व्यक्ति कई बार स्वप्न से ऐसे लोकों की यात्रा कर लेता है जो सामान्य रूप में कर पाना बहुत मुश्किल होता है | स्वप्न के माध्यम से दिव्य लोकों की यात्रा ही नहीं और भी कई प्रकार का ज्ञान हासिल किया जा सकता है | सामान्य व्यक्ति का अपने स्वप्न पर अधिकार नहीं होता और वह वही देखता है जो प्रकृति उसे दिखाती है | ज्यादातर आपके स्वप्न कीलित कर दिए जाते हैं प्रकृति के माध्यम से | जब आप स्वप्न में किसी दिव्य लोक की यात्रा करते हैं या देव दर्शन करते हैं, आप समय से पहले रहस्य उद्घाटित ना कर सकें इसलिए ऐसा कर दिया जाता है | जिसके बाद आपको कुछ भी याद नहीं रहता | कई बार अंतर मन चेतना मय होता है तो आप कुछ दृश्य स्मरण रख पाते हैं |
ज्यादातर स्वप्न आपके खान-पान और रहन-सहन पर निर्भर करते हैं | जैसा माहौल होता है वैसा ही स्वप्न में उद्घटित हो जाता है क्योंकि प्रकृति आपके वातावरण के जैसा ही रूप अख्तियार कर लेती है | फिर आज का माहौल अनेक मानसिक चिंता से ग्रस्त है तो मूल रूप में स्वप्न को भी प्रभावित करता है | इसलिए स्वप्न पर अधिकार रख पाना मुश्किल होता है | वहीँ सिद्ध पुरुष दिव्य स्वप्न संसार को भेद कर उन दिव्य लोकों से संम्पर्क कर लेते हैं जहाँ सामान्य रूप में नहीं जाया जा सकता और उन दिव्य आत्माओं से ऐसी दिव्य सिद्धियाँ और साधनाएं हासिल कर लेते हैं जो उन्हें उस लोक में प्रवेश दिला देती हैं | इसी तरह सिद्धाश्रम में भी स्वप्न के माध्यम से यात्रा की जा सकती है | उन दिव्य सिद्ध सन्यासियों से मिला जा सकता है | उनसे ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है | वहीँ किसी व्यक्ति के भूत भविष्य में भी झाका जा सकता है | परम पूज्य सद्गुरुदेव ने समय समय पर ऐसी बहुत सी साधनाएं दी और उनका उल्लेख बार बार किया जैसे स्वप्नेश्वरी विद्या जैसी अनेक दिव्य साधनाएं दी जो आपके स्वप्न पर अधिकार करा आपको दिव्यता से भर देती हैं | हम बात स्वप्न साधना पर कर रहे थे | स्वप्न के माध्यम से कई बार ऐसी दिव्य जड़ी बूटियों के बारे में भी ज्ञान मिल जाता है जो बहुत मेहनत से भी प्राप्त करना मुश्किल होता है | वहीँ स्वप्न के माध्यम से लोटरी, सट्टे का नंबर भी लिया जा सकता है | यूं तो स्वप्न तंत्र अपने आप में सम्पूर्ण तंत्र है जिसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों मतो में सम्मान दिया गया है | स्वप्न तंत्र के बारे में हमारे शास्त्र भरे पड़े हैं | राजा जनक को भी स्वप्न के माध्यम से ज्ञान पिपासा हुई थी | अब बात करते हैं कि ऐसी कौन सी साधना की जाये जिससे हम स्वप्न संसार को भेद कर अपने स्वप्न पर अधिकार करते हुए अपने स्वप्न को मनचाही गति या दिशा दे सकें | इसके लिए या तो आप स्वप्नेश्वरी महाविद्या करें या फिर साबर तंत्र में एक बहुत अच्छी साधना है मणि भद्र चेटक, उसका उल्लेख मैं यहाँ कर रहा हूँ |
साधना विधि
यह एक दिवसीय साधना है |
इसे जब सोमवार को पुष्य नक्षत्र हो उस रात्रि को करें |
इसके लिए आप सफ़ेद वस्त्र धारण करें और आसन भी सफ़ेद लें |
इसे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर करना है |
एक जल का लोटा लें, उसमें चमेली के पुष्प ड़ाल लें | अब पीपल के पेड़ के नीचे उत्तराभिमुख होकर बैठ जाएँ | गुरु पूजन कर इस साधना हेतु आज्ञा लें |
फिर पीपल का पंचौपचार पूजन करें और एक तेल का दिया लगा दें | धूप आदि जला दें |
भोग के लिए कोई भी मिष्ठान रख लें |
पाँच माला गुरु मन्त्र करने के बाद निम्न मंत्र की 51 माला करें |
साधना के लिए माला सफ़ेद हकीक की लें या रुद्राक्ष की |
मणिभद्र को नमस्कार कर जप समर्पित करें |
जो जल का लोटा चमेली के पुष्प ड़ालकर अपने पास रखा है | उस जल को पीपल पर अर्पित कर दें और नमस्कार कर घर को आ जाएँ | इस प्रकार यह साधना सिद्ध हो जाती है |
मंत्र
|| ॐ मणि भद्राये चेटकाये मम स्वप्न दर्शन करू करू स्वाहा ||
|| Om Mani Bhadarye Chetkaye Mam Swapan Darshan Kru Kru Swaha ||
Many times, a person travels through dreams to realms that would otherwise be very difficult to reach in an ordinary way. Through dreams, one can not only travel to divine realms but also gain many other forms of knowledge. An ordinary person has no control over their dreams and sees only what nature shows them. Most of your dreams are deliberately sealed by nature itself. When you travel to a divine realm in a dream or behold a deity, this sealing happens so that you cannot prematurely reveal a secret — after which you remember nothing at all. Sometimes, when the inner mind is filled with awareness, you are able to retain memory of certain scenes.
Most dreams depend on your diet and lifestyle. Whatever atmosphere surrounds you tends to surface in your dream, because nature takes on a form resembling your own environment. Since today's atmosphere is burdened with many mental worries, this fundamentally affects dreams too. This is why gaining mastery over one's dreams is difficult. Accomplished beings (siddha purush), however, pierce through the world of divine dreams and make contact with those divine realms that cannot otherwise be reached, gaining from those divine souls such accomplishments and sadhanas that grant them entry into that realm. In the same way, one can also journey to Siddhashram through dreams. One can meet those divine, accomplished ascetics there. Knowledge can be received from them. One can even glimpse into a person's past or future there. Our most revered Sadgurudev has, from time to time, given many such sadhanas, repeatedly mentioning ones like Swapneshwari Vidya — divine sadhanas that grant mastery over your dreams and fill you with divinity. We were discussing dream sadhana. Through dreams, one can also gain knowledge of divine herbs that would otherwise be very difficult to obtain even through great effort. Through dreams, one can also receive lottery or gambling numbers. Indeed, Swapna Tantra (dream tantra) is, in itself, a complete branch of tantra, respected within both Hindu and Muslim traditions. Our scriptures are filled with references to Swapna Tantra. Even King Janak experienced a thirst for knowledge through a dream. Now let us discuss which sadhana can be performed to pierce through the world of dreams, gain mastery over our dreams, and direct them according to our wish. For this, you may either perform Swapneshwari Mahavidya, or there is a very good sadhana within Sabar Tantra called Manibhadar Chetak, which I am describing here.
Method of Sadhana
This is a one-day sadhana.
Perform it on the night of a Monday that falls on Pushya Nakshatra.
Wear white clothing for this, and use a white aasan (seat) as well.
This must be performed sitting beneath a peepal tree.
Take a small vessel of water and add jasmine flowers to it. Now sit beneath the peepal tree facing north. Perform Guru worship and seek permission for this sadhana.
Then perform the five-fold (panchopachar) worship of the peepal tree and light an oil lamp. Light incense as well.
Keep any sweet ready as bhog.
After 5 rounds of the Guru mantra, chant 51 rounds of the following mantra.
Use a white Hakik (agate) or Rudraksha mala for this sadhana.
Bow to Manibhadra and dedicate your chanting.
Take the vessel of water with the jasmine flowers that you kept beside you, offer that water to the peepal tree, bow, and return home. In this way, this sadhana becomes accomplished.
Mantra
|| Om Mani Bhadarye Chetkaye Mam Swapan Darshan Kru Kru Swaha ||