यह मंत्र मेरा बहुत बार परखा हुआ है | हर बार सही साबित हुआ है | इससे हर प्रकार की रक्षा होती है | यदि बच्चा बार-बार नजर आदि का शिकार होता हो या आप के उपर कोई ऊपरी बाधा हो | घर में कलहपूर्ण वातावरण व्याप्त हो | कोई प्रियजन लंबी बीमारी से गुजर रहा हो और दवाई काम न करती हो | किसी कार्य में देरी हो रही हो, आपको कारण समझ न आ रहा हो | मानसिक रूप से परेशान रहते हो | दिल में हर वक़्त एक डर सा रहता हो | अकारण आ रहे कष्ट और हर प्रकार की बाधा, बीमारी से यह मंत्र रक्षा के लिए पूर्ण सक्षम है | जनकल्याण की भावना को ध्यान रख के दिया जा रहा है | यह एक सरल विधान है |
विधि
इसे पड़ने वाले चंदर ग्रहण के दिन, रात या दिन जैसा भी आपको उचित लगे समय अनुसार इसे सिद्ध कर लें |इसके अलावा इस मंत्र को किसी भी ग्रहण, होली आदि शुभ मुहूर्त में सिद्ध किया जा सकता है | इसका 108 बार जप कर सिद्ध किया जाता है | आगे किसी भी रविवार को मंत्र पढ़ कर दलिया बना कर किसी नदी या कुएं पर दीप जगा कर एक उपले को सुलगा कर उसपर थोडा सा शुद्ध घी डाल के पाँच बार थोडा थोडा दलिया डाल दें और दीप जगा दें | फिर शेष दलिया उसी नदी अथवा कुए में डाल दें | अगर यह संभव न हो तो घर में जहां पानी का नल हो वहाँ दीप जगा कर दलिया इसी तरीके से दें और शेष दलिया घर के सदस्यों को बाँट दें प्रसाद के रूप में | मंत्र जाप के लिए किसी भी माला का उपयोग किया जा सकता है | आसन कोई भी ले लें |
साबर मंत्र
ॐ नमो गुरु जी ,
पीर मुरशद सेविये कार्ज होण सभ रास,
शक्ति महादेव की चले हमारे साथ |
जट्टाओ में से निकल कर गंगा चले साथ ,
झुंड जो आवे योगियाँ रोके मछन्दर नाथ |
जती सती संतोखियाँ थमे बाबा नानक आप ,
जिन भूत प्रेत को बन्ने भैरव नाथ ,
रख खवाजा खिजर की चले हमारे साथ |
प्रयोग विधि
इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद इसके प्रयोग इस तरह करें |
अगर किसी बच्चे को बार बार नजर लगती हो या तब्क कर उठता हो या डर रहा हो , या बहुत ही रोकर जिद करता हो , इन सब का कारण कुछ भी हो ,आप एक गिलास में जल लें और इस मंत्र से अभिमंत्रित कर उसे चम्मच से थोडा थोडा दो या तीन बार जल पिला दें वह ठीक हो जाएगा | और आगे के लिए रक्षा हेतु एक सात रंग का धागा ले उस पर यह मंत्र पढ़ कर ७ गांठ लगा दें | हर गांठ पर मंत्र पढ़ फूँक मारें और बच्चे के गले में पहना दें | इससे आगे के लिए उसकी रक्षा होगी और नजर आदि से बच्चा बचा रहेगा |
अगर कोई रोगी हो बीमारी ठीक न हो रही हो, दवाई असर न करती हो तो यह मंत्र पढ़ कर जल पर फूँक मारें और रोगी को पिला दें | एक सात रंग का धागा अभिमंत्रित कर जैसे पहले बताया गया है, सात गाँठ लगानी हैं और हर गांठ पर मंत्र फूंकना है | उस धागे को रोगी की खटिया या बेड पर किसी तरह बांध दें | सवा महीने के बाद धागे को जल प्रवाह कर दें और दलिया बना कर जल में विसर्जन कर दें , ख्वाजा खिजर बली के नाम पर |
अगर कोई काम न बन रहा हो | बार बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा हो, नौकरी आदि की इंटरव्यू या परीक्षा हो, यह मंत्र केसर से एक सादे कागज पर लिखें और साथ ले जाएँ, ईश्वर इच्छा से आपका कार्य सफल होगा | काम होने पर लिखा मंत्र और दो फूल, कुछ भेंट यानि दक्षिणा के साथ जला प्रवाह कर दें | बच्चो में कुछ मिठाई बाँट दें |
रक्षा के लिए या घर के कलह शांत करने के लिए जल पर पढ़ें और घर में छिड़क दें | इससे शांति होगी |
भूत प्रेत से कोई पीड़ित हो या किसी को ऐसी बाधा हो तो यह मंत्र से फूँक कर जल पिला दें और एक सात रंग का धागा अभिमंत्रित कर उसे पहना दें | २१ दिन के बाद वह धागा दलिये के साथ जल प्रवाह कर दें |
आम रक्षा के लिए इसका जप करते ही रक्षा होती रहती है |
यह मंत्र सच में बहुत उपयोगी है आप भी इसे सिद्ध कर मनोवांछित लाभ ले सकते हैं |
जय सदगुरुदेव.. जय श्रीधाम
नगेंदर |
I have tested this mantra many times, and it has proven true every single time. It grants every kind of protection. If a child repeatedly suffers from the evil eye, or you face some unseen affliction, if a quarrelsome atmosphere fills the home, if a loved one is going through a long illness and medicine isn't working, if some task keeps facing delays you cannot understand, if you remain mentally troubled, if a sense of fear stays in your heart at all times — for causeless suffering and every kind of obstacle or illness, this mantra is fully capable of granting protection. It is being shared with the welfare of all in mind. It is a simple method.
Method
Perfect this mantra on the day of a lunar eclipse, whether by day or night, whatever time suits you. Besides this, the mantra can also be perfected during any eclipse, Holi, or similar auspicious occasion. It is perfected by chanting it 108 times. After this, on any Sunday, recite the mantra, prepare a porridge (daliya), go to a river or well, light a lamp, ignite a cow-dung cake, pour a little pure ghee on it, add the porridge a little at a time, five times, and light the lamp. Then pour the rest of the porridge into the same river or well. If this isn't possible, light the lamp wherever there is a water tap at home and offer the porridge in the same manner, distributing the remaining porridge to family members as prasad. Any mala may be used for the chanting. Any aasan (seat) will do.
Sabar Mantra
Om Namo Guru Ji,
Peer Murshad Seviye Kaaraj Hon Sabh Raas,
Shakti Mahadev Ki Chale Hamare Saath |
Jattaao Mein Se Nikal Kar Ganga Chale Saath,
Jhund Jo Aave Yogiyaan Roke Machhandar Naath |
Jati Sati Santokhiyaan Thaame Baba Naanak Aap,
Jin Bhoot Pret Ko Banne Bhairav Naath,
Rakh Khwaaja Khizar Ki Chale Hamare Saath ||
Method of Use
Once this mantra is perfected, use it in the following ways.
If a child repeatedly suffers from the evil eye, or startles suddenly, or is fearful, or cries and insists excessively for no apparent reason — whatever the cause — take a glass of water, empower it with this mantra, and give the child two or three small spoonfuls to drink; they will recover. For ongoing protection, take a seven-coloured thread, recite this mantra over it, and tie 7 knots in it — reciting the mantra and blowing on each knot — then have the child wear it around their neck. This will protect them going forward, and the child will remain safe from the evil eye and similar afflictions.
If someone is ill and their illness isn't improving, or medicine isn't working, recite this mantra over water, blow on it, and give it to the patient to drink. Empower a seven-coloured thread as described above, tying seven knots and blowing the mantra over each one, and tie that thread somewhere on the patient's bed. After a month and a quarter, let the thread flow into water along with a prepared porridge, offering it in the name of Khwaja Khizar Wali.
If some task isn't succeeding, and you keep returning empty-handed, or you have a job interview or examination coming up, write this mantra with saffron on a plain sheet of paper and carry it with you — by God's will, your task will succeed. Once it succeeds, let the written mantra flow into water along with two flowers and a small offering (dakshina), and distribute some sweets to children.
For protection, or to calm household conflict, recite this mantra over water and sprinkle it around the house. This will bring peace.
If someone is suffering from a ghost or spirit, or has any such affliction, blow this mantra over water and have them drink it, and have them wear an empowered seven-coloured thread as described. After 21 days, let that thread flow into water along with the porridge.
For general protection, simply chanting this mantra provides ongoing protection.
This mantra is truly very useful — you too can perfect it and gain the benefit you desire.
Jai Sadgurudev... Jai Shreedham.
Nagendra