एक मंत्र गुरुवाणी का दे रहा हूँ | इससे धन की बरकत होती रहती है | बहुत कोशिश के बाद भी कई बार धन जुटाने के साधन कम पड़ जाते हैं और बेरोजगारी आदि की वजह से हम अपने कर्तव्य का ठीक से निर्वाह नहीं कर सकते | व्यक्ति धन के लिए प्रयंत्न करता है लेकिन हजार कोशिश के बाद भी समस्या बनी रहती है | जब कोई रास्ता न दिखाई न दे तो मंत्र साधना आपके काम आ सकती है | इस मंत्र को सैकड़ों बार परखा गया है | इसे करने के लिए किसी भी गुरुवार शुद्ध सफ़ेद वस्त्र धारण करें और सफ़ेद आसन पर उतर दिशा की ओर मुख कर बैठ जाएँ | गुरु पूजन कर इस मंत्र का 108 बार किसी भी माला सफ़ेद हकीक की हो तो उतम है, से जप करें | एक माला करना है और 21 दिन करना है, बाद में भी नियमित रूप में कर लिया करें 21 बार या एक माला | इससे धन प्राप्ति के बहुत से साधन स्वयं बन जायेंगे | किसी न किसी वजह से धन आता रहेगा | जप करते वक़्त अगरबत्ती लगा लें और एक लोटे में शुद्ध जल पास रख लें | जब पाठ से उठ जाएँ तो वो जल किसी भी पौधे को डाल दें |
मंत्र
|| तिचर मूल न थोड़ीदों जिचर आप किरपाल, शब्द अखुट बाबा नानका खहि खर्च धन माल ||
I am sharing a mantra from Guruvani (the Guru's sacred word) that brings ongoing prosperity. Despite great effort, the means of accumulating wealth sometimes fall short, and due to unemployment and similar circumstances, we are often unable to properly fulfil our duties. A person strives for wealth, but even after a thousand attempts, the problem persists. When no path seems visible, mantra sadhana can come to your aid. This mantra has been tested hundreds of times. To perform it, wear pure white clothing on any Thursday, sit on a white aasan (seat) facing north, perform Guru worship, and chant this mantra 108 times — ideally with a white Hakik (agate) mala if available. Do one full mala for 21 days, and thereafter continue regularly with either 21 chants or one full mala. Through this, many means of attaining wealth will naturally arise, and money will keep coming through one source or another. While chanting, light an incense stick and keep a vessel of pure water nearby. When you rise after the recitation, pour that water onto any plant.
Mantra
|| Tichar Mool Na Thodeedon Jichar Aap Kirpal, Shabad Akhut Baba Nanka Khahi Kharach Dhan Maal ||