गोगा जाहर पीर का जन्म मंगलवार नवमी तिथि को हुआ जो आज गुगा नवमी के नाम से जानी जाती है | कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन आती है | गोगा जी की कथा बहुत ही दिलचस्प है | काशल और वाशल दो बहने थी | वाशल माता गुरु गोरख नाथ जी की सेवा करती थी | क्योंकि गुरु गोरखनाथ उनके कुल गुरु थे | बहुत समय तक भी जब उनके औलाद नहीं हुई तो गुरु गोरखनाथ जी एक दिन आए और शहर के बाहर एक बाग में डेरा लगा लिया | माता वाशल उनकी शरण मे गई | गुरु गोरखनाथ जी ने सुबह आने को कहा कि सुबह मैं तुझे फल दूंगा | माता ने आकर सारी कथा राजा को सुनाई | उसकी बहन काशल सुन रही थी | माता काशल सुबह माता वाशल के वस्त्र पहन कर गुरु गोरखनाथ जी के डेरे चली गई और फल ले आई | उस फल से दो जोड़े बच्चे पैदा हुए, जिन्हें जौड़े पीर भी कहते हैं | जब माता वाशल गई तो गुरु गोरखनाथ सारी बात समझ गए और ईश्वर से कहा कि मेरा वचन खाली न जाए इसलिए मुझे फल देना है | एक बली रूह चाहिए तो ईश्वर से राजे जनमेजे की रूह मांगी | जब वो उस रूह को ले आ रहे थे, वासुकि नाग पहरा दे रहे थे जोकि ईश्वर के दुआरपाल हैं | वहाँ जब नाग ने कहा, हमे भी दिखाओ क्या ले जा रहे हैं तो जैसे ही गुरु गोरखनाथ जी ने मुट्ठी खोली तो नाग ने सोचा इसने तो हमारे कई कुल नष्ट कर दिये, अगर यह धरती पर चला गया तो और न जाने क्या करेगा और रूह को निगल लिया | उस वक़्त बाल्मीकी जो सफाई का काम करते हैं | वो पीछे खड़ा देख रहा था और उसने झाड़ू से उस नाग पर वार किया | रूह गुरु गोरखनाथ के हाथ में फिर आ गई तो गुरु गोरखनाथ जी ने उसे वरदान दिया कि गुगे की कथा तुम्हारे खानदान के लोग गायेंगे | तब से हर बाल्मीकि गुगा को पूजता है | गुगे का जन्म राजपूत खानदान में हुआ | उसके जन्म के कुछ दिन बाद ही उसके पिता का स्वर्गवास हो गया | गुगा जी हर रोज नाग बाम्बी पर जाते और नाग निकाल कर मारते रहते और शाहक्ण्डी जिसे नागो के स्थान के रूप मे पूजा जाता है | वहाँ चादर लेकर सो जाते | इस तरह बचपन से जवानी तक की उम्र पार की | उसके बाद कारु देश बंगाल से गुगे के लिए रिश्ता आया और वो पंडित जब आया तो उसने गुगे का पता पूछा तो लोगो ने उसे बताया के उसमें एक ओलो है मतलब एक आदत है वो शाहकण्डी जाकर नागों को मारता रहता है | जबकि बंगाल के राजा नाग वंश के थे | नाग घुमेर माता स्लीयर का मामा था | वो पंडित गुगे के भाइयों को रिश्ता कर गया और गुगे को यह बात अच्छी न लगी | उसने कहा यह मांग तो मेरी है | वह गुरु गोरखनाथ जी की शरण में गया | सारी बात बताई तो गुरु गोरखनाथ जी पाताल में गये | गोरखनाथ जी ने तक्षक नाग को कहा कि गुगे की मांग वापिस लानी है | तक्षक नाग ब्राह्मण का रूप लेकर बंगाल पहुँच गया उस समय माता स्लीयर अपनी सखियों के साथ बाग की सैर को गई थी | तक्षक नाग फूल का रूप लेकर पींघ पर लटक गया और माता स्लीयर को डस लिया | सभी इलाज करने बुलाये गये लेकिन कोई आराम न हुआ | फिर तक्षक नाग ब्राह्मण का रूप लेकर एक कुँए परबैठ गया और कहा कि मैं इलाज कर सकता हूँ | उसे भी दरबार में बुलाया गया | जब उसने डाली का झाड़ा किया तो उससे माता स्लीयर ठीक होने लगी फिर दूसरी डाली करने से सेहत और खराब हो गई तो तब उसने कहा कि इसका मंगना पहले जिस जगह हुआ है वहाँ करना पड़ेगा तभी ठीक होगी | राजा ने मान लिया | उसने लिखके ले लिया और माता को ठीक कर दिया | अब जब राजा ने विचार किया कि वहाँ रिश्ता करना नहीं चाहते तो मंत्रियो की सलाह पर सवा किलो राई बांध दी और कहा, एक दाने के पीछे एक बाराती आए और कहा, अगर बारात कम हुई तो रिश्ता नहीं करेंगे | इस पर गुरु गोरखनाथ जी ने रिश्ता स्वीकार कर लिया और सभी नागों और देवताओं को बारात में आने का न्योता दे दिया | अब बारात विवाह के लिए रवाना हुई और काले बाग में डेरे लगा लिए तो वहाँ के राजा ने बारात को भगाने के लिए बहुत प्रयत्न किए लेकिन गुरु गोरखनाथ जी के आगे उनका कोई जादू नहीं चला और शादी कर वापिस आ गये | जब बारात शहर के बाहर थी तो गुगे के भाइयों ने हमला कर दिया जो गुरु गोरखनाथ के दिये हुए फल थे | उन्हे जीतना भी आसान नहीं था | युद्ध हुआ तो गुगे ने उनके सिर काट दिये | बारात घर आ गई तो माता को जब इसका पता लगा कि इसने अपने भाइयों को मार दिया है जो उसकी मासी के पुत्र थे तो गुगे को श्राप दे दिया कि तुझे इस शहर का अन्न जल हराम है | गुगा जी धरती माता को कहने लगे मुझे अपनी शरण में ले लो | धरती माता ने कहा मैं सिर्फ मुसलमान को अपने में समाने की इजाजत देती हूँ | गुगा जी पहले कलमा सीख कर आओ तो गुगा जी खवाजा रत्न हाजी बठिंडे जाकर मुरीद बने | जाहर पीर के नाम से मशहूर हुए और माता धरती में समा गये | बागड़ राजस्थान में आज भी गुगा माड़ी पर बहुत भारी मेला लगता है | जहां गुगा जी समाये थे | वह अपने भक्तों को प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं | आने वाले समय से अवगत कराते हैं | गोगा जी की साधना काफी उग्र साधना है | क्योंकि इनके साथ सभी वीर नहर सिंह वीर , वावरी वीर और हनुमान , भैरव आदि सभी शक्तियां चलती हैं | नागों का सुल्तान होने से नाग इस साधना में बहुत आते हैं | यूं तो गुगे की कथा बहुत लंबी है | कई दिन लग जाते हैं सुनते सुनते | मैंने तो यहाँ कुछ कुछ बातें ही बताई हैं सिर्फ जानकारी के लिए | श्रावण प्रतिपदा तिथि से इनकी साधना शुरू की जाती है और नवमी तक व्रत रख कर जमीन पर आसन लगाकर साधना की जाती है | इनकी साधना 40 दिन में पूरी की जाती है | गुगे की साधना करने वाले को नाग कुछ नहीं कहते और उसका साथ देते हैं | कई शक्तियां जैसे वीर और देवी आदि स्व उसके साथ चलने लग जाती हैं | फिर भी इसकी साधना कठिन नहीं है | पर खतरनाक जरूर है क्योंकि इसमें नाग प्रत्यक्ष आ जाते हैं | बहुत बार महसूस किया गया है, गुगे की साधना करने वाला नागों से संपर्क कर सकता है | उनकी मदद ले सकता है| किसी भी नाग कटे का इलाज भी कर सकता है | मुझे उस्ताद ने बताया था, ऐसी साधना हर एक को नहीं देनी चाहिए इसे सिर्फ परख कर गिने चुने लोगों को ही कराया जाता है जो इसके तेज को सहन करने योग्य हों सिर्फ उन्हे ही दी जाती है |
फिर भी श्रद्धा से करने वालों को सौम्य रूप में दर्शन देते हैं | और अपने भक्तों की आस मुराद पूरी करते हैं | एक बात जरूर कहूँगा कि यह साधना गुरु मुख से लेनी चाहिए और उस्ताद आज्ञा से ही करनी चाहिए| मैं यहाँ साधना दे रहा हूँ | आप इसे अपने गुरु जी की आज्ञा से ही करें या उनसे इस मंत्र संबंधी दीक्षा ले कर करें | यह साधना बहुत तीक्षण है | इसे साधक या तो किसी योग्य निर्देशन में संपन्न करे अथवा गुरु आज्ञा से करे | साधना से मिलने वाले लाभ या नुकसान के लिए हम किसी प्रकार से जिम्मेवार न होंगे | लेखक अपने अनुभव के आधार पर ही साधना लिखता है और हर साधक का अनुभव एक जैसा नहीं होता| इसलिए पुनः सोच विचार कर साधना करें | धन धन गुगा सुल्तान |
साधना विधि एवं नियम
१. साधना शुरू करने से पहले यह वचन करें कि मैं नाग कभी नहीं मारूंगा और न ही नागों को किसी तरह का कष्ट दूंगा |
२. यह साधना 41 दिन की है | इसे आप गोगा नवमी से शुरू कर सकते हैं | अगर ऐसा न हो तो किसी भी नौ चंदे रविवार ( शुक्लपक्ष के प्रथम रविवार ) शुरू कर लें |
३. इसमें आप सफ़ेद वस्त्र और ऊनी आसन का उपयोग करें | आसन किसी भी रंग का लिया जा सकता है | फिर भी सफ़ेद आसन उत्तम है |
४. साधना काल में ब्रह्मचर्य अनिवार्य है |
५. इस मंत्र का 5 माला जाप करना है | इसके लिए काली हकीक माला सबसे उत्तम है |
६. इसे आप किसी भी नदी किनारे बैठ कर करें या गोगा माड़ी पर भी कर सकते हैं | वह हर शहर में होती है | या फिर नाग बाम्बी के पास बैठ कर करें | घर में अगर करनी हो तो ऐसा कमरा होना चाहिए जिसमे आपके अलावा कोई और न जाए जब तक साधना में हों | मेरे अनुसार तो नदी किनारा सबसे उत्तम है |
७. साधना शुरू करने से पहले एक जगह गौ गोबर से लीप लें | अगर मकान या फर्श पक्का है तो उसे अच्छी तरह धो कर शुद्ध कर लें और उस पर आसन लगायें और सामने एक बाजोट पर सफ़ेद वस्त्र बिछाकर गोगा जी का चित्र स्थापित करें | चित्र का पूजन सफ़ेद कलियों से करें और एक फूलों का सेहरा चढ़ाएं, अगरबत्ती लगा दें | एक दिया गऊ के शुद्ध घी का लगा दें | एक लोटा दूध का मीठा मिलाकर पास रखें और जब मंत्र जाप पूरा हो जाये तो उसे नाग बाम्बी में डाल दें और कुछ सफ़ेद फूल चढ़ाकर नमस्कार करें |
८. इसके लिए भोग में दूध की बनी मिठाई रोज लें और पूजन कर भोग अर्पित करें |
९. नाग दर्शन होने पर डरें नहीं, वह कुछ नहीं कहेगा | जब पीर दर्शन हों तो उनसे प्रार्थना करें कि वह आप पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा रखें |
१०. साधना समय शाम 7 से 10 बजे का उत्तम है | अगर आप बाहर नदी किनारे कर रहे हैं तो शाम 4 बजे के बाद कभी भी शुरू कर सकते हैं |
११. निम्न मंत्र पढ़कर फूल लेकर गोगा जी के चित्र पर चढ़ाएं और जल हाथ में लेकर चारों और छिड़क दें, इससे रक्षा होगी | कुछ लोगों ने नित्य कर्म की साधना के बारे में पूछा, वो यह मंत्र रोज नित्य कर्म में भी कर सकते हैं | पर मेन साधना उसी तरीके से करनी है अगर पूर्ण लाभ चाहिए |
१२. इसे पूर्व दिशा की और करें, आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ हो |
रक्षा मंत्र
ॐ नमो आदेश गुरु को जाहरापीर मददगीर रक्षा करनी अंग संग रहना आदेश गोगा जाहरपीर को आदेश गोरख साई को आदेश |
इसके बाद निम्न मंत्र की 5 माला जप करें |
साधना मंत्र
धन धन गोगा मंडली धन धन गोगा सुलतान |
पर्वत धूड़ा धूमीया गोगा चढ़े जहान ||
गोगे संधी कोठड़ी मली बिशियर नाग |
साधू चले वनखंडी आ करके रुख तमाम ||
सारे हाथ निवामदें सीता के अहु राम |
दायें मोढ़े उपर कालका बायें है हनुमत ||
माथे उपर नाहर सिंह तू नागो का सुल्तान |
फुरों मंत्र ईश्वरो वाचा ||
आदेश आदेश आदेश गोगा जाहरपीर को आदेश |
Goga Jaharpeer was born on a Tuesday Navami, a date now known as Guga Navami, falling on the second day after Krishna Janmashtami. Goga ji's story is truly fascinating. There were two sisters, Kashal and Vashal. Vashal Mata served Guru Gorakhnath ji, since Gorakhnath was their family Guru. For a long time, she remained childless, and one day Guru Gorakhnath came and set up camp in a garden outside the city. Mata Vashal went to seek his refuge. Guru Gorakhnath ji told her to come the next morning, saying he would give her a fruit then. Mata returned and told the king the whole story, which her sister Kashal overheard. The next morning, Mata Kashal wore Mata Vashal's clothes, went to Guru Gorakhnath ji's camp instead, and brought back the fruit. From that fruit, two pairs of children were born, also known as the "Jaude Peer" (Twin Saints). When Mata Vashal later went to him, Guru Gorakhnath understood the whole matter and said to God that his word must not go unfulfilled, so he needed to give a fruit — and for this, he needed one valiant soul, so he asked God for the soul of King Janmejaya. As he was bringing this soul, the serpent king Vasuki, who guards as God's gatekeeper, was on watch. The serpent said, "Show us what you are carrying too," and as soon as Guru Gorakhnath ji opened his fist, the serpent thought, "This one has already destroyed many of our lineages — if he reaches the earth, who knows what else he will do," and swallowed the soul. At that moment, a Valmiki (a sweeper by trade) was standing behind, watching, and struck that serpent with his broom. The soul returned to Guru Gorakhnath's hand, and Guru Gorakhnath ji granted him a boon: "The people of your lineage shall sing the tale of Guga." Since then, every Valmiki worships Guga. Guga was born into a Rajput family. Just a few days after his birth, his father passed away. Guga ji would go to serpent mounds every day, draw out serpents, and kill them, then go to Shahkandi — a place worshipped as the abode of serpents — taking a sheet and sleeping there. In this way, he passed from childhood into youth.
After this, a marriage proposal came for Guga from the Karu region of Bengal, and when the pandit who brought the proposal arrived, he asked about Guga, and people told him that he had one peculiar habit — he would go to Shahkandi and keep killing serpents — even though the king of Bengal belonged to a serpent lineage himself, and the serpent Ghumer was the maternal uncle of Mata Sliyar. The pandit ended up arranging the match with Guga's brothers instead, which displeased Guga greatly. He said, "This proposal was rightfully mine," and went to seek the refuge of Guru Gorakhnath ji, telling him the whole story. Guru Gorakhnath ji then went to the netherworld (Patal) and told Takshak Naag that Guga's proposal needed to be brought back. Takshak Naag took the form of a Brahmin and reached Bengal, where Mata Sliyar had gone with her companions for a stroll in the garden. Takshak Naag took the form of a flower hanging on a swing and bit Mata Sliyar. Many physicians were called, but none could bring relief. Then Takshak Naag, in the form of a Brahmin, sat by a well and said he could treat her. He too was called to the court. When he waved a branch over her the first time, Mata Sliyar began to recover, but when he did so a second time, her condition worsened, at which point he said that the proposal would need to be made at the place where it was originally intended, only then would she recover fully. The king agreed, had it written down, and the Brahmin cured the Mother. Now, when the king considered that he didn't wish to make the match there after all, on his ministers' advice, he tied up a kilo and a quarter of mustard seeds and said that one member of the wedding procession could come for each seed, and if the procession was smaller than expected, the match would not be made. Upon this, Guru Gorakhnath ji accepted the proposal and invited all the serpents and deities to join the wedding procession. The procession set off for the marriage and camped in a dark garden, where the local king made many attempts to drive the procession away, but none of his magic worked against Guru Gorakhnath ji, and the marriage took place before they returned. As the procession was leaving the city, Guga's brothers — who were themselves the fruit Guru Gorakhnath had given — attacked him, and they were not easy to defeat either. A battle ensued, and Guga beheaded them. When the wedding party reached home and his mother learned that he had killed his own brothers, who were her sister's sons, she cursed Guga, saying that the food and water of this city would be forbidden to him. Guga ji then appealed to Mother Earth to take him into her refuge. Mother Earth said she only allows Muslims to merge within her, so Guga ji should first learn the Kalma — so Guga ji went to Khwaja Ratan Haji in Bathinda and became his disciple, becoming known by the name Jaharpeer, and merged into Mother Earth. Even today, a huge fair is held at Guga Madi in Bagar, Rajasthan, the place where Guga ji merged into the earth. He grants direct vision (darshan) to his devotees there and makes them aware of times to come. The sadhana of Goga ji is quite an intense one, because alongside him walk all the Veers — Nahar Singh Veer, Bavri Veer, Hanuman, Bhairav, and all such powers. Being the sultan of serpents, serpents come abundantly in this sadhana. Indeed, Guga's tale is very long, taking several days to hear in full. I have only shared a portion of it here, purely for general information. His sadhana is begun from Shravan Pratipada and performed with fasting until Navami, seated on the floor. His sadhana is completed over 40 days. Serpents do not harm one who performs Guga's sadhana, and instead support them. Many powers, such as Veers and goddesses, begin to accompany them on their own. Even so, this sadhana is not difficult — but it is certainly dangerous, because serpents appear directly within it. It has often been observed that one who performs Guga's sadhana can make contact with serpents and receive their help, and can also treat anyone bitten by a snake. My Ustad told me that such a sadhana should not be given to everyone — it is only given, after careful evaluation, to a select few who are capable of bearing its intensity.
Even so, to those who perform it with devotion, he grants a gentle vision, fulfilling his devotees' wishes. I must say one thing clearly — this sadhana should be received from a Guru's own mouth and performed only with the Ustad's permission. I am sharing this sadhana here, but you should perform it only with your own Guru's permission, or after receiving proper initiation related to this mantra from them. This is a very intense sadhana. The seeker should perform it either under capable guidance or with Guru's permission. We bear no responsibility whatsoever for any benefit or harm received from this sadhana. The author writes this sadhana based purely on personal experience, and every seeker's experience need not be the same. So think carefully before performing this sadhana. Dhan Dhan Guga Sultan.
Method and Rules of Sadhana
1. Before beginning the sadhana, take a vow that I will never kill a serpent, nor cause them any kind of harm.
2. This sadhana lasts 41 days. You may begin it on Goga Navami. If that isn't possible, begin on any Naunchande Sunday (the first Sunday of the Shukla Paksha).
3. Use white clothing and a woollen aasan (seat). Any colour of aasan may be used, though white is best.
4. Observing celibacy (brahmacharya) during the sadhana is mandatory.
5. Chant this mantra for 5 rounds of the mala. A black Hakik (agate) mala is best for this.
6. You may perform this sitting by any riverbank, or at a Goga Madi (Goga shrine), which is found in every city, or sitting near a serpent's mound. If performing it at home, you should use a room that no one else enters while you are in sadhana. In my view, a riverbank is best.
7. Before beginning the sadhana, plaster a spot with cow dung. If your home or floor is concrete, wash it thoroughly to purify it, and set up your seat there, with a picture of Goga ji installed before you on white cloth spread on a bajot (low wooden seat). Worship the picture with white buds, offer a garland of flowers, and light an incense stick. Light a lamp of pure cow's ghee. Keep a small vessel of sweetened milk nearby, and once the mantra chanting is complete, pour it into a serpent's mound, offering a few white flowers and your respects.
8. For bhog, offer a milk-based sweet daily, worship, and offer the bhog.
9. If you behold a serpent, do not be afraid — it will cause you no harm. When the vision of the Peer appears, pray to him to always keep his gracious gaze upon you.
10. The best time for the sadhana is between 7 and 10 PM. If performing it outdoors by a riverbank, you may begin any time after 4 PM.
11. Recite the following mantra, take a flower, and offer it upon Goga ji's picture, then take water in your hand and sprinkle it in all four directions — this grants protection. Some have asked about a daily-practice version of this sadhana — this mantra may also be recited as part of one's daily routine, but the main sadhana must be performed in the full method described here for complete benefit.
12. Perform this facing east, with your face toward the east direction.
Raksha (Protection) Mantra
Om Namo Aadesh Guru Ko Jaharapeer Madadgeer Raksha Karni Ang Sang Rehna Aadesh Goga Jaharpeer Ko Aadesh Gorakh Saai Ko Aadesh.
After this, chant the following mantra for 5 rounds of the mala.
Sadhana Mantra
Dhan Dhan Goga Mandali Dhan Dhan Goga Sultaan,
Parvat Dhoodaa Dhoomiyaa Goga Chadhe Jahaan ||
Goge Sandhi Kothdi Mali Bishiyar Naag,
Saadhu Chale Vankhandi Aa Karke Rukh Tamaam ||
Saare Haath Nivaamde Sita Ke Ahu Raam,
Daaye Modhe Upar Kaalka Baaye Hai Hanumat ||
Maathe Upar Naahar Singh Tu Naago Ka Sultaan,
Phuro Mantra Ishwaro Vaachaa ||
Aadesh Aadesh Aadesh Goga Jaharpeer Ko Aadesh ||