1. सात गोमती चक्रों को शुक्ल पक्ष के प्रथम अथवा दीपावली पर लाल वस्त्र में अभिमंत्रित कर पोटली बना कर धन स्थान पर रखें ।
2. यदि आपको अचानक आर्थिक हानि होती हो तो किसी भी मास के प्रथम सोमवार को 21 अभिमन्त्रित गोमती चक्रों को पीले अथवा लाल रेशमी वस्त्र में बांधकर धन रखने के स्थान पर रखकर हल्दी से तिलक करें । फिर मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए उस पोटली को लेकर सारे घर में घूमते हुए घर के बाहर आकर किसी निकट के मन्दिर में रख दें ।
3. यदि आपके परिवार में खर्च अधिक होता है, भले ही वह किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही क्यों न हो तो शुक्रवार को 21 अभिमन्त्रित गोमती चक्र लेकर पीले या लाल वस्त्र पर स्थान देकर धूप-दीप से पूजा करें । अगले दिन उनमें से चार गोमती चक्र उठाकर घर के चारों कोनों में एक-एक गाड़ दें । 13 चक्रों को लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दें और शेष किसी मन्दिर में अपनी समस्या निवेदन के साथ प्रभु को अर्पित कर दें ।
4. यदि आप अधिक आर्थिक समृद्धि के इच्छुक हैं तो अभिमंत्रित गोमती चक्र और काली हल्दी को पीले कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रखें ।
5. यदि आपके गुप्त शत्रु अधिक हों अथवा किसी व्यक्ति की काली नज़र आपके व्यवसाय पर लग गई हो तो 21 अभिमंत्रित गोमती चक्रों व तीन लघु नारियल को पूजा के बाद पीले वस्त्र में बांधकर मुख्य द्वार पर लटका दें ।
6. यदि आपको नजर जल्दी लगती हो तो पाँच गोमती चक्र लेकर किसी सुनसान स्थान पर जायें । फिर तीन चक्रों को अपने ऊपर से सात बार उतारकर अपने पीछे फेंक दें तथा पीछे देखे बिना वापस आ जायें । बाकी बचे दो चक्रों को तीव्र प्रवाह के जल में प्रवाहीत कर दें ।
7. यदि आप कितनी भी मेहनत क्यों न करें परन्तु आर्थिक समृद्धि आपसे दूर रहती हो और आप आर्थिक स्थिति से संतुष्ट न होते हों तो शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर घर के पूजा स्थल में मां लक्ष्मी व श्री विष्णु की तस्वीर के समक्ष पीले रेशमी वस्त्र पर स्थान दें । फिर रोली से तिलक कर प्रभु से अपने निवास में स्थायी वास करने का निवेदन तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना करके हल्दी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र की तीन माला जप करें । इस प्रकार सवा महीने जप करने के बाद अन्तिम दिन किसी वृद्ध तथा 9 वर्ष से कम आयु की एक बच्ची को भोजन करवाकर दक्षिणा देकर विदा करें ।
8. यदि आपके बच्चे अथवा परिवार के किसी सदस्य को जल्दी-जल्दी नजर लगती हो तो आप शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र को घर के पूजा स्थल में मां दुर्गा की तस्वीर के आगे लाल या हरे रेशमी वस्त्र पर स्थान दें । फिर रोली आदि से तिलक करके नियमित रुप से मां दुर्गा को 5 अगरबत्ती अर्पित करें । अब मां दुर्गा का कोई भी मंत्र जप करें । जप के बाद अगरबत्ती के भभूत से सभी गोमती चक्रों पर तिलक करें । नवमी को तीन चक्र पीड़ित पर से उसारकर दक्षिण दिशा में फेंक दें और एक चक्र को हरे वस्त्र में बांधकर ताबीज का रुप देकर मां दुर्गा की तस्वीर के चरणों से स्पर्श करवाकर पीड़ित के गले में डाल दें । बाकि बचे सभी चक्रों को पीड़ित के पुराने धुले हुए वस्त्र में बांधकर अलमारी में रख दें ।
9. यदि किसी का स्वास्थ्य अधिक खराब रहता हो अथवा जल्दी-जल्दी अस्वस्थ होता हो तो चतुर्दशी को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को सफेद रेशमी वस्त्र पर रखकर सफेद चन्दन से तिलक करें । फिर भगवान् मृत्युंजय से अपने स्वास्थ्य रक्षा का निवेदन करें और यथा शक्ति महामृत्युंजय मंत्र का जप करें । पाठ के बाद छह चक्र उठाकर किसी निर्जन स्थान पर जाकर तीन चक्रों को अपने ऊपर से उसारकर अपने पीछे फेंक दें और पीछे देखे बिना वापस आ जायें । बाकि बचे तीन चक्रों को किसी शिव मन्दिर में भगवान् शिव का स्मरण करते हुए शिवलिंग पर अर्पित कर दें और प्रणाम करके घर आ जायें । घर आकर चार चक्रों को चांदी के तार में बांधकर अपने पंलग के चारों पायों पर बांध दें तथा शेष बचे एक को ताबीज का रुप देकर गले में धारण करें ।
10. यदि आपका बच्चा अधिक डरता हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान् जी के मन्दिर में जाकर एक अभिमंत्रित गोमती चक्र पर श्री हनुमानजी के दाएं कंधे के सिन्दूर से तिलक करके प्रभु के चरणों में रख दें और एक बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें । फिर चक्र उठाकर लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में डाल दें ।
11. यदि व्यवसाय में किसी कारण से आपका व्यवसाय लाभदायक स्थिति में नहीं हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को 3 गोमती चक्र, 3 कौड़ी व 3 हल्दी की गांठ को अभिमंत्रित कर किसी पीले कपड़े में बांधकर धन-स्थान पर रखें ।
1. Empower seven Gomti Chakras on the first day of the Shukla Paksha (waxing fortnight) or on Diwali, tie them in red cloth as a small pouch, and keep it at the place where you store your money.
2. If you suffer sudden financial losses, on the first Monday of any month, tie 21 empowered Gomti Chakras in yellow or red silk cloth, place this at the spot where you keep your money, and apply a turmeric tilak to it. Then, remembering Mother Lakshmi, carry that pouch around your entire house, go outside, and leave it at a nearby temple.
3. If your household has excessive expenses, even if for some important purpose, take 21 empowered Gomti Chakras on a Friday, place them on yellow or red cloth, and worship them with incense and a lamp. The next day, take out four of the Gomti Chakras and bury one in each of the four corners of your house. Tie the remaining 13 chakras in red cloth and keep them where you store your money, and offer the rest to God at any temple, along with a prayer describing your problem.
4. If you desire greater financial prosperity, tie an empowered Gomti Chakra and black turmeric together in yellow cloth and place it where you keep your money.
5. If you have many secret enemies, or if someone's evil eye has fallen upon your business, tie 21 empowered Gomti Chakras and three small coconuts in yellow cloth after worship, and hang it at your main entrance.
6. If you fall victim to the evil eye easily, take five Gomti Chakras to a secluded place. Wave three of the chakras over yourself seven times, then throw them behind you, and return without looking back. Let the remaining two chakras flow into fast-flowing water.
7. If, despite working hard, financial prosperity stays distant and you remain dissatisfied with your financial situation, take 21 empowered Gomti Chakras on the first Thursday of the Shukla Paksha and place them on yellow silk cloth before pictures of Mother Lakshmi and Lord Vishnu at your home shrine. Apply a roli (vermilion) tilak, pray to the Lord to dwell permanently in your home and grant prosperity, and chant the mantra "Om Namo Bhagavate Vasudevaya" for three rounds using a turmeric mala. After chanting this for a month and a quarter, on the final day, feed an elderly person and a young girl under 9 years of age, offer them dakshina (a gift), and bid them farewell.
8. If your child or another family member suffers frequently from the evil eye, on the first day (Prathama) of the Shukla Paksha, place 11 empowered Gomti Chakras on red or green silk cloth before a picture of Mother Durga at your home shrine. Apply a roli tilak and regularly offer 5 incense sticks to Mother Durga. Then chant any mantra of Mother Durga. After chanting, apply the ash from the incense sticks as a tilak on all the Gomti Chakras. On Navami, wave three chakras over the afflicted person and throw them toward the south, and tie one chakra in green cloth in the form of an amulet, touch it to the feet of Mother Durga's picture, and place it around the afflicted person's neck. Tie the remaining chakras in the afflicted person's old, washed clothing and keep them in a cupboard.
9. If someone's health remains poor or they fall ill frequently, on Chaturdashi, place 11 empowered Gomti Chakras on white silk cloth and apply a white sandalwood tilak. Then pray to Lord Mrityunjaya for the protection of your health and chant the Mahamrityunjaya mantra as much as you are able. After the recitation, take six chakras to a secluded place, wave three of them over yourself and throw them behind you, returning without looking back. Offer the remaining three chakras at a Shivalinga in any Shiva temple while remembering Lord Shiva, bow, and return home. At home, tie four chakras with a silver wire to the four legs of your bed, and wear the remaining one as an amulet around your neck.
10. If your child is excessively fearful, go to a Hanuman temple on the first Tuesday of the Shukla Paksha, apply a tilak with the vermilion from Shri Hanuman ji's right shoulder to an empowered Gomti Chakra, place it at the Lord's feet, and recite the Shri Hanuman Chalisa once. Then take the chakra, tie it in red cloth, and place it around the child's neck.
11. If your business is not in a profitable state for some reason, on the first Thursday of the Shukla Paksha, empower 3 Gomti Chakras, 3 cowrie shells, and 3 knots of turmeric, tie them in yellow cloth, and place this at the spot where you keep your money.