धन और सुख की कामना किसे नहीं होती | अगर भाग्य साथ नहीं दे रहा तो मांत्रिक शक्ति का आसरा लेना गलत नहीं है | मेहनत तो करनी ही पड़ेगी चाहे साधना हो या आपके अपने कार्य क्षेत्र | इसके लिए अपने को मन से तैयार करें और प्रसन्नचित से साधना करें | सच्चे मन से किया कार्य कभी विफल नहीं होता | फिर साधना का आधार तो आस्था है | धन की समस्या आ रही है तो इसके लिए कुबेर साधना बहुत लाभकारी है | आज के युग में धन के बिना सभी कार्य अधूरे रहते हैं | यहाँ मैं एक कुबेर देवता की साधना दे रहा हूँ जोकि षोडश वर्णीय मंत्र साधना कहलाती है | इसके प्रभाव से धन धान्य की कमी का सामना कभी नहीं करना पड़ता बस अपने मन को पवित्र करें और साधना करें , भगवान आपको जरूर सफलता देंगे |
विधि
यह साधना किसी भी शुभ मुहूर्त, धन तेरस, दीपावली, नवरात्रि और किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को शुरू करें |
इस मंत्र का जाप शिव मंदिर में करें या बिल्व के पेड़ के नीचे बैठ कर भी किया जा सकता है | मंत्र जाप सवा लाख करना है | इसके लिए आप २१ दिन या अपनी सुविधा अनुसार दिन ले सकते हैं | जप संख्या रोज उतनी ही रहेगी जितनी पहले दिन की हो | आसन कुशा का उत्तम है न मिले तो कोई भी लाल रंग का आसन ले लें | दिशा उत्तर ठीक है | साधना काल में घी का दीपक जलता रहना चाहिए | भगवान शंकर का पूजन कर आज्ञा लें और गुरु पूजन व गणेश पूजन कर साधना शुरू करें | भोग के लिए कोई भी शुद्ध घी की मिठाई ले सकते हैं | फिर भी दूध से बनी मिठाई उत्तम रहती है | अपने सामने कुबेर यंत्र की स्थापना करें | अगर आपके पास पारद शिवलिंग घर में है तो उसके पास बैठ कर भी कर सकते हैं | यंत्र का पूजन पंचौपचार विधि से करें और प्रार्थना करें कि आपके जीवन में धन की कभी कमी न आए और आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते रहें | फिर आप अपने गुरु मंत्र का २ माला जप करलें और कुबेर मंत्र का जप अपने दिनों के अनुसार कर लें | आप को कुल १२५० मालाएं जपना है | साधना पूर्ण होने पर यंत्र को पूजा स्थान में स्थापित कर दें और शेष पूजन सामग्री अगर घर में कर रहे हैं तो जल प्रवाह कर दें और अगर मंदिर में कर रहे हैं तो वहीँ छोड़ दें | शिव कृपा से आप की साधना सफल हो तो छोटे बच्चो को भोजन या मिठाई आदि बाँट दें | कई बार यह साधना करते समय बहुत बड़ा काला नाग सामने आ जाता है | जिससे डरे नहीं क्योंकि यह कुबेर देव ही होते हैं | यह सिर्फ मेरा अनुभव है, हर साधक को ऐसा हो यह जरूरी नहीं | इस पर फिर कभी चर्चा करेगे |
सद्गुरु जी के श्री चरणों में कामना करता हूँ कि सद्गुरु आपको सफलता प्रदान करें |
मंत्र
|| ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं कलीं श्रीं कलीं ॐ वितेश्वराय नमः ||
|| Om Shreem Om Hreem Shreem Kleem Shreem Kleem Om Viteshwraay Namah ||
Who does not wish for wealth and happiness? If fortune isn't favouring you, turning to mantric power is not wrong. Effort must still be made, whether in sadhana or in your own field of work. For this, prepare yourself mentally and perform the sadhana with a joyful heart. Work done with a sincere heart never fails. After all, the foundation of sadhana is faith. If you are facing financial problems, Kuber Sadhna is very beneficial for this. In today's age, all undertakings remain incomplete without wealth. Here I am sharing a sadhana of Lord Kuber, known as a sixteen-syllable mantra practice. Through its effect, one never has to face a shortage of wealth and grain — simply purify your mind and perform the sadhana, and God will surely grant you success.
Method
Begin this sadhana on any auspicious occasion — Dhanteras, Diwali, Navratri, or the first Monday of any Shukla Paksha (waxing lunar fortnight).
Chant this mantra at a Shiva temple, or it may also be done sitting beneath a Bilva tree. The chanting must total 125,000 repetitions. For this, you may take 21 days or as many days as suit your convenience. The daily count should remain the same as on the first day. A Kusha-grass seat is best; if unavailable, use any red-coloured aasan (seat). North is a suitable direction. A ghee lamp should remain lit throughout the sadhana. Worship Lord Shankar and seek his permission, then perform Guru worship and Ganesh worship before beginning the sadhana. For bhog, you may use any sweet made of pure ghee, though milk-based sweets are best. Install the Kuber Yantra before you. If you have a mercury (Parad) Shivalinga at home, you may sit near it to perform this too. Worship the yantra with the five-fold (panchopachar) method and pray that wealth never becomes scarce in your life and that all your undertakings are completed without obstruction. Then chant 2 rounds of your Guru mantra, and chant the Kuber mantra according to your chosen number of days. In total, you must complete 1,250 rounds of the mala. Once the sadhana is complete, keep the yantra established at your place of worship, and if performing this at home, let the remaining worship materials flow into water; if performing it at a temple, leave them there. If your sadhana succeeds by Lord Shiva's grace, distribute food or sweets to small children. Many times, while performing this sadhana, a very large black serpent appears before the practitioner — do not be afraid of this, as it is none other than Lord Kuber himself. This is simply my own experience; it is not necessary that this happens to every seeker. We will discuss this further another time.
At the holy feet of Sadguru ji, I pray that Sadguru grants you success.
Mantra
|| Om Shreem Om Hreem Shreem Kleem Shreem Kleem Om Viteshwraay Namah ||