यह यक्षिणी सिद्धि बहुत ही महत्वपूर्ण है | इससे साधक को दिव्य योग की प्राप्ति होती है | उसके लिए अष्ट महा सिद्धि का रास्ता सुगम हो जाता है | योग कई साधक करने की कोशिश करते हैं पर कठिन आसन नियम होने के कारण उसमें कामयाब नहीं हो पाते इसलिए उनके लिए यह साधना वरदान स्वरूप है | इसको एक बार कर लेने से मन चाहे टाइम तक एक आसन में स्थिर भाव से बैठ सकते हैं और जो भी साधक की इच्छा होती है यक्षिणी हाजिर कर देती है | इसका एक और लाभ है इससे किसी भी साधना में थकावट फील नहीं होती | मेरी नजर में यह एक उत्तम साधना है | साधक की मनोस्थिति साधना मे कामयाबी का जरिया बनती है | आप इसे विश्वाश से करें, उतेजक भाव से ना करें | कोई भी यक्षिणी या अप्सरा की साधना के वक़्त मंत्र हमेशा मधुरता से करना चाहिए नहीं तो सिद्धि में शंशय बना रहता है | इसलिए इसे करने से पूर्व अपने मन को अच्छी तरह साधना के लिए तैयार करें और दिल में यक्षिणी के प्रति प्रेम भाव पैदा करें, ना की वासना | अगर आप अपने जीवन में कुछ नया करना चाहते हैं | अपनी नकारात्मक सोच पर विजय पाना चाहते हैं, अपने मन को वश में कर साधना के उच्च आयामों को स्पर्श करना चाहते हैं, दिल में प्रेम उत्पन्न कर इस साधना को संपन्न करें | इसके साथ ही पदार्थ सिद्धि भी यह यक्षिणी देती है जिससे साधक मनचाहा पदार्थ प्राप्त कर अपनी मनोकामना पूरी कर लेता है | यह साधक के खोये हुए विश्वाश को पुनः पैदा कर देती है | इस लिए बताये हुए नियम का अनुसरण करें | यह पूरी तरह आजमाई हुई साधना है | इस में सिद्धि मिलती ही है | सिद्धि का मुख्य आधार आपका विशुद्ध प्रेम है |
साधना विधि
सर्व प्रथम अपने मन को तीन दिन पहले प्रसन्नरखने का प्रयास करें | इसके लिए क्रोध का त्याग कर दें | यही भाव आपकी सफलता का आधार बनेगा |
सुबह उठकर स्नान करें, सुन्दर वस्त्र पहने और किसी नदी पर जाकर थोड़े चावल और कुंकुम, फूल नदी में प्रवाहित करें और कहें, हे मन को शांति प्रदान करने वाली पवित्र जलधारा मैं आपको मन से प्रणाम करता हूँ | आप मेरे मन को शीतलता प्रदान करें | फिर थोड़ा जल लेकर अपने उपर छिड़क लें और उस नदी के देव को प्रणाम करें या शिव जी को प्रणाम कर आज्ञा लें कि मैं अमुक गुरु का शिष्य पद्मिनी साधना हेतु आपकी रज चाहता हूँ और वहां से थोड़ी मिटटी ले आयें और उसमें चन्दन मिलाकर एक सुन्दर स्त्री की मूर्ति बनायें | इन साधनाओं की सामग्री दुर्लभ कही गई है | इसलिए यहाँ मूर्ति का विधान दे रहा हूँ | मूर्ति बनाते वक़्त निम्न मंत्र का उच्चारण करें |
|| ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ पद्मावती स्वाहा ||
मंत्र का मानसिक रूप में जाप करते रहें फिर उस मूर्ति को कुंकुम, गुलाल से रंग दें और फिर एक हाथ चौड़ा लंबा रेत बिछा कर चन्दन और कुंकुम से पूजा मंडल का निर्माण करें | मंडल बनाते वक़्त निम्न मंत्र जपें |
|| ॐ वास्तु कलां सम्पूर्णं श्री विश्वकार्माये नम: ||
मन्त्र का जाप करें फ़िर उसके मध्य अष्ट दल कमल बनायें और एक फूल रख कर उसकी पूजा करें या कुछ फूल, पत्तियों को रख उस पर मूर्ति स्थापना करें | फिर उसका पूजन चन्दन और अबीर गुलाल से करें और नाना प्रकार के पुष्प चढ़ाएं | भोग के लिए शुद्ध मिठाई ले सकते हैं जो दूध की बनी हो | सुंगंधित इत्र भी चढ़ा सकते हैं | ध्यान रहे पूजन पूर्ण ह्रदय भाव से, प्रेम भाव से करना है | इस पूजन से पहले गणपति और सद्गुरु पूजन कर आज्ञा जरुर ले लें या अपने बड़ों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर लें क्योंकि बड़ों का आशीर्वाद सिद्धि का कारक बन जाता है | फिर पूजन के पश्चात पाँच माला गुरु मंत्र का जाप करें | एक माला सिद्धि विनायक मन्त्र का जाप करें फिर यक्षिणी मंत्र का लाल चन्दन की माला से 51 माला जाप करना है | यह कर्म शुक्ल पक्ष के सोमवार या पूर्णिमा से शुरू कर सकते हैं और एक महीने तक जाप करना अनिवार्य है | अंतिम दिन कमलगट्टे और घी हवन समग्री में मिलाकर हवन करना है | हवन आप 11000 मंत्रो से कर सकते हैं | इसमें 4 या 5 घंटे लग सकते हैं और फिर केसर ड़ालकर बनी हुई खीर का भोग अर्पण कर देना है | यक्षिणी साक्षात् प्रकट होती है | साधना में बहुत दिव्य अनुभव हो सकते हैं जिन्हें अपने तक ही रखें जब तक पूर्ण सिद्धि ना मिल जाये या यक्षिणी से वचन ना हो जाये |
सिद्धि विनायक मन्त्र
|| ॐ श्रीं गं श्रीं श्रियेत्व सिद्धिये श्रीं ॐ फट ||
पद्मनी मंत्र
|| ॐ ह्रीं पद्मनी स्वाहा ||
माला चन्दन की लेनी है और अंतिम दिन खीर का भोग लगाना है | पूजा में फल भी अर्पित करें और हवन के बाद एक नारियल में घी ड़ाल कर उस पर एक पान का पत्ता बांध दें मोली से | उसका पूजन करें फिर अपनी इच्छा बोलकर उसमें एक पाँच रतनी ड़ाल दें और पूर्ण आहुति मंत्र पूर्ण मद: पूर्ण मिदम पूर्णात पूर्ण मुद्चत्ये बोल कर अग्नि भेट कर दें | नोट — जिन साधको के लिए मूर्ति बनाना संभव ना हो वह साधक श्री यंत्र पर यह साधना कर सकते हैं | क्योंकि श्री यंत्र पे भी यह साधना उतनी ही प्रभावकारी है |
This Yakshini accomplishment is very significant. Through it, the seeker attains divine yogic ability. The path to the eight great siddhis becomes accessible to them. Many seekers try to practise yoga but fail to succeed due to the difficulty of its postures and rules, which is why this sadhana is a boon for them. Once performed, one can sit steadily in a single posture for as long as desired, and the Yakshini brings forth whatever the seeker wishes. It has another benefit too — no fatigue is felt during any sadhana. In my view, this is an excellent sadhana. The seeker's mental state itself becomes the means to success in this sadhana. Perform it with faith, not with excitement. While performing the sadhana of any Yakshini or Apsara, the mantra should always be chanted with sweetness and tenderness, or else doubt remains over its accomplishment. So before performing this, prepare your mind well for the sadhana, and create a feeling of love in your heart toward the Yakshini, not lust. If you wish to do something new in your life, wish to gain victory over your negative thinking, wish to control your mind and touch the higher dimensions of sadhana, generate love in your heart and perform this sadhana. Along with this, this Yakshini also grants material accomplishment, through which the seeker can obtain whatever object they desire and fulfil their wish. It restores the seeker's lost faith. So follow the rules described here. This is a fully tested sadhana. Accomplishment is certain in this. The main foundation of accomplishment is your pure love.
Method of Sadhana
First, three days in advance, try to keep your mind cheerful. For this, give up anger. This very state of mind will become the foundation of your success.
Wake up in the morning and bathe, wear beautiful clothing, go to a river, and offer some rice, kumkum (vermilion), and flowers into the river, saying, "O sacred stream that grants peace to the mind, I bow to you from my heart. Please grant coolness to my mind." Then take a little water and sprinkle it on yourself, bowing to the deity of that river, or bow to Lord Shiva and seek his permission, saying, "I, the disciple of such-and-such Guru, seek your dust for the Padmini sadhana." Bring back a little soil from there and mix it with sandalwood to form a beautiful idol of a woman. The materials for these sadhanas are said to be rare, which is why I am sharing the method using an idol here. While making the idol, recite the following mantra.
|| Om Shreem Hreem Shreem Om Padmavati Swaha ||
Continue chanting the mantra mentally, then colour the idol with kumkum and gulal (coloured powder), and spread sand a hand's width and length, creating a worship mandala (diagram) with sandalwood and kumkum. While creating the mandala, chant the following mantra.
|| Om Vaastu Kalaam Sampoornam Shri Vishwakarmaaye Namah ||
Chant the mantra, then create an eight-petalled lotus at its centre, place a flower upon it and worship it, or place some flowers and leaves and install the idol upon them. Then worship it with sandalwood, abeer, and gulal, and offer various kinds of flowers. You may offer pure milk-based sweets as bhog, and fragrant perfume may also be offered. Remember to perform the worship with a full heart and a feeling of love. Before this worship, be sure to perform Ganpati and Sadguru worship and seek permission, or receive the blessing of your elders too, because an elder's blessing becomes a factor in accomplishment. After the worship, chant 5 rounds of the Guru mantra. Chant 1 round of the Siddhi Vinayak mantra, then chant the Yakshini mantra for 51 rounds using a red sandalwood mala. This ritual can be begun on a Monday of the Shukla Paksha (waxing fortnight) or on a Purnima (full moon), and chanting must continue for one full month. On the final day, mix lotus seeds (kamalgatte) and ghee into the havan materials and perform a havan. You may perform the havan with 11,000 repetitions of the mantra. This may take 4 to 5 hours, after which kheer prepared with saffron should be offered as bhog. The Yakshini manifests directly. Many divine experiences may occur during the sadhana, which should be kept to yourself until full accomplishment is attained or a promise is received from the Yakshini.
Siddhi Vinayak Mantra
|| Om Shreem Gam Shreem Shriyetva Siddhiye Shreem Om Phat ||
Padmini Mantra
|| Om Hreem Padmani Swaha ||
The mala should be of sandalwood, and on the final day kheer should be offered as bhog. Offer fruits in the worship too, and after the havan, pour ghee into a coconut and tie a betel leaf to it with mauli thread. Worship it, then state your wish and place 5 ratti (a small unit of weight) into it, and offer it into the fire while reciting the final oblation mantra, "Poornam Adah Poornam Idam Poornaat Poornam Udachyate." Note — seekers for whom making an idol isn't feasible may perform this sadhana upon a Shri Yantra instead, since this sadhana is equally effective when performed upon a Shri Yantra.