हाथ जोड़ी या हत्थाजोड़ी एक तांत्रिक जड़ी है | इसका छोटा सा पौधा होता है जिसके पत्ते ऊपर से हरे और नीचे से सफ़ेद होते हैं | यह कई जगह पर अचानक मिल जाता है मगर बिना पहचान के इसे हासिल करना मुश्किल है| हत्थाजोड़ी बंगाले जिसे सपेरे भी कहते हैं जो सांप दिखाते व पकड़ते हैं उनके पास से आसानी से मिल जाती है | क्योंकि एक जानवर होता है जिसे हमारे यहाँ तो गोव कहते हैं जो इस जड़ी को खा लेती है | जिससे जब तक उसे मारा ना जाये वो मरती नहीं | चाहे उस पर कोई वाहन भी चढ़ा दिया जाए फिर भी बहुत मुश्किल से उसे मारा जाता है जो तीन से 4 फिट तक भी हो जाती है | सामान्य यह 2 फिट तक सभी जगह मिल जाती है | पहाड़ में इस का घर आना बहुत शुभ माना जाता है | लेकिन सपेरे इसे पकड़ लेते हैं और इसे मार कर इसके पेट से हत्थाजोड़ी प्राप्त कर लेते हैं | इसका चमड़ा भी काम आता है | इसके चमड़े का जूता बनाकर अगर पहन लिया जाये तो सफ़र चाहे कितना भी पैदल कर लो थकावट नहीं होती | दूसरा आप इसे किसी पंसारी से प्राप्त कर सकते हैं, वो भी आपको मंगा कर दे सकते हैं | तीसरा आप इसे किसी पूजा की दुकान से भी ले सकते हैं या कई बार सडकों के किनारे शहर में कुछ लोग माला आदि बेचते हैं जो कपडा बिछा कर बैठे होते हैं उनसे भी यह आसानी से 2-3 सौ में मिल जाती है | हमारे यहाँ से भी ले सकते हो मगर जहाँ से भी लें, देख कर लें, क्योंकि कई जगह प्लास्टिक से या सींक से भी बनी मैंने हत्था जोड़ी देखी है | यह लकड़ी होती है जो जड़ में बनती है | इसलिए ध्यान से लें |
विधि
यह प्रयोग मेरा आजमाया हुआ है | आप कहीं से भी हत्था जोड़ी लेते हो सबसे पहले उसे स्नान कराकर शुद्ध करें | उसे गऊ के दूध से स्नान करा कर गऊ के घी में मीठा सिंदूर मिला कर उस पर लेप करें या थोड़ा लगा दें | फिर उसे मीठे सिन्दूर में रख दें | उसमें पाँच लोंग, पाँच इलाची छोटी वाली और 8 -10 दाने अक्षत या धान के रख सकते हैं | अब उस पर निम्न मन्त्र का 11000 जाप कर उसे सिद्ध कर लें | उससे पहले उसका पंचौपचार से पूजन करें | धूप दीप लगायें और मन्त्र मूँगे की माला से जपें |
मन्त्र
|| ॐ नमश चण्डीकाये नमः ||
इस मन्त्र का 11000 जाप करने से हत्था जोड़ी सिद्ध हो जाती है | उसे किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं |
अब उस पर धन प्राप्ति या वशीकरण प्रयोग कर सकते हैं | सिद्ध हत्था जोड़ी को आप कहीं भी कोर्ट आदि में मुक़दमे की सफलता के लिए भी साथ लेकर जा सकते हैं | नौकरी आदि के इंटरव्यू आदि में भी ले जा सकते हैं | इससे सफलता मिल जाती है | अब धन प्राप्ति का प्रयोग लिखता हूँ |
धन प्राप्ति प्रयोग
एक सादा कागज लें | उस पर 9 घर का एक यंत्र बनायें | उसके प्रत्येक घर में श्रीं बीज अंकित करें | जिसे केसर या चन्दन से लिखें | अब सिद्ध हत्था जोड़ी उस कागज पर जिस पर यंत्र लिखा है रख दें और उसकी पंचौपचार से पूजा करें | फिर निम्न मन्त्र की 9 माला जाप करें | जाप मुंगे या कमल गट्टे की माला से कर सकते हैं | 9 माला के बाद उसे छुए नहीं बस ऐसे ही पड़ा रहने दें | अब सुबह उठकर एक माला फिर मन्त्र जपें और उस यंत्र में ही लपेट कर मोली बांध दें मगर मोली में गांठ ना लगायें, वैसे ही लपेट दें ताकि यंत्र उसके साथ रहे | अब उसे उठा कर किसी भी डिब्बी में रख लें | जब भी पैसों की जरूरत हो एक माला हत्था जोड़ी के सामने इसी मन्त्र का जप करें और अपनी इच्छा बोल दें और एक बात खास है | अगर आपने इस पर धन प्राप्ति का प्रयोग या वशीकरण प्रयोग किया है तो भूल कर भी दुसरे आदमी को मत दिखाएँ, नहीं तो सारी शक्ति चली जायेगी और दोबारा उसे ठीक नहीं किया जा सकता | मैंने जब यह प्रयोग सिद्ध किया था तो बहुत संभाल के रखता था | इसी के दम से मैं आधा इंडिया घूमा | जब भी जरूरत होती पाँच सौ रुपये कहीं ना कहीं से मिल जाते | फिर एक दिन मैं अपने एक दोस्त के यहाँ गया और उसने मुझे किसी बहाने से दुकान पर भेज दिया और मेरे बैग में से हत्था जोड़ी चोरी कर ली और जब मैं जाने लगा तो जय गुरुदेव कहा तो उसकी कोई चीज नीचे गिर गई | जिसे वो उठाने के लिए झुका जिससे हत्था जोड़ी की डिब्बी उसकी जेब से निकल कर मेरे आगे गिर गई | मैंने उठा ली और उसे बहुत कोसा मगर उसने हत्था जोड़ी देख ली थी | उसके बाद धन मिलना बंद हो गया और मुझे उसे जल प्रवाह करना पड़ा और दोबारा नई हत्था जोड़ी लेनी पड़ी | इसलिए कहता हूँ कि उसे दूसरा आदमी ना देखे प्रयोग के बाद चाहे आपका कितना भी खास हो | सिद्ध हत्था जोड़ी को यंत्र पर रख धूप दीप से पूजा कर निम्न मन्त्र का 9 माला और फिर सुबह एक माला जपना है | फिर उसे किसी डिब्बी में रख लेना है जहाँ भी किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हों, उसका दर्शन कर के जाएँ, आप का काम सिद्ध हो जायेगा क्योंकि तांत्रिक इसमें चामुंडा का वास मानते हैं, जो ठीक भी है | हर दीपावली पर इसकी पूजा जरुर करें |
यह मन्त्र रविवार रात्रि करना है | आसन लाल लें और वस्त्र कोई भी पहन लें काला रंग छोड़ कर | दिशा उतर ठीक है | जब मंत्र जप पूरा हो जाए तो वहीँ सो जाएँ |
साबर मन्त्र
|| ॐ हलीम हलीम चलीम चलीम महालक्ष्मी श्रीं श्रीं सूली सूली हिली हिली ॐ ||
|| om hleem hleem chleem chleem mahalakshmi shreem shreem suli suli hili hili om ||
Hatha Jodi (literally "hand-pair") is a tantric root. It comes from a small plant whose leaves are green on top and white underneath. It can be found suddenly in many places, but obtaining it without proper knowledge is difficult. Hatha Jodi is easily obtained from "Bangale," also called snake charmers, who display and catch snakes. This is because there is a creature, called "gov" in our region, which eats this root, after which it cannot die unless deliberately killed — even running it over with a vehicle barely manages to kill it — and it can grow to 3 to 4 feet long. Ordinarily, it is found everywhere up to about 2 feet long. Its arrival in a mountain home is considered highly auspicious. But snake charmers catch it, kill it, and extract the Hatha Jodi from its stomach. Its skin is also useful — if you wear shoes made from its skin, you won't feel fatigue no matter how far you walk. Alternatively, you can obtain it from a grocer, who can have it ordered for you. Thirdly, you can also get it from a worship-items shop, or sometimes from street vendors in the city who sit with cloth spread out selling malas and similar items — it's easily available there too, for around 2-3 hundred rupees. You can get it from us as well, but wherever you obtain it from, examine it carefully, because I have seen Hatha Jodi made from plastic or twigs in several places. It is genuinely a piece of wood that forms within the root, so be careful when obtaining it.
Method
This is a practice I have personally tested. Wherever you obtain the Hatha Jodi from, first purify it by bathing it. Bathe it in cow's milk, then apply a paste of cow's ghee mixed with sweet vermilion, or simply apply a little of it. Then place it in sweet vermilion, along with five cloves, five small cardamoms, and 8-10 grains of akshat (unbroken rice) or paddy. Now perfect it by chanting the following mantra 11,000 times. Before this, worship it with the five-fold (panchopachar) method. Light incense and a lamp, and chant the mantra using a coral mala.
Mantra
|| Om Namash Chandikaaye Namah ||
Chanting this mantra 11,000 times perfects the Hatha Jodi. It can then be used for any purpose.
You can then use it for attaining wealth or for Vashikaran (attraction). A perfected Hatha Jodi can also be carried with you for success in a court case. You can also carry it to job interviews. It brings success. Now I will describe the wealth-attainment practice.
Wealth-Attainment Practice
Take a plain sheet of paper. Draw a nine-square yantra on it. In each of the nine squares, inscribe the seed-syllable "Shreem," written with saffron or sandalwood. Now place the perfected Hatha Jodi on this paper with the yantra, and worship it with the five-fold method. Then chant the following mantra for 9 rounds, using a coral or lotus-seed (kamalgatte) mala. After the 9 rounds, do not touch it — simply let it remain as it is. The next morning, chant one more round of the mantra, then wrap it within that same yantra and tie it with mauli thread — but do not tie a knot in the mauli, simply wrap it so the yantra stays with it. Now pick it up and keep it in any small box. Whenever you need money, chant one round of this same mantra before the Hatha Jodi and state your wish — and one important thing: if you have used this for wealth attainment or Vashikaran, never show it to another person, under any circumstances, or all its power will be lost and cannot be restored. When I had perfected this practice, I kept it very carefully guarded. With its power alone, I travelled across half of India. Whenever I needed money, five hundred rupees would come to me from one source or another. Then one day I went to a friend's place, and he sent me to a shop on some pretext and stole the Hatha Jodi from my bag, and as I was leaving, I said "Jai Gurudev," at which something of his fell to the ground. As he bent down to pick it up, the small box with the Hatha Jodi slipped from his pocket and fell in front of me. I picked it up and scolded him thoroughly, but he had already seen the Hatha Jodi. After that, the money stopped coming, and I had to let it flow into water and obtain a new Hatha Jodi. This is why I say that no one else should see it after it has been used for a practice, no matter how close they are to you. To use the perfected Hatha Jodi, place it on the yantra, worship it with incense and a lamp, chant 9 rounds of the following mantra, then one round the next morning, and keep it in a small box. Whenever you go for any auspicious task, look upon it before leaving, and your task will be accomplished, because tantrics believe Chamunda resides within it — which is indeed true. Be sure to worship it every Diwali.
This mantra must be chanted on Sunday night. Use a red aasan (seat) and wear any clothing except black. North is a suitable direction. Once the chanting is complete, sleep right there.
Sabar Mantra
|| Om Hleem Hleem Chleem Chleem Mahalakshmi Shreem Shreem Suli Suli Hili Hili Om ||