महा भारत में जब पांडव अज्ञात वास बनवास काट रहे थे तो एक बार वृह्नाल्ला बने अर्जुन को अपने गुरु जनों और कौरव सेना का सामना करना पड़ा | अर्जुन नहीं चाहते थे कि उन्हें कोई पहचाने इसलिए गुरुजनों का सामना नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने सम्मोहन बाण का इस्तेमाल कर सभी को सुला दिया और अपने भेद को भी छुपा लिया | कालान्तर में ऐसी विद्याएँ लुप्त होती गई जो गुरुकुल में शाश्त्रों की शिक्षा देते वक़्त प्रदान की जाती थी | जिनमें अस्त्र शस्त्र आदि विद्या भी दी जाती थी | सद्गुरु जी ने सभी विद्याओं को पुनर्जीवित कर इस धरा पर स्थापित किया | उन्होंने इन विद्याओं का ही नहीं बल्कि पुरे जीवन का मर्म समझाया जिसे प्राप्त करना हर साधक का लक्ष्य बन गया |
कुछ ऐसे दुर्लभ प्रयोग व साधनाएं होती हैं जिन्हें सहज प्राप्त करना संभव नहीं होता पर अगर जीवन के कठोर धरातल पर आगे बढना है तो इन साधनाओं को जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देना ही होगा | आज हमारे गुरु जी को गये कितने साल हो गये हैं और आज फिर उन विद्याओं को लुप्त होने से बचाने की कोशिश की जरूरत है इसलिए सभी से कहता हूँ कि सिर्फ दीक्षा पर ही डिपेंड ना होयें | आगे बढ़कर साधनाओं को अपनाएं जो हमारे गुरुओं ने हीरक खंडो से भी ज्यादा मूल्यवान मोती लुटाये हैं उन्हें अपने जीवन में धारण करें तभी हमारे गुरुजनों का सपना पूरा कर पाओगे | अपनी सोच को बदलें और दूसरों के लिए आदर्श साबित हों नहीं तो आने वाली पीढियां धिक्कारेंगी कि आपने उनके लिए क्या किया | हमारे गुरुजन हम सभी को साधना की बहुत बड़ी विरासत देकर गये फिर क्यों नहीं उसे अपना रहे | इसके लिए साधक का भाव रखते हुए अपने और अपने माहोल को बदलने की कोशिश करें |
जहाँ बात सम्मोहन की हो तो श्री कृष्ण जी का चित्रण अपने आप हो जाता है और सिर श्रद्धा से अपने आप झुक जाता है और जीवन में प्रेम की लहर दौड़ जाती है, शरीर में रोमांच पैदा होने लगता है, हवा से संगीत तरंगें प्रवाहित होने लगती है, सारा वातावरण एक महक से भर उठता है, बादलों की गड़गड़ाहट से मेघ संगीत लहरी बजने लगती है यह सभी सम्मोहन तो है जो प्रकृति हमेशा करती है और आप सम्मोहित होते चले जाते हैं | दृश्य आप को अपनी ओर आकर्षित करते हैं | प्रकृति का यही गुण अपनाकर साधक श्रेष्ट बन जाता है और प्रकृति से एकाकार हो जाता है तो जीवन में सुगंध व्याप्त होती ही है | जब तक प्रकृति तत्व आप में नहीं आता कैसे एक अप्सरा और यक्षिणी को बुला पाओगे, संभव ही नहीं है | कैसे किन्नरी को अपने बस में कर पाओगे, इस तत्व के बिना नहीं हो सकता क्योंकि एक प्रकृति ही है जो सबको अपनी ओर आकर्षित करती है | जहाँ सन्यासी प्रकृति को पूरी तरह अपना लेते हैं तभी तो श्रेष्ठ बन पाते हैं और प्रकृति उन्हें स्वयं पालने लगती है | अगर साधक बन कर इस तथ्य को अपनाओगे तो सहज ही समझ जाओगे कि प्रकृति क्या चाहती है आपसे | आप त्राटक करते हो या कोई साधना उसमें प्रकृति को ही निहारते हो | उसी प्रकृति में व्याप्त सुगंध आपकी आँखों के रास्ते आपमें भी व्याप्त हो जाती है | प्रकृति को निहारना ही अभ्यास है और अपना लेना सम्मोहन और प्रेम का संगीत या प्रकृति संगीत सुनना क्रिया है, उसे समझ लेना सम्मोहन है अब सवाल यह है कि ऐसा क्या करें कि प्रकृति का संगीत समझ आ जाये और सम्मोहन की क्रिया अपने आप संपन्न हो जाये जैसे प्रकृति में स्वयं ही होती है | उच्च कोटि के फकीरों और संतो में एक कहावत कही जाती है "कुदरत नार फकीरी की " अर्थात कुदरत या प्रकृति को अपना लेना ही जीवन की पूर्णता है और यही श्री कृष्ण जी का दिव्य सन्देश है क्योंकि वो बार-बार कहते हैं कि अर्जुन तुम मुझे पहचानो, मैं नदियों में गंगा नदी हूँ, दरखतों में पीपल हूँ आदि आदि | ऐसे बहुत उदाहरण देकर अर्जुन को समझाया | क्योंकि श्री कृष्ण पूर्ण सम्मोहन का रूप हैं और प्रकृति को अपना चुके थे तभी जर्रे जर्रे में व्याप्त हैं | इसलिए कृष्ण नाम से बड़ा कोई सम्मोहन मंत्र नहीं है | यहाँ एक सम्मोहन बाण साधना दे रहा हूँ जो गोपनीय तो है ही और अपने आपमें पूर्ण सम्मोहन लिए हुए है | मेरी स्वयं की परखी हुई है |
साधना विधि
1. इसे अष्टमी या श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन और बंसंत पंचमी से शुरू किया जा सकता है | यह 21 दिन की साधना है |
2. इसमें जाप वैजयन्ति माला से करें |
3. मन्त्र जाप 21 माला करना है |
4. जप के वक़्त शुद्ध घी की ज्योत लगा दें |
5. गुरु पूजन, गणेश पूजन और श्री कृष्ण पूजन अनिवार्य है |
6. भोग के लिए दूध का बना प्रशाद मिश्री में छोटी इलायची मिलाकर पास रख लें |
7. हो सके तो षोडश प्रकार से पूजन करें नहीं तो मिलत उपचार जैसा आपको आता है कर लें |
8. वस्त्र पीले और आसन पीला हो |
9. दिशा उत्तर रहेगी |
10. साधना के अंत में पलाश की लकड़ी ड़ाल कर उसमें घी से दस्मांश हवन करना है | ऐसा करने से साधना सिद्ध हो जाती है और आपकी आँखों में सम्मोहन छा जाता है |
इसका प्रयोग भलाई के कार्यो में लगाएं, यह अमोघ शक्ति है |
मन्त्र
|| ॐ कलीम कृष्णाय सम्मोहन बाण साध्य हुं फट ||
||Om kleem krishnaye smmohan baan sadhya hum phat ||
हवन करते वक़्त मन्त्र के अंत में स्वाहा लगा लें |
During the Mahabharata, while the Pandavas were spending their year of living incognito, Arjuna, disguised as Vrihannala, once had to face his own Gurus and the Kaurava army. Arjuna did not want to be recognized, and did not wish to confront his Gurus, so he used the Sammohan Baan (hypnotic arrow) to put everyone to sleep, concealing his true identity. Over time, such branches of knowledge — once imparted in the Gurukuls alongside scriptural teaching, including the knowledge of weapons and similar arts — gradually disappeared. Our Sadguru ji revived all these branches of knowledge and established them once again upon this earth. He explained not just these branches of knowledge, but the very essence of life itself, the attainment of which became the goal of every seeker.
There are certain rare practices and sadhanas that cannot easily be attained, but if one wishes to move forward on the harsh terrain of life, these sadhanas must be given an important place in life. So many years have now passed since our Guruji departed, and today there is once again a need to make the effort to save these branches of knowledge from disappearing, which is why I say to everyone — do not depend on initiation (diksha) alone. Move forward and adopt the sadhanas that our Gurus scattered like pearls more precious than diamonds — hold them within your own life, and only then will you be able to fulfil our Gurus' dream. Change your thinking and become an example for others, or future generations will reproach you, asking what you did for them. Our Gurus left us all a great inheritance of sadhana — why, then, are we not embracing it? For this, hold the spirit of a true seeker and try to transform yourself and your surroundings.
Whenever the subject of hypnosis (sammohan) arises, the image of Shree Krishna ji naturally comes to mind, and the head bows automatically in reverence, a wave of love runs through life, the body fills with a thrill, musical waves seem to flow through the air, the entire atmosphere fills with a fragrance, and the rumbling of clouds seems to play like a melody of celestial music — all of this is itself a form of hypnosis that nature constantly performs, and you keep becoming enchanted by it. The sights draw you toward themselves. By adopting this very quality of nature, a seeker becomes excellent and becomes one with nature, after which fragrance naturally pervades their life. Until this elemental quality of nature enters you, how will you be able to summon an Apsara or a Yakshini — it simply isn't possible. How will you bring a Kinnari under your influence — without this element, it cannot be done, because it is nature alone that draws everyone toward itself. It is when renunciates fully embrace nature that they truly become excellent, and nature itself begins to nurture them. If you adopt this truth as a seeker, you will easily understand what nature wants from you. Whether you perform tratak (steady gazing) or any sadhana, you are gazing upon nature itself within it. The fragrance pervading that very nature enters you too, through the path of your eyes. Gazing upon nature is itself the practice, and absorbing it is hypnosis; listening to the music of love or the music of nature is the action, and understanding it is hypnosis. Now the question is, what should be done so that nature's music is understood and the act of hypnosis is accomplished on its own, just as it happens spontaneously in nature itself. Among the highest fakirs and saints, there is a saying — "Kudrat Naar Fakiri Ki" — meaning, embracing nature itself is the completeness of life, and this is the very divine message of Shree Krishna ji, for he repeatedly says, "Arjuna, recognize me — among rivers, I am the Ganga; among trees, I am the peepal," and so on, giving many such examples to make Arjuna understand. Because Shree Krishna is the very form of complete hypnosis, having already embraced nature, which is why he pervades every single particle. This is why there is no greater hypnotic mantra than the name of Krishna. Here I am sharing a Sammohan Baan sadhana, which is indeed confidential and carries complete hypnotic power within itself. I have tested this myself.
Method of Sadhana
1. This can be begun on Ashtami, Shri Krishna Janmashtami, or Basant Panchami. It is a 21-day sadhana.
2. Chant using a Vaijayanti mala.
3. Chant the mantra for 21 rounds of the mala.
4. Light a pure ghee lamp during the chanting.
5. Guru worship, Ganesh worship, and Shree Krishna worship are mandatory.
6. Keep a milk-based bhog mixed with mishri (rock sugar) and small cardamom ready as bhog.
7. If possible, perform the sixteen-fold (shodash) worship method; otherwise, perform whatever method of worship you know.
8. Clothing should be yellow, and the aasan (seat) should be yellow too.
9. Face north.
10. At the end of the sadhana, perform a havan with palash wood, offering one-tenth of the chanting count as oblations of ghee. Doing this perfects the sadhana, and hypnotic power fills your eyes.
Use this only for good purposes — it is an unstoppable power.
Mantra
|| Om Kleem Krishnaaye Sammohan Baan Saadhya Hum Phat ||
While performing the havan, add "Swaha" at the end of the mantra.