यह एक महत्वपूर्ण साधना है, जब लक्ष्मी प्राप्ति के सभी प्रयत्न विफल हो जाते हैं, तो साधक अपना मनोरथ इस साधना के माध्यम से अवश्य पूरा कर सकता है | इसके लिए हमारे ऋषि मुनियों ने अनेक साधना प्रयोग दिए हैं | इन साधनाओं में साधना सामग्री की इतनी आवश्यकता तो नहीं होती फिर भी अगर आप साबर सिद्धि यंत्र य़ा श्री दत्तात्रेय यंत्र अथवा श्रीयंत्र अपने पास रख लें तो ज्यादा उचित रहता है | यहाँ मैं लक्ष्मी जी की एक अद्भुत साधना दे रहा हूँ | इसे आप कभी भी सिद्ध कर सकते हैं | फिर भी नवरात्री से दीपावली तक का समय बहुत ही उचित है या जिस दिन रोहणी नक्षत्र हो उस दिन शुरू करें तो सफलता का संशय नहीं रहता और पूर्णिमा को इस मन्त्र से हवन भी कर सकते हैं | हवन सामग्री में घी मेवे और कमलगट्टे, शक्कर मिला सकते हैं | इसका हवन खुले आसमान के नीचे करना है बंद कमरे में नहीं | अगर स्थान पर्याप्त ना हो तो किसी भी मंदिर में जाकर कर सकते हैं | वहां के पंडित को बोल दें वो कुछ दक्षिणा लेकर हवन का प्रबंध कर देगा लेकिन मंत्र गुप्त रखें | इस साधना में लक्ष्मी को सौगंध दी जाती है कि वह हमेशा आपके घर परिवार पर अपनी कृपा बरसाती रहे और हमेशा आपके कार्यो को जो धन की वजह से रुक गये हों, उन्हे पूरा करती रहें और प्रत्यक्ष होकर आपके कार्य को सहयोग दें | यह मन्त्र भी नाथ सम्प्रदाय की साधनाओं में आता है और अपने आप में काफी रहस्य संजोये हुए है | मेरा प्रयत्न है कि आपके समक्ष मैं वही साधना लाऊं जो किसी किताब से या कॉपी की बजाये सिद्ध साधकों द्वारा परखी हुई हो | अब लाभ तो वही ले सकता है जो करेगा |
चलो आप इस रहस्य से भी परिचित हो लक्ष्मी सागर मंथन से प्रकट हुई जिसे नारायण जी ने वरा और लक्ष्मी के साथ चन्द्र और अप्सराएं भी सागर मंथन से प्रकट हुई | चन्द्र को भगवान शंकर जी ने धारण किया और अप्सराएं इंद्र सभा को सोंप दी गई | इस नाते चंद्रमा लक्ष्मी का भाई है | इन्सान को जब भी जरूरत पड़ी है वो किसी ना किसी प्रयत्न से उस स्थिति को पाना चाहता है | जिसमें उसे श्रेष्ठता मिले और दूसरों का मोहताज ना बने इसलिए कई सिद्ध योगियों ने प्रयत्न कर ऐसी साधना विधियों का निर्माण किया जो उसे एक श्रेष्ठ तत्व प्रदान कर लघु से महान बनाती है | विज्ञानं के युग में समय के साथ वह क्रियाएं लुप्त होती गई और इन्सान इसी अध्यात्म की कमी से आर्थिक और भौतिक पक्ष से कमजोर होता गया | असुरो ने मंत्रो से बहुत ही महान सिद्धि कर ली और देवताओं से उनके अधिकार छीन लिए तो शंकर जी को सभी मन्त्र कीलित करने पड़े और इसी से काफी प्रयत्न के बाद जब सिद्धि नहीं हुई तो ऋषियों ने उत्कीलन की प्राप्ति के लिए तप किया और नाथ पंथ के योगियों जिनमें श्री गोरखनाथ जी बहुत श्रेष्ठ सिद्ध पुरुष हुए हैं | उन्होंने साबर मंत्रो की रचना की और सिद्धियों को और भी सुगम बना दिया यहीं से साबर रहस्य शुरू होता है | अलग अलग सम्प्रदायों में अलग अलग विधान है | यहाँ यह साधना प्रयोग दे रहा हूँ, इससे मैं यह तो नहीं कहता कि लक्ष्मी आपके समक्ष प्रकट हो जाएगी मगर धन के नये नये आयाम बन जायेंगे और सुख सुविधा से आपका घर भर जरुर जायेगा | क्योंकि सभी सुख लक्ष्मी का रूप होते हैं|
विधि
इसे आप रोहणी नक्षत्र में शुरू करें, यह २१ दिन की साधना है |
कमलगट्टे की माला से २१ माला मन्त्र जपना है |
वस्त्र वही पहनें जो आपको अच्छे लगते हों | आप काला रंग छोड़कर सभी किस्म के वस्त्र पहन सकते हैं |
साधना समय शाम ७ बजे से रात्रि १० बजे तक कभी भी कर सकते हैं |
अपने सामने एक बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर श्री यंत्र स्थापित कर लें और उसी का पूजन करें | गुरु पूजन और गणेश पूजन के बाद नव नाथों को नमस्कार करें य़ा आदेश बुलाएं | अगर मिल जाये तो श्री दतात्रय यंत्र की स्थापना जरुर कर लें | इसका कोई दोष भी नहीं लगता और पूजा भी आसान है | उल्टा सीधा जैसा भी रख लिया जाये, कभी इसका दोष नहीं लगता क्योंकि महाअवधूत तत्व सभी जगह व्याप्त है | अगर उनको याद कर धूल की चुटकी भी उडा दी जाये तो भी पूजा हो जाती है | इस यंत्र की महानता बहुत है और आपके पास कभी धन की कमी भी नहीं आने देता | आप किसी भी तरह प्रयत्न कर इसे गुरु हाथ से ले लें तो बहुत ही श्रेष्ठ होता है | नहीं तो जैसा मिले गुरु जी के चित्र सामने रख पूजन कर लें और इसे घर में य़ा पूजा कक्ष में स्थापन कर दें |
फिर कमलगट्टे की माला से २१ माला मन्त्र जप कर लें | उसी माला से पहले और बाद में एक एक माला गुरु मन्त्र की जरुर करें | मन्त्र छोटा सा है इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा |
घी का दीपक या ज्योत लगा लें और अगरबत्ती आदि लगा दें |
साबर मन्त्र
|| ॐ सागर सुता नारायण की प्यारी चन्द्र भ्राता की सोगंध हाजर हो ||
Sabar Mantra
|| Om Sagar Suta Narayan Ki Pyari Chandra Bhrata Ki Sogandh Hajr Ho ||
This is an important sadhana — when all efforts to attain Lakshmi have failed, the seeker can certainly fulfil their wish through this practice. For this, our sages and seers have given many sadhana methods. These sadhanas don't require very many materials, though it is more suitable if you keep a Sabar Siddhi Yantra, Shri Dattatreya Yantra, or Shri Yantra with you. Here I am sharing a wondrous sadhana of Lakshmi ji. You may perfect this at any time, though the period from Navratri to Diwali is most suitable, or beginning on a day with Rohini Nakshatra leaves no doubt about success, and you may also perform a havan with this mantra on the Purnima (full moon). Ghee, dry fruits, lotus seeds (kamalgatte), and sugar may be mixed into the havan materials. This havan must be performed under the open sky, not in a closed room. If space isn't sufficient, you may go to any temple and perform it there — tell the priest there, and he will arrange the havan for some dakshina (offering), but keep the mantra confidential. In this sadhana, Lakshmi is bound by an oath that she will always shower her grace upon your home and family, always complete the tasks that have stalled due to lack of money, and directly support your endeavours. This mantra also belongs among the sadhanas of the Nath tradition and holds considerable mystery within itself. My effort is to bring before you only sadhanas that have been tested by accomplished seekers, rather than copied from some book. Now, only those who actually perform it can receive its benefit.
Let me also share this secret with you — Lakshmi emerged from the churning of the ocean (Sagar Manthan), whom Lord Narayan accepted, and along with Lakshmi, the Moon and the celestial nymphs (apsaras) also emerged from the ocean's churning. The Moon was accepted by Lord Shankar, and the apsaras were given over to Indra's court. For this reason, the Moon is considered Lakshmi's brother. Whenever a person has had a need, they have always sought, through one effort or another, to attain a state in which they gain excellence and need not depend on others — and so many accomplished yogis made efforts and created such sadhana methods that grant a person an excellent quality, transforming them from small to great. In this age of science, over time, these practices have gradually disappeared, and due to this very lack of spirituality, humans have grown weaker both economically and materially. The demons (asuras) attained great accomplishments through mantras and seized the gods' powers from them, so Lord Shankar had to seal all the mantras, and when, despite great effort, accomplishment could not be attained, the sages performed austerities to attain the unsealing (utkeelan) of these mantras. Among the yogis of the Nath tradition, Shri Gorakhnath ji became a most excellent accomplished being. He composed the Sabar mantras and made accomplishments even more accessible — this is where the secret of Sabar Tantra begins. Different traditions have different methods. Here I am sharing this sadhana practice — I do not claim that Lakshmi will appear before you, but new avenues of wealth will certainly form, and your home will surely be filled with comfort and convenience, because every comfort is itself a form of Lakshmi.
Method
Begin this during Rohini Nakshatra; it is a 21-day sadhana.
Chant 21 rounds of the mantra using a kamalgatte (lotus seed) mala.
Wear whatever clothing you like. You may wear any colour except black.
The sadhana can be performed at any time between 7 PM and 10 PM.
Spread yellow cloth on a low wooden seat (bajot) before you and install a Shri Yantra upon it, and worship it. After Guru worship and Ganesh worship, bow to the Nine Naths or invoke them. If you can obtain one, be sure to also install a Shri Dattatreya Yantra. There is no fault in this, and its worship is easy too — however it is placed, upside down or right-side up, it never carries any fault, because the Maha Avadhoot essence pervades everywhere. Even flicking a pinch of dust while remembering him constitutes worship. This yantra carries great greatness and never lets a shortage of money come near you. If you can, in any way, obtain it from your Guru's own hand, that is most excellent — otherwise, place it before a picture of your Guru, however you obtain it, worship it, and install it at home or in your worship room.
Then chant 21 rounds of the mantra using the kamalgatte mala. Using this same mala, be sure to also chant one round of the Guru mantra before and after. The mantra is short, so it won't take much time.
Light a ghee lamp or flame and burn incense.
Sabar Mantra
|| Om Sagar Suta Narayan Ki Pyari Chandra Bhrata Ki Sogandh Hajr Ho ||