मैं उन्ही दिनों बाबा जी के साथ उनके शिष्य रमेश से मिलने गया । रमेश ने शिव जी की साधना अघोर विद्या से की थी । बातो में ही चर्चा चल पड़ी और उसने यह विद्या कैसे प्राप्त की, कुछ यूं था । रमेश के शब्दों में – शाम का वक़्त था मैं अपने साथियो के साथ शमशान की तरफ घुमने निकला | हमारे गाँव के बाहर एक नाला बहता है और उसी के पास एक शमशान है | उस दिन भी हम उस तरफ चले गये | आस पास घने दरख्तों के बीच शमशान बना था । जब हम उस तरफ गये तो वहां देखा एक अघोरी बैठा हुआ था | हमने उस तरफ देखा तो वो मेरी तरफ देख कर मुस्कराया | हम कुछ जानने की इच्छा से उसके पास बैठ गये । कुछ समय बाद सारे साथी तो वापिस आ गये लेकिन मैं बैठा रहा | उसने मुझे कहा क्या चाहता है ? तुम क्यों नहीं गये ? मैंने कहा बाबा जी मैं भी कुछ प्राप्त करना चाहता हूँ । यह विद्या कायरों के लिए नहीं है | क्या तुम रात्रि को यहाँ आ पाओगे ? हाँ, मैंने सिर हिलाया, पता नहीं उसकी क्या मौज थी उसने कहा अपने सभी कपडे उतार के एक तरफ रख दो और इस चिता की राख अपने बदन पर मल लो । मैंने ऐसा ही किया, जवानी का जोश था उस वक़्त ना कोई डर होता था | मैं हर बात को तर्क की दृष्टि से देखता था इसलिए इस विद्या की सच्चाई देखने के लिए मैंने उस की बातों का अनुसरण किया । पास में ही एक चिता जल रही थी उसके कहने पर उसके पास बैठ गया | वो भी पास आकर बैठ कर कुछ विशेष मन्त्र पढने लगा और मुझे अघोर दीक्षा से दीक्षित किया और विशेष मन्त्र देकर कहा, आज से तुम्हे निरंतर 40 दिन यहाँ आकर जप करना है ।
मैंने जप शुरू कर दिया और सुबह 3.30 – 4 बजे के करीब उसने कहा अब तुम अपने घर जाओ, रात्रि को आना । रात भर जागने से शरीर में दर्द हो रहा था | मैंने स्नान किया और सो गया । इस तरह 40 दिनों तक वहां जाता रहा | इस दौरान कभी आंधी आती कभी बारिश | अब मुझे भी आनंद आने लगा था | मैं अपने आप को सर्वदा मुक्त समझने लगा था और मेरी साधना का अंतिम दिन भी आ गया | मेरे पिता जी फ़ौज में थे, मैं उनकी रम की बोतल उठा कर साधू के लिए ले जाता था और वो भी बड़ी ख़ुशी से मुझे मार्गदर्शन दे रहा था । आज जप शुरू करते ही हृदय की उत्सुकता बढ रही थी, रात्रि का अंतिम पहर शुरू हो चुका था मेरा मन्त्र निरंतर जारी था ।
ॐ अघोर ……………………………………………………………………………………………..नम; ।
मैं ऐसे आहूत मन्त्र देना यहाँ ठीक नहीं समझता, जिज्ञाशा हो तो personal contact करें । गुरु इच्छा हुई तो रहस्य उजागर कर दूंगा ।
जप निरंतर अपने अंतिम लक्ष्य की ओर जा रहा था और एक दम से मेरी आँखों के आगे बिजली सी कौंध गई और आंखे एक दम से बंद हो गई, खुल ही नहीं रही थी, फिर भी कोशिश कर रहा था, आवाज आई -आंखे खोलो वत्स । धीरे- धीरे खुद ही आंखे खुल गई , सामने बहुत तेजस्वी विराट प्रकाश पुंज था जो शिव जी के स्वरुप में परिवर्तित हो गया । मगर रूप थोडा अलग था काला रंग, सीस पे सुनहरी जटाएं, पुरे बदन पर भभूत मले हुए, गले में मुंड माला धारण किये हुए, सुंदर छवि देखते ही मुग्ध हो गया था | मांगो क्या चाहते हो वत्स ? उन्होंने कहा । मुझे सम्मोहन विधा की अद्भुत सिद्धी चाहिए, उस वक़्त मेरे मन में जो था मैंने बिना सोचे कह दिया और उन्होंने एक यंत्र बनाना बता दिया कि इस यंत्र को किसी दर्पण पर काजल से लिख लो और जिसपे उसकी चमकार डालोगे वो तुम्हारा हो जायेगा । उसके बाद वो अंतरध्यान हो गये | मैंने अघोरी के चरण स्पर्श किये और घर को चला गया | कुछ दिन के बाद शमशान गया तो वहां से अघोरी जा चुका था | उसके बाद दुबारा मुलाकात उस से नहीं हुई ।
हम बहुत आनंद से सुन रहे थे बाबा जी ने कहा वो दर्पण कहाँ है तो उसने निकाल कर दिखाया | बाबा जी ने उस यंत्र का निरिक्षण किया और नोट कर लिया और उसे कहा इसकी आजमाइश करो तो उसने सामने एक बहुत दूर लड़की जा रही थी उस पर चमकार डाल दी | वो उसी वक्त इस तरफ आ गई और रमेश की तरफ बहुत प्यार भरी निगाहों से देखने लगी । बाबा जी ने कहा इसे वापिस भेज दो | जब उसे कहा तू वापिस चली जा, वो चलचित्र की तरह वहां से चली गई | वाकई सभी अद्भुत था और बाबा जी ने उसे कहा यह तो बहुत खतरनाक प्रयोग है ऐसा करो इस दर्पण को अभी मेरे सामने तोड़ दो और रमेश भी पूर्ण समर्पित था, उसने उसी क्षण उसे तोड़ दिया । सच में गुरु ऐसे ही होते हैं जब उन्हें लगता है कि यह शक्ति शिष्य का रास्ता भटका सकती है वो उसे नष्ट कर देते हैं । यह रहस्य मेरी समझ में आ चुका था । (क्रमशः)
During those days, I went with Baba ji to meet his disciple Ramesh. Ramesh had attained a sadhana of Lord Shiva through Aghor Vidya. As we talked, the conversation turned to how he had obtained this knowledge, and this is roughly what happened. In Ramesh's own words — it was evening, and I had gone out with my friends to wander near the cremation ground. A stream flows outside our village, and there is a cremation ground near it. That day too, we went in that direction. The cremation ground stood amid dense trees on all sides. When we went there, we saw an Aghori sitting there. We looked toward him, and he smiled looking at me. Out of a desire to learn something, we sat down near him. After some time, all my friends went back, but I remained seated. He asked me, "What do you want? Why haven't you gone?" I said, "Baba ji, I too wish to attain something." "This knowledge is not for cowards," he said. "Will you be able to come here at night?" "Yes," I nodded. I don't know what mood struck him, but he said, "Take off all your clothes, set them aside, and rub the ash of this funeral pyre on your body." I did exactly that — it was the boldness of youth, and I had no fear at that time. I viewed everything through the lens of logic, so to test the truth of this knowledge, I followed his instructions. A pyre was burning nearby, and at his request, I sat down beside it. He too came and sat near me and began reciting certain special mantras, initiated me into Aghor Diksha, gave me a special mantra, and said, "From today, you must come here continuously for 40 days and chant."
I began the chanting, and around 3:30-4 AM, he said, "Now go home, and come again at night." My body ached from staying awake all night. I bathed and went to sleep. In this way, I continued going there for 40 days. During this time, sometimes there were storms, sometimes rain. By now I had started to feel a sense of bliss. I had begun to consider myself completely free, and the final day of my sadhana arrived. My father was in the army, and I used to take his bottle of rum to give to the sadhu, who, in turn, happily guided me. That day, as soon as I began the chanting, a rising eagerness filled my heart. The final watch of the night had begun, and my mantra chanting continued without break.
Om Aghor……………………………………………………………………………………………..Namah.
I don't think it is appropriate to share such an invoked mantra here — if you are curious, please get in touch with me personally. If my Guru wishes it, I will reveal the secret.
The chanting continued steadily toward its final goal, and suddenly a flash like lightning passed before my eyes, and my eyes shut completely — they would not open no matter how hard I tried. Then a voice said, "Open your eyes, my child." Slowly, my eyes opened on their own, and before me was an extremely radiant, vast mass of light, which transformed into the form of Lord Shiva. But the form was a little different — dark in colour, with golden matted locks on his head, ash smeared over his entire body, and a garland of skulls around his neck. I was utterly captivated the moment I saw that beautiful form. "Ask, my child, what do you wish for?" he said. "I want the wondrous accomplishment of hypnosis," I said without thinking, whatever was on my mind at that moment, and he told me how to make a yantra — write this yantra with kohl (kajal) on a mirror, and whoever you cast its reflected light upon will become yours. After that, he disappeared. I touched the Aghori's feet and went home. A few days later, when I went to the cremation ground, the Aghori was gone. I never met him again.
We were listening with great delight. Baba ji asked, "Where is that mirror?" and he took it out and showed it. Baba ji examined the yantra, noted it down, and told him to test it — so he cast the mirror's reflection onto a girl who was walking far away. She immediately turned and came toward him, looking at Ramesh with eyes full of deep affection. Baba ji said, "Send her back." When he told her, "Go back," she walked away from there like a figure in a film reel. Everything was truly astonishing, and Baba ji told him, "This is a very dangerous practice — break this mirror right now, in front of me." Ramesh, fully surrendered, broke it immediately. This is truly how a Guru behaves — when they sense that a power might lead a disciple astray, they have it destroyed. This secret had now become clear to me. (To be continued)