यह कुबेर की साधना सम्मोहन, प्रेम विवाह, शीघ्र विवाह और मनोकामना पूर्ती के लिए की जाती है | जैसे कि पुष्प कुबेर के नाम से ही पता चलता है | यह साधना इन कामनाओं के लिए विशेष स्थान रखती है |
साधना विधि
एक फूल लेकर निम्न मंत्र पढ़ते हुए यन्त्र पर चढ़ाएं
|| ॐ हसौं पुष्प कुबेराये एह: आगच्छ तिष्ठ तिष्ठ स्वाहा ||
1. वस्त्र व आसन – इस साधना को लाल वस्त्र पहन कर लाल आसन पर बैठ कर करना है |
2. दिशा – इसमें उत्तर दिशा की तरफ मुख करना है |
3. माला – इस साधना में मोतियों की माला से जाप करना है |
4. दिन – मंगलवार को यह साधना की जाती है |
5. समय – शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच ठीक है |
सबसे पहले कुबेर यन्त्र का स्थापन बाजोट पर लाल वस्त्र बिछाकर करें | यन्त्र का पूजन पुष्प, अक्षत, धुप, दीप, नैवेद्य के लिए खीर और फल अर्पित करते हुए करें और यंत्र के समक्ष ही 7 कोड़ियां भी स्थापित करें और उनपर कुमकुम चढ़ाएं | फिर मोती की माला से 7 माला अथवा 11 या 21 माला करें | जाप समाप्त होने पर पीले रंग का फूल और अक्षत यन्त्र पर चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं | साधना पूरी होने पर प्रसाद या भोग अपने परिवार को तथा स्वयं ग्रहण करें और कुछ दिन तक मानसिक मंत्र जाप करते रहें | इस प्रकार यह साधना पूरी हो जाती है और आपकी मनोकामना पूरी करती है | साधना के बाद सामग्री, यंत्र और माला को छोड़ कर उसी वस्त्र में बाँध कर जल प्रवाह कर दें और कौड़ियाँ किसी लाल वस्त्र में बांध कर सुरक्षित रख लें | यह आपके जीवन में धन की बढ़ोतरी के लिए है |
मंत्र
|| ॐ हसौं पुष्प कुबेराये हुं ||
|| Om Hasaum Pushp Kuberaaye Hum ||
This Kuber sadhana is performed for hypnotic charm, love marriage, quick marriage, and the fulfilment of wishes. As the name Pushp Kuber ("Flower Kuber") itself suggests, this sadhana holds a special place for these particular desires.
Method of Practice
Take a flower and offer it upon the yantra while chanting the following mantra.
|| Om Hasaum Pushp Kuberaaye Eh Aagachchh Tishth Tishth Swaha ||
1. Clothing and seat — this sadhana should be performed wearing red clothing, seated on a red aasan.
2. Direction — face north.
3. Mala — chant using a pearl mala for this sadhana.
4. Day — this sadhana is performed on a Tuesday.
5. Time — between 7 PM and 10 PM is suitable.
First, spread red cloth on a low wooden seat (bajot) and install the Kuber Yantra. Worship the yantra by offering flowers, akshat (unbroken rice), incense, a lamp, naivedya in the form of kheer, and fruits, and also place 7 cowrie shells before the yantra and apply kumkum (vermilion) to them. Then chant 7, 11, or 21 rounds with the pearl mala. Once the chanting is complete, offer a yellow flower and akshat upon the yantra, and offer kheer as bhog. Once the sadhana is complete, partake of the prasad or bhog yourself and with your family, and continue mental mantra chanting for a few more days. In this way, the sadhana is completed and fulfils your wishes. After the sadhana, set aside the materials, yantra, and mala — tie the remaining items in the same cloth and let them flow into water, and keep the cowrie shells safely wrapped in red cloth. These are for the increase of wealth in your life.
Mantra
|| Om Hasaum Pushp Kuberaaye Hum ||