भैरव जी का यह रूप विशेष तौर पर संपत्ति, धन आदि प्रदान करने वाला है। इससे रोजगार के मौके मिलते हैं और घर में प्रेम का वातावरण बनता है। जीवन की मुश्किलों पर साधक विजय प्राप्त करता है।
नियम
इस साधना को जब करना हो तो खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। साधना के दिन किसी श्वान (कुत्ते) को भोजन कराएँ। लहसुन और प्याज का इस्तेमाल न करें।
विधि
एक बाजोट पर कुंकुम से "भं" बीज अंकित करें। उसपर काला वस्त्र बिछा कर भैरव जी का यंत्र अथवा चित्र स्थापित करें।
साधक स्वयं काले वस्त्र धारण करे और काले आसन का उपयोग करे।
तेल का दिया लगा दें और रुरु भैरव जी का पूजन पंचोपचार से करें।
भोग बर्फी का लगाएं एवं एक नारियल पानी वाला लेकर लाल वस्त्र में लपेट कर भैरव जी को अर्पण करें और काला वस्त्र अर्पण करें।
रात ८:२२ से लेकर १०:३० का समय रुरु काल कहलाता है। इस समय यह साधना के लिए उचित रहता है।
बिना माला के मानसिक जप करें। आप सवा घंटे से लेकर २ घंटे तक जप कर सकते हैं।
गंगा जल पास में रखें और पूजन के बाद या साधना के बाद घर का कूड़ा-करकट घर से बाहर निकाल कर रख दें।
साधना समाप्ति पर भैरव जी की आरती संपन्न करें और वस्त्र, नारियल भैरव जी अथवा शनि के मंदिर में चढ़ा दें अथवा जल प्रवाह कर दें। उसी काले वस्त्र में बांध कर सामग्री जल प्रवाह की जा सकती है।
भोग का प्रसाद अपने परिवार में बाँट दें। गंगा जल को घर में छिड़क दें।
|| ॐ भं भं ह्रौं रूरु भैरवाये नमः ||
|| Om Bham Bham Hroum Ruru Bhairvaye Namah ||
This form of Bhairav Ji specially grants wealth, property, and prosperity. Through it, employment opportunities arise, and a loving atmosphere takes hold at home. Through this sadhna, the seeker gains victory over life's difficulties.
Rules
When performing this sadhna, do not consume sour foods. On the day of the sadhna, feed a dog (shvaan). Do not use garlic or onion.
Method
On a bajot, mark the seed-syllable "Bham" with kumkum. Spread a black cloth over it, and install Bhairav Ji's yantra or picture upon it.
The seeker should wear black clothing and use a black seat (asan).
Light an oil lamp, and worship Ruru Bhairav Ji with the five-fold offerings (panchopachar).
Offer barfi as the bhog, and take a coconut filled with water, wrap it in red cloth, and offer it to Bhairav Ji, along with an offering of black cloth.
The period from 8:22 pm to 10:30 pm is known as "Ruru Kaal" — this time is most suitable for this sadhna.
Chant the mantra mentally, without a mala. You may chant for anywhere between 1.25 and 2 hours.
Keep Ganga water nearby, and after the worship or sadhna, remove all household garbage and set it outside the house.
At the end of the sadhna, perform the aarti of Bhairav Ji, and offer the cloth and coconut at a temple of Bhairav Ji or Shani, or immerse them in flowing water. The materials may be wrapped in that same black cloth before being immersed.
Distribute the bhog prasad among your family. Sprinkle the Ganga water around your home.
|| Om Bham Bham Hroum Ruru Bhairvaye Namah ||