इस साधना से साधक का हृदय निर्मल हो जाता है, मन में असीम शांति मिलती है, घर में यदि कलेश का माहौल रहता हो तो शांत हो जाता है , मन पर यदि कोई बोझ हो, डिप्रेशन हो हट जाता है, मन में हर वक़्त पवित्रता का आभास होता है | मन के विकारो में विजय मिलती है | साधना में मन लगने लगता है |
विधि
एक बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाएं | उस पर भगवान दत्तात्रेय जी का सुंदर चित्र अथवा श्री दत्तात्रेय महायंत्र स्थापित करें | महायंत्र अथवा चित्र का पूजन पंचौपचार से करें | महायंत्र के सामने ही एक तेल का चौमुखा दिया जगा दें | एक पानी वाला नारियल लेकर मिट्टी अथवा ताँबे के कलश में जल डाल कर उसपर नारियल, मौली अथवा लाल वस्त्र लपेट कर स्थापित कर दें | आम आदि के पत्ते रख कर के नारियल कलश के ऊपर स्थापित करें | उसका भी पूजन धूप, दीप आदि से करें | मीठी रोटी का भोग लगाएं और बाकी रोटी किसी श्वान आदि को डाल दें | स्वयं पीले वस्त्र धारण करें और भगवान दत्तात्रेय जी को भी पीले वस्त्र अर्पण करें | फिर लाल चन्दन की माला से निम्न मंत्र का 7 अथवा 11 माला जप करें |
मंत्र
|| ॐ झं द्रां विपुलमुर्ते नमः स्वाहा ||
|| Om Jham Dram Vipulmurte Namah Swaha ||
साधना पूर्ण होने पर किसी कन्या को भोजन अथवा दक्षिणा देकर संतुष्ट करें | साधना के दूसरे दिन कलश का जल घर में छिड़क दें और नारियल शिव मंदिर अथवा जल में प्रवाह कर दें | इस तरह यह साधना पूर्ण हो जाती है जोकि साधक अथवा उसके घर को बदल देती है, मतलब शांति देती है |
Through this sadhana, the seeker's heart becomes pure, the mind attains boundless peace, and if there is an atmosphere of conflict in the home, it becomes calm. If there is any burden on the mind, or depression, it lifts. The mind constantly senses a feeling of purity. Victory is attained over the mind's impurities. The mind begins to settle into the practice of sadhana.
Method
Spread yellow cloth on a low wooden seat (bajot). On it, install a beautiful picture of Lord Dattatreya or the Shree Dattatreya Mahayantra. Worship the Mahayantra or picture with the five-fold (panchopachar) rites. Light a four-wick oil lamp directly in front of the Mahayantra. Take a coconut with water in it, pour water into an earthen or copper kalash (pot), and wrap the coconut in mauli thread or red cloth before placing it atop the kalash. Place mango leaves or similar leaves and set the coconut atop the kalash. Worship this too with incense, a lamp, and so on. Offer sweet roti as bhog, and give the remaining roti to a dog. Wear yellow clothing yourself, and offer yellow cloth to Lord Dattatreya as well. Then, using a red sandalwood mala, chant the following mantra for 7 or 11 rounds.
Mantra
|| Om Jham Dram Vipulmurte Namah Swaha ||
Once the sadhana is complete, satisfy a young girl (kanya) with food or a gift (dakshina). On the following day, sprinkle the kalash water around the house, and let the coconut flow into water or leave it at a Shiva temple. In this way, the sadhana is completed, and it transforms the seeker or their home — meaning, it brings peace.