Shreedham108

हृदयों को जागृत करना • जीवन को रूपांतरित करनाAwakening Hearts • Transforming Lives

हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन साधना – Hanuman Pratyaksh Darshan Sadhna Hanuman Pratyaksh Darshan Sadhna (For the Direct Vision of Hanuman)

🙏

Shreedham108 Foundation

Spiritual Guide

इस साधना को पूरी तरह परख के ही दे रहा हूँ ! इससे हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हो जाते हैं ! वचन भी हो जाता है पर इसे किसी निर्देशन में ही करें ! बहुत बार ऐसा देखा गया है कि कुछ साधक ऐसी साधनाओं से अपनी मनोदशा खो देते हैं ! क्योंकि उन्हे समझ नहीं आता कि क्या करें ! प्रत्यक्षीकरण कोई खेल नहीं है ! सूर्य जैसा तेज पुंज जब आँखों के सामने होता है तो कमरे में इतनी रोशनी हो जाती है कि आँखें चुंधिया जाती हैं ! बाकी आपकी भक्ति या मनोदशा पर निर्भर करता है कि आप साधना को किस दृष्टि से ले रहे हैं ! अगर कोई नहीं तो सद्गुरु हैं बस इतना मन में रखें ! फिर भी यही कहूँगा कि इसे गुरु आज्ञा या गुरु निर्देशन में ही करें ! यह साधना बहुत साधक कर चुके हैं और सफल भी हुए हैं ! इसे आप हनुमान जी के मंदिर में या किसी नदी के किनारे या किसी पर्वत शिखर पर करें तो ज्यादा बेहतर है ! बाकी अगर आपके पास सेपरेट साधना कक्ष है जिसमें आपके अलावा कोई और न जा सकता हो और पूर्ण पवित्र और शुद्ध वातावरण हो तो आप उसमें भी कर सकते हैं ! फिर भी मेरी राय में इसे नदी पर करना ही ठीक रहता है या खुले मैदान में !

तैयारी

सबसे पहले आप अपने लिए वस्त्र लें जिन्हें केवल साधना के वक़्त पहने ! वस्त्र सफ़ेद या लाल ले सकते हैं ! लंगोट भी पहनकर कर सकते हैं, नहीं तो लाल या सफ़ेद धोती पहन लें और गुरु पीतांबर ले सकते हैं ! आसन सफ़ेद या लाल लें और साथ में लड्डू, सिंदूर और फल के रूप में केले, एक दिया और धूप, गंगा जल, तेल, रूई और माचिस, एक जल का लोटा और सफ़ेद या लाल फूल जो भी मिले ले लें ! जल के लोटे में दूध मिला दें और जप के बाद किसी पीपल आदि पर चढ़ा दें या नदी में बहा दें ! अगर आप साधना घर या बाहर कर रहे हैं तो पहले मंगलवार उपवास रखें और हनुमान जी के मंदिर जा कर दीप जगाएं और साधना के लिए आज्ञा लें ! आपको कोई न कोई संकेत मिल जाएगा क्योंकि बाबा जी कहते थे कि कोई भी साधना तब तक फलदायी नहीं होती जब तक देवता उसकी आज्ञा न दें ! आप मानसिक चिंतन करते रहें ! किसी न किसी संकेत के जरिए या स्वपन में आपको आज्ञा मिल जाए तो इस साधना को शुरू कर लें !

विधि

घर के बाहर खुले में आप इसे करें या हनुमान जी के मंदिर में शुद्ध वस्त्र पहन कर आसन लगाने से पहले गंगा जल छिड़क कर जगह पवित्र कर लें ! गाय के गोबर से 2 x 2 फीट का स्थान लीप के आटे की मदद से चौक लगायें, जिसमे स्वस्तिक आदि के चिन्ह बनाकर उसपर फूल बिछा दें और उसपर हनुमान जी की मूर्ति या यन्त्र या चित्र आदि रख सकते हैं ! कोई भी हनुमान जी का विग्रह स्थापित करें और गुरु पूजन और गणेश पूजन कर सद्गुरु आज्ञा लें और साधना में सफलता के लिए प्रार्थना करें ! दीप लगा दें और धूप आदि लगाकर शुद्ध मन से संकल्प लें !

जितने दिन आप साधना में हों उतने दिन पूर्ण ब्रह्मचार्य दैहिक और मानसिक रूप से रखें, शुद्ध रहें और जहाँ तक हो सके खाना खुद बनाकर खाएं ! साधना काल में किसी भी हालत में रजस्वला स्त्री के हाथ का बना खाना निषिद्ध है ! इससे बेहतर है कि आप दूध, फल आदि लें और दूध भी कच्चा लेना है, आग पर चढ़ा हुआ नहीं लेना है ! अगर आप दूध और फल पर ही रह रहे हैं तो भुने हुए चने, गुड़ आदि भी भोग लगाकर खा सकते हैं ! यह सभी नियम देखने में कठिन जरूर हैं पर मुश्किल नहीं, क्योंकि इस साधना में पूर्ण शुद्धता की जरूरत होती है इसलिए नियम लिखना अनिवार्य समझता हूँ !

अब गुरु पूजन, गणेश पूजन के बाद सुरक्षा हेतु एक घेरा लगा लें जोकि आप हनुमान चालीसा या गुरु कवच या शिव कवच के पाठ से लगा सकते हैं ! यह सिर्फ साधना में कोई विघ्न न आये इसीलिए है ! हनुमान जी को कोई कील नहीं रोक सकती सिवाए रामकार के ! इसलिए अगर आप रामकार मंत्र जानते हैं तो बेहतर है नहीं तो राम नाम का जप करते हुए भी घेरा बना सकते हैं ! उस घेरे में सिन्दूर, फल आदि हनुमान जी के चित्र के आगे रख दें ! फल रोज लेने हैं और मंगलवार उपवास करना है ! उपवास के वक़्त मीठा भोजन एक वक़्त ले सकते हैं जैसे बेसन का हलवा आदि !

मंत्र जप करना है, आप 11 माला जप करें और मूंगे की माला से ही करें ! यह साधना शाम 7 से 11 बजे के बीच कर सकते हैं ! भोग लगाया हुआ प्रसाद स्वयं ग्रहण कर सकते हैं या छोटे लड़कों को भी दे सकते हैं !

इस जप में दिशा उत्तर रहेगी और पूजन और सुरक्षा घेरा रोज बनाना है ! इस साधना को 41 दिन करना है और इसे शुरू करने का दिन मंगलवार या गुरुवार ठीक रहते हैं ! दृष्टि में पवित्रता जरूरी है !

14 दिन के बाद आपको धरती हिलती फील हो सकती है पर डरे नहीं और 14 दिन बाद ही देव दर्शन शुरू हो जाता है ! आप अपना कार्य करते रहें ! बोले न और सिर्फ मंत्र जप करते रहें ! रोज देव आयेंगे और यह भी हो सकता है कि आपके सामने उनका भेष कोई और हो ! इसलिए आप अपने कार्य में मस्त रहें ! 28 दिन के बाद आपका चढ़ाया भोग केले आदि ले लेंगे और खा लेंगे ! आप संयम रखें और लड्डू आदि का भोग लगाते वक़्त उसपर तुलसी दल जरूर रखें क्योंकि हनुमान जी की क्षुधा तो माँ सीता भी शांत नहीं कर सकी थी और तुलसी दल के सेवन से सारी क्षुधा शांत हो गयी थी ! इसीलिए हमेशा हनुमान जी को भोग प्रदान करते वक़्त अगर प्रसाद पर तुलसी दल रख दिया जाए तो ठीक रहता है !

आखिरी दिन आपके चढ़ाये हुए केले आदि देव खा लेंगे और सिन्दूर अपने मुख मंडल पर लगा लेंगे ! जब देव आपको वर मांगने को कहें तो उनकी कृपा मांग लें या जो आपको इच्छा हो कह दें ! इस तरह साधना पूर्ण हो जाएगी !

लाभ

इस साधना से साधक को अमोघ सिद्धि मिल जाती है ! उसे अतुल बल की प्राप्ति होती है और उसके कदम रखते ही घर के सभी भूत आदि भाग जाते हैं ! कोई भी तंत्र उसपर नहीं चलता ! हनुमान जी हमेशा उसकी रक्षा करते हैं ! वह किसी के भी भूत भविष्य को जान लेता है और किसी को भी सुरक्षा देने में सक्षम हो जाता है ! उसे किसी भी साधना में सुरक्षा मिल जाती है और वह कोई भी साधना करते वक़्त भय नहीं करता ! इसके और भी बहुत लाभ हैं जो आप स्वयं करके अनुभव कर सकते हैं !

|| साबर मंत्र||

|| ॐ नमो हनुमान बाराह बर्ष के जवान हाथ में लड्डू मुख में पान ,

हो के मारू आवन मेरे बाबा हनुमान ये नमः ||

|| Sabar Mantra ||

|| Om Namo Hanuman Barah Barash ke Jawaan Haath mein Laddu Mukh Mein Paan, Ho ke Maaru Aawan Mere Baba Hanuman ye Namah ||

I am sharing this sadhana only after fully testing it myself! Through it, one attains a direct vision (darshan) of Hanuman ji, and even his word of promise — but perform this only under proper guidance! It has often been observed that some seekers lose their composure through such sadhanas, because they don't know what to do! Manifestation is no game! When a brilliance as intense as the sun appears before one's eyes, the room fills with such light that the eyes become dazzled! The rest depends on your devotion and state of mind — on how you approach the sadhana! If nothing else, simply keep in mind that your Sadguru is there. Even so, I would still say — perform this only with your Guru's permission or guidance! Many seekers have performed this sadhana and succeeded! It is better to perform this at a Hanuman temple, by a riverbank, or atop a mountain peak. If you have a separate sadhana chamber that no one else enters, with a fully pure and clean environment, you may perform it there too. Even so, in my opinion, performing it by a river or in an open field is best!

Preparation

First, obtain clothing to be worn only during this sadhana! Clothing may be white or red. You may wear a langot (loincloth), or else wear a white or red dhoti, with a yellow silk cloth (pitambar) for the Guru. Use a white or red aasan (seat), and keep ready laddus, vermilion, bananas as fruit, a lamp, incense, Ganga water, oil, cotton and matches, a small vessel of water, and white or red flowers, whichever you can obtain. Mix milk into the vessel of water, and after the chanting, offer it to a peepal tree or let it flow into a river. If performing the sadhana at home or outside, first observe a fast on Tuesday, go to a Hanuman temple, light a lamp, and seek permission for the sadhana! You will receive some sign or other, because Baba ji used to say that no sadhana bears fruit until the deity grants permission for it! Keep your mind focused in contemplation! Once you receive permission through some sign or in a dream, begin this sadhana!

Method

Perform this either outside the house in the open, or at a Hanuman temple, wearing pure clothing, and before setting up your seat, purify the area by sprinkling Ganga water! Plaster a 2x2 foot area with cow dung, decorate it with a chowk made using flour, drawing symbols such as the Swastika, spread flowers over it, and place an idol, yantra, or picture of Hanuman ji upon it! Install any form of Hanuman ji, perform Guru worship and Ganesh worship, seek your Sadguru's permission, and pray for success in the sadhana! Light the lamp, light incense, and take your resolve (sankalp) with a pure mind!

For as many days as you are performing this sadhana, observe complete celibacy (brahmacharya), both physically and mentally, remain pure, and as far as possible cook and eat your own food! Under no circumstances should food cooked by a menstruating woman be eaten during this sadhana! It is better, instead, to take milk and fruit, and the milk should be raw, not heated on a fire! If you are surviving on just milk and fruit, you may also offer and eat roasted chickpeas, jaggery, and similar items as bhog! All these rules may seem difficult, but they are not impossible — since this sadhana requires complete purity, I consider it necessary to spell out these rules!

Now, after Guru worship and Ganesh worship, draw a protective circle for safety, which you can create by reciting the Hanuman Chalisa, the Guru Kavach, or the Shiv Kavach! This is simply to prevent any obstacle from arising during the sadhana! No binding can stop Hanuman ji except the Ramkar mantra! So if you know the Ramkar mantra, that is better; otherwise, you can also create the circle while chanting the name of Rama! Within that circle, place vermilion and fruit before the picture of Hanuman ji! Fruit should be offered daily, and a fast should be observed on Tuesday! During the fast, you may take a sweet meal once, such as besan (gram flour) halwa!

You must chant the mantra — chant 11 rounds, using only a coral mala! This sadhana can be performed between 7 and 11 PM! You may partake of the offered bhog yourself, or give it to young boys!

Face north during this chanting, and the worship and protective circle must be created freshly every day! This sadhana must be performed for 41 days, and Tuesday or Thursday are suitable days to begin it! Purity in one's vision is essential!

After 14 days, you may feel the earth shaking, but do not be afraid — and it is after these 14 days that the deity's vision begins. Continue with your own tasks! Do not speak, and simply continue the mantra chanting! The deity will come each day, and it is also possible that someone else may appear in his guise before you! So remain absorbed in your task! After 28 days, the bhog you have offered, such as bananas, will be taken and eaten by him! Maintain your composure, and when offering laddus or similar items as bhog, always place a tulsi (basil) leaf upon them, because even Mother Sita herself could not satisfy Hanuman ji's hunger, and it was only through the offering of tulsi leaves that his hunger was fully satisfied! This is why it is always good to place a tulsi leaf upon the offering whenever giving bhog to Hanuman ji!

On the final day, the deity will eat the bananas you have offered and apply the vermilion to his own face! When the deity asks you to request a boon, ask for his grace, or state whatever wish you have! In this way, the sadhana will be complete!

Benefits

Through this sadhana, the seeker attains unstoppable accomplishment! They attain immense strength, and the moment they set foot anywhere, all ghosts and spirits in the home flee! No tantric attack works against them! Hanuman ji always protects them! They come to know the past and future of anyone, and become capable of granting protection to anyone! They receive protection in any sadhana they perform and feel no fear while performing any practice! There are many more benefits to this, which you can experience for yourself by performing it!

|| Sabar Mantra ||

|| Om Namo Hanuman Barah Barash Ke Jawaan Haath Mein Laddu Mukh Mein Paan,

Ho Ke Maaru Aawan Mere Baba Hanuman Ye Namah ||

All Posts

Be the first to share a thought on this article.

Leave a Comment

Comments are reviewed and approved before publishing. Your email is never shown publicly.

No experiences shared yet. Be the first!

Share Your Experience

Experiences are reviewed before publishing. Share genuinely — your story may inspire others.
🙏 प्रणाम! सहायता चाहिए या कोई आध्यात्मिक प्रश्न है? WhatsApp पर हमसे जुड़ें।Pranam! Need assistance or have a spiritual query? Connect with us on WhatsApp.