यह नाग देवता का स्वरूप नाग अधिपति के नाम से जाना जाता है | अगर जीवन में रोग है, वह दूर नहीं हो रहा तो नाग देवता के इस स्वरूप की आराधना रोग मुक्ति करती है | जीवन में रोग के भय का नाश करते हुए साधक को पूर्ण रोग मुक्ति का वरदान देती है | जिनको कोई न कोई रोग बीमारी है, दवाई असर नहीं देती, रोग पीछा नहीं छोड़ रहा उन्हे यह साधना से बहुत लाभ मिलता है | यह रोग मुक्ति जीवन प्रदान कर साधक को पूर्ण सुरक्षा देती है | इस से असाध्य रोग दूर होते हैं |
विधि
यह साधना किसी भी शुक्रवार को करें | यह एक दिन की साधना है |
इसमें साधना सामग्री जो लेनी है लाल चन्दन की लकड़ी के टुकड़े, सफेद रंग का धागा, पीला और लाल धागा जो तकरीबन 8-8 अंगुल का हो | कलश के लिए नारियल, लाल वस्त्र व सफ़ेद वस्त्र, पूजन में फल, पुष्प, धूप, दीप, पाँच मेवा आदि |
सबसे पहले पूजा स्थान में एक बाजोट पर सफ़ेद रंग का वस्त्र बिछा दें और उस पर एक पात्र में चन्दन के टुकड़े बिछा कर उस पर एक 9 मुख वाला नाग का रूप आटा गूँथ कर बना लें और उसे स्थापित करें | साथ ही भगवान शिव अथवा विष्णु जी का चित्र भी स्थापित करें | उसके साथ ही एक छोटा सा शिवलिंग एक अन्य पात्र में स्थापित कर दें |
पहले गुरु पूजन कर साधना के लिए आज्ञा लें और फिर गणेश जी का पंचौपचार पूजन करें | उसके बाद भगवान विष्णु जी का और शंकर जी का पूजन करें |
पूजन में धूप, दीप, फल, पुष्प, नवैद आदि रखें | प्रसाद पाँच मेवो का भोग लगायें |
यह साधना शुक्रवार शाम 7 से 10 बजे के बीच करें | किसी कारण रात्रि साधना न कर सकें तो दिन में भी की सकती है | साधना के बाद नाग को जलप्रवाह उसी दिन कर देना चाहिए और घर आकर शिवलिंग का अभिषेक करें घी से | बाद में शुद्ध जल से स्नान करा पूजन करें |
माला रुद्राक्ष की उतम है, और 4 ,11 या 21 माला मंत्र जाप करना है |
दीप साधना काल में जलता रहना चाहिए |
श्री कम्बल नाग का पूजन करें | वेदी के उतर दिशा में नाग को स्थान देना चाहिए | वेदी के बीच श्री गणेश को, वेदी के ईशान कोण में मनसा देवी की स्थापना करनी है | अपना मुख पूर्व की ओर रखना है |
साधकों की सुविधा के लिए नाग पूजन दिया जा चुका है | अब कंबल नाग का आवाहन करें | हाथ में अक्षत, पुष्प लेकर निम्न मंत्र पढ़ते हुए नाग देवता पर चढ़ाएं |
आवाहन मंत्र
ॐ कम्बलं शूद्रवर्ण च शतत्रय फ़नैर्युत्म : |
आवाहयामि नागेशं प्रणमामि पुनः पुनः ||
ॐ कम्बलं नमः आवाहयामि स्थापयामि नमः |
ईशान्यां अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः | प्रतिष्ठः || प्रतिष्ठः ||
अब हाथ में अक्षत लें और प्राण प्रतिष्ठता करें |
प्राण प्रतिष्ठा मन्त्र
ॐ मनोजुतिर्जुषता माज्यस्य बृस्पतिर्यज्ञ मिमन्तनो त्वरिष्टं यज्ञ ठरं समिनदधातु |
विश्वेदेवसेऽइहं मदन्ता मों 3 प्रतिष्ठ ||
अस्मै प्राणाः प्रतिष्ठन्तु अस्मै प्राणाः क्षरन्तु च,
अस्ये देवत्वमर्चाये मामहेति च कश्चन ||
मनसा देवी पूजन
अब ईशान कोन में एक अष्ट दल कमल अक्षत से बनायें और उस पर एक ताँबे या मिटटी के कलश पर कुंकुम से दो नाग बनाकर अमृत रक्षणी माँ मनसा की स्थापना करें | कलश पर पाँच प्लव (आम आदि के पांच पत्ते) रखकर नारियल पर लाल वस्त्र लपेट कर रख दें | हाथ में अक्षत, कुंकुम, पुष्प लेकर मनसा देवी की स्थापना के लिए निम्न मंत्र पढ़ते हुए अक्षत कलश पर छोड़ दें |
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः | प्रतिष्ठः || प्रतिष्ठः ||
अब मनसा देवी का पूजन पंचौपचार से करें |
एक जल की आचमनी चढ़ाएं
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः ईशनानं स्मर्पयामी ||
चन्दन से गन्ध अर्पित करें
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः गन्धं समर्पयामि ||
पुष्प अर्पित करें
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः पुष्पं समर्पयामि ||
धूप
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः धूपं अर्घ्यामि ||
दीप
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः दीपं दर्शयामि ||
नवैद्य—मेवों या दूध् से बना नवैद अर्पित करें |
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः नवैद्यं समर्पयामि ||
अब पुनः आचमनी जल की अर्पित करें |
ॐ अमृत रक्षणी साहितायै मनसा दैव्ये नमः आचमनीयं जलं समर्पयामि ||
अब नाग पूजा बताई हुई विधि से करें, अगर किसी कारण पूर्ण पूजा न कर पाये तो पंचौपचार पूजन कर लें | वैसे साधना का पूर्ण लाभ लेने के लिए पूजन विधि अनुसार ही करें |
अब सफ़ेद्, पीला व लाल धागा नाग को अर्पित करें | यह धागा पूंछ की तरफ ही अर्पित करना है या चढ़ा देना है | रुद्राक्ष की माला से निम्न मंत्र का जप करें |
साधना मंत्र
|| ॐ सं सं सं हं कम्बल नागाये नमः ||
|| Om Sam Sam Sam Ham Kambal Naagaaye Namah ||
जप समाप्ती पर माला को गले में पहन लें और यह माला पहन कर ही सोयें | जब साधना पूर्ण हो जाए तो शिवलिंग का पंचौपचार पूजन करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें , अभिषेक करते हुए आप “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते रहें या शिवकवच से भी अभिषेक किया जा सकता है नहीं तो लघु रुद्राअभिषेक स्तोत्र पढ़ते हुए भी किया जा सकता है | इसके बाद अगर आप चाहो तो सर्प सूक्त का पाठ कर लें | सोते हुए माला गले में रहे | दूसरे दिन आप उस नाग की आकृति को किसी नदी पर जाकर जल प्रवाह कर दें समस्त पूजन सामग्री के साथ जो पूजन किया है वह पुष्प, अक्षत आदि आदि | कलश का जल घर में छिड़क दें या किसी पौधे को डाल दें | इस प्रकार यह साधना पूर्ण हो जाती है और जीवन में असाध्य रोगों से छुटकारा देती है रोग आदि से पूर्ण सुरक्षा होती है | यह साधना एक अनुभूत साधना है |
This form of the serpent deity is known by the name Naag Adhipati (Lord of Serpents). If illness persists in life and won't go away, worshipping this form of the serpent deity grants liberation from disease. It destroys the fear of disease in life, granting the seeker the boon of complete freedom from illness. Those who suffer from some illness or disease, where medicine has no effect and the illness won't relent, gain great benefit from this sadhana. It grants a life free of disease and complete protection to the seeker. Through it, even incurable diseases are removed.
Method
Perform this sadhana on any Friday. It is a one-day sadhana.
For materials, you will need pieces of red sandalwood, white thread, yellow and red thread (each about 8 fingers in length), a coconut for the kalash (pot), red and white cloth, and for the worship: fruits, flowers, incense, a lamp, and five kinds of dry fruit.
First, spread white cloth on a bajot (low wooden seat) at the place of worship, place sandalwood pieces in a vessel upon it, and form a nine-headed serpent shape using kneaded flour dough, then install it. Alongside it, install a picture of Lord Shiva or Lord Vishnu. Also install a small Shivalinga in a separate vessel.
First perform Guru worship and seek permission for the sadhana, then perform the five-fold (panchopachar) worship of Lord Ganesh. After that, worship Lord Vishnu and Lord Shankar.
Include incense, a lamp, fruits, flowers, and naivedya (food offering) in the worship. Offer a bhog of five kinds of dry fruit as prasad.
Perform this sadhana on a Friday between 7 and 10 PM. If for some reason you cannot perform it at night, it may also be performed during the day. After the sadhana, the serpent figure should be released into water on the same day, and upon returning home, perform an abhishek (ritual bathing) of the Shivalinga with ghee, followed by a bath with pure water, and then worship it.
A Rudraksha mala is best, and the mantra should be chanted for 4, 11, or 21 rounds.
A lamp should remain lit throughout the sadhana.
Worship Shri Kambal Naag. The serpent should be placed to the north of the altar (vedi). Shree Ganesh should be placed at the centre of the altar, and Mansa Devi should be installed in the north-east corner of the altar. Face east during the sadhana.
For the seekers' convenience, the serpent worship has already been given. Now invoke Kambal Naag. Take akshat (unbroken rice) and flowers in your hand and offer them upon the serpent deity while reciting the following mantra.
Aavahan Mantra (Invocation)
Om Kambalam Shoodravarna Cha Shatatraya Phanairyutam,
Aavaahayaami Naagesham Pranamaami Punah Punah ||
Om Kambalam Namah Aavaahayaami Sthaapayaami Namah,
Ishaanyaam Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah, Pratishthah || Pratishthah ||
Now take akshat in your hand and perform the Prana Pratishtha (life-consecration).
Prana Pratishtha Mantra
Om Manojutirjushataam Aajyasya Brihaspatiryajnam Imimtano Tvarishtam Yajnam Samimadadhaatu,
Vishvedevaseham Madantaa Om Pratishtha ||
Asmai Praanaah Pratishthantu Asmai Praanaah Ksharantu Cha,
Asye Devatvamarchaaye Maamaheti Cha Kashchan ||
Mansa Devi Worship
Now, in the north-east corner, form an eight-petalled lotus using akshat, and on a copper or clay kalash (pot), draw two serpents with kumkum (vermilion) and install Mother Mansa, the Protector of Nectar (Amrit Rakshani), upon it. Place five mango leaves on the kalash, wrap a coconut in red cloth, and place it atop. Taking akshat, kumkum, and flowers in your hand, recite the following mantra to install Mansa Devi, releasing the akshat onto the kalash.
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah, Pratishthah || Pratishthah ||
Now perform the five-fold (panchopachar) worship of Mansa Devi.
Offer a sip of water (achamani)
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Ishnaanam Samarpayaami ||
Offer sandalwood fragrance
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Gandham Samarpayaami ||
Offer flowers
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Pushpam Samarpayaami ||
Incense
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Dhoopam Arghyaami ||
Lamp
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Deepam Darshayaami ||
Naivedya — offer naivedya made of dry fruit or milk.
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Naivedyam Samarpayaami ||
Now offer a sip of water (achamani) once again.
Om Amrit Rakshani Saahitaaye Mansaa Daivye Namah Aachamaniyam Jalam Samarpayaami ||
Now perform the serpent worship as described above; if for some reason you cannot complete the full worship, perform the five-fold (panchopachar) method instead. However, to gain the full benefit of the sadhana, it is best to follow the worship method exactly.
Now offer the white, yellow, and red thread to the serpent. This thread should be offered toward the tail end. Chant the following mantra using a Rudraksha mala.
Sadhana Mantra
|| Om Sam Sam Sam Ham Kambal Naagaaye Namah ||
Once the chanting is complete, wear the mala around your neck and sleep with it on. Once the sadhana is complete, perform the five-fold worship of the Shivalinga and perform an abhishek with sugarcane juice, chanting "Om Namah Shivaya" while doing so — or the abhishek may also be performed with the Shiv Kavach, or while reciting the Laghu Rudra Abhishek Stotra. After this, if you wish, you may also recite the Sarpa Sukta. Keep the mala around your neck while sleeping. The next day, take the serpent figure to a river and let it flow into the water along with all the worship materials — the flowers, akshat, and so on that were used. Sprinkle the kalash water around the house or pour it onto a plant. In this way, this sadhana is completed, granting freedom from incurable diseases in life and complete protection from illness. This is a sadhana proven through experience.