Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

सद्गुरु ब्रह्म तत्व साधना – Sadguru Brahm Tatva Sadhna Sadguru Brahm Tatva Sadhna

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide

ब्रह्म तत्व पर जितना लिखा जाए कम है | हजारों ग्रंथ रचे गए इस तत्व पर, परन्तु पारब्रह्म की व्याख्या करना संभव नहीं क्योंकि प्रत्येक व्याख्यान हमेशा अधूरा ही रहता है | मनुष्य शरीर पंच तत्वों से निर्मित है और देवता तीन तत्वों से बने हैं, इसलिए मनुष्य देवताओं से श्रेष्ट माना जाता है | क्योंकि देवता को मनुष्य अपनी भावना से प्रत्यक्ष कर लेता है और उन्हें वरदान देने पर विवश कर देता है | जब आप किसी देव तत्व का चिंतन करते हैं तो शरीर में कुछ क्रियाएं स्वतः उदघटित हो जाती हैं और आप उस देवतत्व से एकीकरण कर लेते हैं , तत्पश्चात उस देव तत्व का दर्शन होने लगता है | यह तब होता है जब आपके शरीर में दो तत्व और मिल जाते हैं | सदगुरु तत्व और सत्य तत्व | गुरु दीक्षा लेने से आप सदगुरु तत्व से मिल जाते हैं और सत्य तत्व है नाम जो गुरु मंत्र देते हैं | इस तरह दो और तत्व जुडने से शक्ति से सामंजस्य होता है और आप श्रेष्ठ श्रेणी में खड़े हो जाते हैं ! इन दो तत्वों से ही शरीर के भीतर सातों शरीर क्रियाशील हो जाते हैं और साधक ब्रह्म तत्व की ओर बढ़ जाता है ! मगर ब्रह्म से साक्षात्कार सहज नहीं है | यह क्रिया ब्रह्म ऋषि के तप समान होती है और बिना गुरुकृपा के संभव नहीं | इसलिए साधक को गुरु साधनाएं करनी चाहिए |

ब्रह्म ऋषि सूर्य की किरण होता है और ब्रह्म स्वयं सूर्य | जब साधक ब्रह्म तत्व को प्राप्त कर लेता है तो ब्रह्म ऋषि की श्रेणी में आ जाता है, फिर उसके लिए कोई भी साधना कठिन नहीं रहती | देव को पाने के लिए ज्यादा प्रयत्न नहीं करना पड़ता है ! उसके एक आह्वान पर ही देवता को आना पड़ता है, और जिससे भी जो कहता है उसे पूरा करना पड़ता है ! शरीर में अंतर में अनेक ब्रह्माण्ड हैं ! उनको भेदना भी हर एक के वश में नहीं होता ! एक ब्रह्मांड ऐसा है जहां सभी मंत्र देव ध्वनि के रूप में गूँजते हैं | शब्द का आकार अनंत है | उसका विस्तार भी अनंत है , इसीलिए ब्रह्मवेत्ता उस ब्रह्मांड को भेदने में सक्षम होता है और उसे किसी भी साधना और सिद्धि के ज्ञान के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ती , वह अंतर से ही सभी कुछ पा लेता है ! और उस लोक में अद्वितीय संतो से भेंट कर लेता है | ज्ञान का नया स्रोत खुल जाता है ! एक बार मेरे पास एक साधू आया | उसने कहा मेरी विद्या मुझे भूल गई है | जहां तक की मैं कोई पुस्तक भी नहीं पढ़ सकता | समस्या गंभीर थी तो मैंने उसे अपने पास रखा और सदगुरु जी से प्रार्थना की और गुरु मंत्र का जप करते हुये कब अंतर ब्रह्मांड में ध्यान पहुँच गया पता ही नहीं चला और तेज सूर्य जैसा प्रकाश मेरे सामने था कुछ सुनहरी आभा लिए हुये एक खास ध्वनि आ रही थी | ध्यान से सुना तो एक मंत्र गूंज रहा था | जिससे वह प्रकाश अवतरित था और वहाँ का आनंद अकथनीय है | वहाँ न गर्मी का एहसास था, न सर्दी का और मन उसी में रमे जा रहा था | कब कितना टाइम हो गया फिर धीरे धीरे वापिस लौटा | उस साधू को मैंने उसे उस मंत्र को करने को कहा और आज वो एक श्रेष्ट संत पदवी पर है | उसे कई ग्रन्थ कंठस्थ हैं ! महाभारत जैसा ग्रंथ पूरा याद है यहाँ तक की एक एक पात्र का नाम भी उसे याद है | कोई भी किताब देखने की उसे जरूरत नहीं | मैं जब उससे मिला तो उसने बताया एक बार यह मंत्र करते कब मेरा सूक्ष्म शरीर अलग हो कर एक परम संत के चरणों में पहुँच गया जो की नाम पर बैठे थे समाधि में थे | मैं उनके पास बैठ गया और वहाँ जब मैंने ध्यान दिया तो वह संत अंदर ही अंदर यह मंत्र जप रहे थे | जब वह उठे तो उन्होंने इस मंत्र की महिमा का व्याख्यान किया जो कि अनंत है और धीरे धीरे मुझे ज्ञान का स्वतः आभास होने लगा | मैं कोई पंचांग के बारे में नहीं जानता लेकिन पूरा पंचांग देख लेता हूँ और आनंद में रहता हूँ | धूना लगाता हूँ जब पूर्ण गर्मी होती है लेकिन गर्मी का एहसास नहीं होता | जल धारा तब करता हूँ जब पूर्ण सर्दी होती है लेकिन सर्दी का एहसास नहीं होता

मेरा मानना है कि यह साधना किसी भी साधक की ज़िंदगी बदल सकती है | इसीलिए यह साधना लिख रहा हूँ ! यह सदगुरु तत्व की ही साधना है ! जब गुरु कृपा करते हैं तो गुरु शिष्य का हाथ पकड़ कर ब्रह्म तत्व से साक्षात्कार करा देते हैं , और वह उस सूर्य की किरण बन कर हमेशा चमकता रहता है ! ज्ञान का स्रोत उसके अंतस में स्वतः फूट पड़ता है ! बस विश्वास के साथ सदगुरु पूजन कर इस साधना को करें !

विधि

आप को बस सुखासन में बैठ कर एक घंटा मंत्र जप करना है | ध्यान दोनों भोहों के मध्य एकाग्र करना है | धीरे धीरे वहाँ एक प्रकाश ज्योत दिखाई देगी और आप अपने शरीर की गहराई में उतरते जायेंगे और फिर वहाँ एक त्रिकोण जो रेड रंग का होगा उसके बाद हल्के पीले रंग का एक आयताकार सा आकार दिखाई देगा, उससे जुडते ही आगे अनेक दृष्टांत आयेंगे जो लिखने संभव नहीं आप स्वयं देखें करके, और धीरे धीरे आप अपने अंतर ब्रह्माण्ड से जुड़ जायेंगे और उस ब्रह्माण्ड स्वरूप सदगुरु तत्व से साक्षात्कार कर अपना जीवन सवांर लेंगे ! इस मंत्र को कभी भी करें समय निर्धारित नहीं , फिर भी सुबह का समय उचित है और एक घंटा जाप करना है बिना माला के | आप इसे 21 दिन करें या आगे नियमित रखें , यह आपके ऊपर है ! यह साधना स्वतः ब्रह्म ज्ञान का बोध करा देती है | अगर माला से करना चाहते हैं तो स्फटिक माला लें और 11 माला 21 दिन करें ! सद्गुरु पूजन अनिवार्य है !

मंत्र

|| ॐ गुरु साक्षेभ्यो ब्रह्म तत्वाये नमः ||

|| Om Guru Saakshebhyo Brahm Tatwaaye Namah ||

However much is written about the Brahm Tatva (the absolute element), it is never enough. Thousands of scriptures have been composed on this element, yet describing the Supreme Brahman (Parabrahm) completely is never possible, because every explanation always remains incomplete. The human body is made of five elements, while a deity is made of three elements, which is why a human is considered superior to the gods — because a human can manifest a deity through their own devotion and compel them to grant a boon. When you contemplate any divine element, certain processes spontaneously begin to unfold within the body, and you become united with that divine element, after which the vision of that divine element begins to manifest. This happens when two further elements join within your body — the Sadguru element and the Truth element. Through receiving Guru initiation (diksha), you unite with the Sadguru element, and the Truth element is the name given by the Guru in the mantra. In this way, the addition of these two elements brings harmony with this power, and you rise to a superior level. Through these two elements, all seven bodies within become active, and the seeker advances toward the Brahm Tatva. But a direct encounter with Brahman is not easy. This process is akin to the austerities of a Brahmarishi and is not possible without the Guru's grace. This is why a seeker should perform Guru sadhanas.

A Brahmarishi is like a ray of the sun, while Brahman itself is the sun. When a seeker attains the Brahm Tatva, they rise to the level of a Brahmarishi, after which no sadhana remains difficult for them. They need not make much effort to attain a deity — the deity must come at their mere invocation, and must fulfil whatever they say to whomever. Within the body lie many inner universes, and piercing through them is not within everyone's capability. There is one such universe where all mantras resonate in the form of divine sound. The form of sound (shabda) is infinite, and its expanse is infinite too — this is why a knower of Brahman (Brahmavetta) becomes capable of piercing that universe, and need not wander in search of knowledge for any sadhana or accomplishment — they attain everything from within. And in that realm, they meet unparalleled saints, and a new source of knowledge opens up. Once, a sadhu came to me. He said his knowledge had left him — to the point that he could no longer even read a book. The problem was serious, so I kept him with me, prayed to Sadgurudev, and while chanting the Guru mantra, I don't even know when my meditation reached the inner universe, and before me was a light as brilliant as the sun, carrying a golden glow, with a particular sound emanating from it. Listening carefully, I heard a mantra resonating, from which that light had descended, and the bliss there is beyond description. There was no sensation of heat there, nor of cold, and the mind kept losing itself in it. I don't know how much time had passed before I slowly returned. I told that sadhu to perform this very mantra, and today he holds the rank of an excellent saint. He has many scriptures memorized — even a text as vast as the Mahabharata he remembers in full, down to the name of every single character. He never needs to consult any book. When I met him, he told me that once, while performing this mantra, his subtle body separated and reached the feet of a supreme saint, who was seated in deep meditation (samadhi) under a tree. He sat near him, and when he paid attention, he noticed that saint was chanting this very mantra internally. When the saint rose, he gave an explanation of this mantra's glory, which is infinite, and gradually a sense of knowledge began to awaken within him on its own. "I know nothing of the almanac (panchang), yet I see the entire panchang and remain in bliss. I light the sacred fire (dhuna) when the heat is at its peak, yet feel no heat. I pour cold water over myself when the cold is at its peak, yet feel no cold," he told me.

I believe this sadhana can change the life of any seeker. This is why I am writing about this sadhana. This is itself a sadhana of the Sadguru Tatva. When the Guru bestows his grace, he takes the disciple's hand and brings about a direct encounter with the Brahm Tatva, and the disciple becomes that very ray of the sun, shining forever. The source of knowledge spontaneously bursts forth within them. Simply perform this sadhana with faith, after worshipping your Sadguru.

Method

You simply need to sit in Sukhasan (a comfortable cross-legged posture) and chant the mantra for one hour. Focus your attention between the two eyebrows. Slowly, a flame of light will appear there, and you will descend deeper into your body, after which a red triangle will appear, followed by a light yellow rectangular shape — as soon as you connect with it, many further visions will follow, which are impossible to describe in writing; you must see them for yourself by performing this practice — and gradually you will connect with your own inner universe, encountering that Sadguru Tatva in the form of that universe and transforming your life. This mantra may be performed at any time; no fixed time is required, though morning is suitable, and it should be chanted for one hour without a mala. You may do this for 21 days or continue it regularly beyond that — that is up to you. This sadhana naturally grants realization of Brahm Gyan (knowledge of the absolute). If you wish to use a mala, use a crystal (sphatik) mala and chant 11 rounds for 21 days. Worship of the Sadguru is mandatory.

Mantra

|| Om Guru Saakshebhyo Brahm Tatwaaye Namah ||

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.