्रों की खोज भी की थी जो बहुत प्रभावकारी थे |
मैंने उनसे पूछा कि आपने दीक्षा कैसे प्राप्त की और गुरु जी से कैसे मिले तो उन्होंने जो तथ्य स्पष्ट किये आगे के लेख में दूंगा |
अखंडानन्द जी ने कहा मैं भिक्षा के लिए यहाँ वहां भटकता था मगर कहीं शांति नहीं मिली | जब मैं फ़ौज में था तो बोर्डर पर दुश्मन का सामना करते हुए एक गाय आगे आ गयी थी और उसे गोली लगने से उसकी हत्या हो गई तो मैंने फ़ौज छोड़ दी और साधू बन गया | अनेकों तीर्थों पर गया लेकिन मन शांत नहीं हुआ | एक बार अपना जीवन समाप्त करने के लिए चलती गाड़ी से कूद गया और तभी मुझे किसी ने गिरते ही थामा और कहा, मिस्त्री चोट तो नहीं लगी और मुझे छोड़ कर अदृश्य हो गये | मैं फ़ौज में मिस्त्री था इनको कैसे पता और कहाँ गायब हो गये | मगर मैं समझ गया कि मुझे कोई बचाना चाहता है, मगर कौन था वो सफ़ेद धोती और कुरता पहने हुए | फिर एक बार कहीं जा रहा था और रास्ता भटक गया और 8 -10 किलोमीटर चलने पर अँधेरा हो गया | मैंने 60 किलोमीटर जाना था, अचानक पीछे से गाड़ी आई और उसी गाड़ी में वोही धोती कुरता पहने बैठे थे, मिस्त्री गाड़ी में बैठो और मैं बैठ गया और वो मुझे मेरी मंजिल की तरफ ले गये | इससे पहले मैं कुछ पूछता उन्होंने कहा, मिस्त्री तुम्हारे रहने का इंतजाम यहाँ होटल में कर दिया है और भोजन भी कर लेना, मैंने पैसे दे दिए हैं | तुम अपना काम कर के जब वापिस जाओ तो उन्हें पैसे मत देना | मेरे पास पैसे नहीं हैं इन्हें कैसे पता और मैं उनसे पूछने लगा तो समेत गाड़ी गायब हो गये | (कर्मशः)
Before going to Baba ji, by Guru's grace I met certain remarkable seekers whom I feel it necessary to mention, and this article is offered in that spirit. Those were the golden moments of my life.
There was a camp in Ludhiana, and the night before it, I had a dream in which our revered Gurudev appeared and said, "Son, tomorrow a very old disciple of mine is going to come to the camp — be sure to meet him." Before this, due to not having a proper sadhana chamber, many of my tasks remained incomplete, and I had made a small thicket of dense trees outside a village my own place of sadhana. Very few people would come that way even during the day. There was a well in the middle, and serpents and the like would wander around, so people rarely came there, and I used to pray to Guruji, "Guruji, I need a place for sadhana." When Guruji told me this in the dream, I shared it with a friend who later became our Guru-brother. We reached the Ludhiana camp, and my eyes kept searching for him. There was a tea stall outside the camp grounds, so we went there, and Baba Husanchand ji was sitting there. The moment our eyes met, I recognized that this could be him. At the end of the camp, we stayed the night there, and Baba Husanchand ji was right beside me. He said, "Did Guruji tell you something last night?" I said yes, and he told me, "He told me about you too — you have a photo of your grandfather Guru, which you always wrap in red cloth and keep with you — Guruji gave this very sign — do you have it?" I said yes. I had never told anyone about this before. I realized then that Guruji had indeed been speaking of him. He gave me his address and asked me to come visit. A few days after the camp, my companion and I set off to meet him and, after asking around, reached the address he had given.
Baba Husanchand ji is a highly accomplished seeker who received initiation from Guruji in the 1960s. At that time, there was no magazine being published, nor any camps held outside; camps were held only at the ashram, and 108 rounds of the Guru mantra were given to chant daily. Guruji was quite strict regarding sadhana, and anyone who didn't chant would be picked up and thrown out of the camp. Husanchand had received the company and service of many saints, had performed accomplishments while living in a cremation ground for 16 years, and had also performed certain special Sulemani sadhanas while standing in water, for which he performed austerities for years, and even today lives at the Nikhileshwar Mahadev Temple, which was built by Guru's grace according to his very instruction. We stayed there for two days and asked him whether I could stay in his company and perform sadhana, and whether he would guide me — it would be a great kindness. He agreed. After a few days, I went to live there, and it was there that I met Akhandanand ji. Akhandanand ji was a sadhu who had once been a freedom fighter in Subhash Chandra Bose's army. During the upheaval of '47, his entire family had perished, and he had become a sadhu, arriving here in the final stage of his life and living with Husanchand ji at the Guru's temple. Within just a few days, the three of us became well acquainted, and we began regularly exploring new dimensions of sadhana together. During the day, Husanchand and I would do a little work in the fields, and in the evening we would become absorbed in sadhana, performing a havan on the Purnima (full moon), in which several nearby Guru-brothers would come to participate. I got the opportunity to learn and understand many sadhanas, and I considered myself fortunate to receive the company of seekers like Husanchand ji and Akhandanand ji. Husanchand is quite strict regarding sadhana, and whatever task he resolved to do, he would see through to completion. He had absorbed all his knowledge from saints and highly accomplished mahatmas, and Akhandanand ji, who knew Punjabi, found it difficult to read the magazine — I filled that gap by reading it to him. Whatever new practice came up, he would become eager to perform it. Husanchand ji had memorized a great deal of knowledge from Gurudev and would explain it easily. He was rich in Sabar sadhanas, many of which he had me complete, and he had also discovered certain special tantric practices that were highly effective.
I asked him how he had received initiation and how he had met Guruji, and the facts he clarified, I will share in the next article.
Akhandanand ji said, "I used to wander here and there for alms, but found peace nowhere. When I was in the army, facing the enemy at the border, a cow came in front of me and was killed by a bullet, so I left the army and became a sadhu. I went to many pilgrimage sites, but my mind never found peace. Once, intending to end my life, I jumped from a moving train, and at that very moment, someone caught me as I fell and said, 'Mistri, are you hurt?' and then let go of me and vanished. I was a fitter (mistri) in the army — how did he know this, and where did he disappear to? But I understood that someone wished to save me — but who was he, dressed in white dhoti and kurta? Then once, I was going somewhere and lost my way, and after walking 8-10 kilometres, darkness fell. I had to travel 60 kilometres. Suddenly a vehicle came from behind, and in that very vehicle sat the same person in the dhoti and kurta. 'Mistri, get in the vehicle,' he said, and I got in, and he took me toward my destination. Before I could ask him anything, he said, 'Mistri, I have arranged your stay at a hotel here, and be sure to eat too — I have already paid for it. When you finish your work and return, don't pay them anything.' I had no money — how did he know this? And as I began to ask him, the entire vehicle vanished along with him." (To be continued)