जीवन की ऊंची नीची डगर पर चलते कभी कभी ऐसा मोड़ आ जाता है जहाँ इन्सान बेबस सा हो जाता है | सामने मुश्किलों का पहाड़ नजर आता है और इन्सान समझ भी नहीं पाता क्या करे | कभी लंबी बीमारी और कभी अचानक हुई दुर्घटना और दुखी कर देती है | चाहे इसके पीछे कोई तंत्र प्रयोग हो या कोई ग्रह बाधा | हर इन्सान चाहता है वह इन सभी से बाहर निकले, पर कैसे ? सवाल हमेशा बना रहता है | यह सवाल हर मानस में जन्म ले लेता है | अगर सवाल ना हो तो उत्तर भी नहीं होगा | सवाल होगा तो उसका उतर होगा | सद्गुरुदेव कहते हैं “हर सवाल का उत्तर समय के गर्भ में होता है” | सवाल भी समय के गर्भ से ही जन्म लेता है | जब समय आता है उसका स्वयं उत्तर भी मिल जाता है, लेकिन जो काल की गति पकड़ ले वो काल ज्ञानी होता है, जो उस सवाल का जबाब दे देता है | इस संसार में गुरु से बड़ा काल ज्ञानी एक शिष्य के लिए और कोई नहीं होता क्योंकि गुरु उसकी हर जिज्ञाशा का समाधान देते हैं | समय समय ऐसे साधना तथ्य सामने आते हैं, जिसके पीछे गुरु इच्छा ही होती है, जो आपको ऐसे विधान मिल जाते हैं | क्योंकि गुरु समर्थ होते हैं और इच्छा से ही शिष्य के लिए नई सृष्टि रच देते हैं | अब यह बात आप पर निर्भर करती है कि आप उसका लाभ लेते हो या नहीं | गुरु का कार्य कभी नहीं रुकता | वह हमेशा शिष्य की बेहतरी के लिए होता रहता है |
काफी समय पहले घर पर किसी ने तंत्र कर दिया था | उस वक़्त हम गुरु जी से भी नहीं जुड़े थे | एक काली सी औरत जो काला घाघरा पहने आकर कभी कभी दबा देती थी | सभी उन्नति के रास्ते रुक गए थे | मैं तब 14 वर्ष का था तभी मैंने अपने पिता से कहा, एक ऐसी चीज जो दिखाई देती है, सभी काम उसका ख़राब किया हुआ है तो पिता जी ने एक मन्त्र बताया और कहा कि जब कभी भय लगे इसका जाप कर लिया करो | एक रात लेटा था | वह चीज फिर आ गई, बहुत भयानक थी | शायद मोहनी, मसानी हो या कुछ और | मैंने उसी मन्त्र का जाप शुरू कर दिया और देखते ही देखते वह भाग गई | फिर एक रात वह फिर से आ गई | मुझे साफ दिखाई दे रही थी | छोटा भाई बहुत जिद करने लगा और रोने लगा उस रात | जब मैं सोया वह चीज मेरे स्वप्न में मुझे देख कर छुप रही थी | मेरे हाथ में एक तेज छुरा था | मैंने उसे पकड़ लिया और वह सुलेमानी मंत्र पढ़ उस पर छुरा चला दिया | वह मेरे हाथों से ही हवा हो गई, फिर कभी नजर नहीं आई क्योंकि वह चीज का जादू कट गया था |
फिर एक दिन जब हम दीक्षित हुए | उसके काफी समय बाद मेरे एक दोस्त के हाथ में टयूमर सा उठ गया | डाक्टर के कहने से आपरेशन करा दिया मगर समय पाकर फिर उठ गया | वो मुझे मिला, कहने लगा कि अब फिर आपरेशन कराना पड़ेगा | मैंने उसे यही मन्त्र बता दिया और जप करने को कहा | उसने तीसरे दिन बताया कि मैं जप कर के सो गया | रात्रि को ऐसा लगा कि मैं अपने शरीर से बाहर निकल गया हूँ | दरवाजा खोलने लगा तो इतने जोर से कुण्डी छूते ही झटका लगा, वापिस बिस्तर पर गिर गया और एक दम आंख खुल गई | ऐसा मैं समझता हूँ इसलिए हुआ कि वो रूह जब शरीर छोड़ कर कहीं भी जा सकती थी जिससे नुकसान भी हो सकता था | मगर सुलेमानी कील की वजह से वो दरवाजा पार ना कर सकी | क्योंकि बिजली सा करंट होता है इससे समस्त वातावरण में | मैंने मस्तों की संगत से यह जाना है कि सुलेमानी ईल्म में जो मेन शक्ति काम करती है वह जो बिजली की एलक्ट्रिक पावर है वह कार्य करती है | जब उसने दुसरे दिन हाथ देखा ट्यूमर गायब था और फिर कभी नहीं हुआ |
यह ऐसा मन्त्र है जो बाहर से ना किसी गलत एनर्जी को आने देता है, ना भीतर की पोजीटिव एनर्जी बाहर जाने देता है | सारा वातावरण बिजली की एलक्ट्रिक शक्ति से सुरक्षा के घेरे में आ जाता है | आज इसलिए यहाँ दे रहा हूँ मैं समझता हूँ कि आज के समय में ऐसे मंत्रो की जरूरत सबसे ज्यादा है | सभी को सुरक्षा चाहिए |
सुलेमानी रक्षा प्रयोग
विधि
इसकी विधि सामान्य है | इसे 11 दिन में कर सकते हैं | शाम के वक़्त नीचे आसन लगा लें | एक दिया तेल का जगा लें, अगर घर में ना जगा सको तो अगरबत्ती लगा लें, नहीं तो किसी नदी पर जाकर दीपदान कर दें और घर आकर प्रयोग शुरू कर सकते हैं या किसी मुसलमानी दरगाह पर चिराग कर सकते हैं या वहाँ चिराग में तेल ड़ाल कर आ सकते हैं | पास ज्यादा कुछ रखने की जरूरत नहीं | साधना पूर्ण होने के बाद पीला प्रशाद बेसन या लड्डू बाँट दें और किसी दरगाह पर एक हरे रंग की चादर चढ़ा दें | इसका इस्तेमाल कभी भी कहीं भी कर सकते हैं |
साबर मंत्र
|| बिस्मिलाह आयतुल कुर्सी कक्ष कुरान ,
आगे पीछे तू रहमान ,
धड राखे खुदा सिर राखे सुलेमान ||
इस मन्त्र का एक माला या 101 बार जप बिना माला के कर लें | 11 दिन करना है | बहुत ही पावर फुल है यह और साधना पूर्ण होने पर प्रशाद जरुर बाँट दें |
नागेंद्रानंद
Walking the uneven path of life, sometimes a turn comes where a person feels utterly helpless. A mountain of difficulties appears ahead, and the person doesn't even know what to do. Sometimes a prolonged illness, sometimes a sudden accident brings sorrow. Whether behind it lies some tantric attack or a planetary affliction, every person wishes to escape all of this — but how? The question always remains. This question is born in every mind. If there is no question, there can be no answer. If there is a question, there will be an answer to it. Sadgurudev says, "The answer to every question lies in the womb of time." The question itself is also born from the womb of time. When the time comes, the answer arrives on its own — but whoever grasps the movement of time becomes a knower of time, one who can answer that question. In this world, there is no greater knower of time for a disciple than the Guru, because the Guru resolves every curiosity of theirs. From time to time, such sadhana facts come to light, behind which lies only the Guru's will, through which such methods come to you — because the Guru is capable, and through mere will alone creates a new world for the disciple. Now it depends on you whether you take advantage of it or not. The Guru's work never stops — it continues always for the disciple's betterment.
Quite some time ago, someone had performed a tantric attack on our home. At that time, we were not even connected with our Guru yet. A dark-skinned woman wearing a black ghagra (skirt) would sometimes appear and press down upon us. All paths of progress had come to a halt. I was 14 years old at the time, and I told my father, "There is something visible that has spoiled all our work." My father then taught me a mantra and said, "Whenever you feel afraid, chant this." One night, I was lying down, and that entity appeared again — it was very frightening, perhaps a Mohini, a Masani, or something else. I began chanting that very mantra, and before my eyes, it fled. Then, another night, it appeared again. I could see it clearly. My younger brother became very insistent and began crying that night. When I fell asleep, that entity appeared in my dream, hiding upon seeing me. I had a sharp knife in my hand. I grabbed it, recited the Sulemani mantra, and struck at it with the knife. It vanished from my very hands and was never seen again, because its hold over us had been cut.
Then one day, after we had been initiated, a tumour-like growth appeared on the hand of a friend of mine. On the doctor's advice, he had it operated on, but after some time it grew back. He came to me and said he would have to have another operation. I shared this very mantra with him and told him to chant it. On the third day, he told me that after chanting, he had gone to sleep. At night, it felt as though he had left his own body. As he tried to open a door, the moment he touched the latch, such a strong jolt struck him that he fell back onto his bed and his eyes snapped open. I believe this happened because his soul, having left his body, could have gone anywhere and even come to harm — but because of the Sulemani "nail" (keel), it could not pass through that door, since it generates something like an electric current throughout the entire surrounding atmosphere. From the company of accomplished mystics, I have come to understand that the main power at work in Sulemani knowledge (ilm) is this very electrical power. The next day, when he looked at his hand, the tumour was gone, and it never returned.
This is such a mantra that it neither lets any wrong energy enter from outside, nor lets the positive energy within escape outward. The entire surrounding atmosphere comes under a protective circle of electric power. I am sharing this here today because I believe that, in times like these, such mantras are needed more than ever. Everyone needs protection.
Sulemani Protection Practice
Method
Its method is simple. It can be performed over 11 days. In the evening, sit on your seat. Light an oil lamp; if you cannot light one at home, light incense instead, or go to a river and offer a floating lamp there before returning home to begin the practice — or you may light a lamp (chiraagh) at any Muslim shrine (dargah), or simply add oil to a lamp already there. There's no need to keep much beside you. Once the sadhana is complete, distribute yellow prasad such as besan sweets or laddus, and offer a green sheet (chadar) at any dargah. This may be used anywhere, at any time.
Sabar Mantra
|| Bismillah Aayatul Kursi Kaksh Kuraan,
Aage Peechhe Tu Rahmaan,
Dhad Raakhe Khuda Sir Raakhe Sulemaan ||
Chant this mantra one round of the mala, or 101 times without a mala. This must be done for 11 days. It is extremely powerful, and once the sadhana is complete, be sure to distribute the prasad.
Nagendranand