ये मन्त्र भी अपने आप में बहुत तीव्रता रखता है इसका लाभ जहाँ आग लगी हो उसे बांध देने से वो बुझ जाती है और फैलने से रुक जाती है | इसे कभी दुरूपयोग ना करें | इसका उत्कीलन भी साथ ही दे रहा हूँ | मतलब बांधने और खोलने का भी सिद्ध करें | इसकी भी जरूरत होती है | जब अग्नि पूरी तरह शांत हो जाये तो उसे खोल सकते हैं |
साधना विधि
इसको पानी के किनारे बैठकर करना है | किसी भी नदी पर जाकर कर सकते हैं | जब जप पूरा हो जाये तो उठते वक़्त २ लड्डू नदी में ड़ाल देने हैं | दोनों मंत्रो में विधि एक जैसी ही है |
जप 21 माला करना है माला कोई भी ले सकते हैं , फिर भी हकीक की या मुंगे की ठीक रहती है | 21 दिन की साधना है |
वस्त्र कोई भी पहन सकते हो |
साबर मन्त्र अग्नि बांधने का
ॐ नमो गुरु को आदेश
जलती बांधू बलती बांधू ,बांधू अगन स्वाई |
हनुमान का अर्का बांधू राम चन्द्र की दुहाई ||
अग्नि खोलने का मन्त्र
ॐ नमो गुरुको आदेशजलती खोलू बलती खोलू ,खोलू अगन स्वाई |हनुमान का अर्का खोलू राम चन्द्र की दुहाई ||
प्रयोग विधि
जहां आग लगी हो कोई भी कंकर उठाकर 21 बार मंत्र पढे और कंकर पर फूँक दें | उस कंकर को जलती अग्नि में फेक देने से अग्नि बुझ जाती है | इसका दूसरा तरीका यह है कि एक लोटा जल लें और उस पर 21 बार मंत्र पढ़ें और अग्नि की तरफ मुख कर बहा दें इससे भी अग्नि शांत हो जाती है | अग्नि खोलने के लिए कंकर पर 7 बार या 21 बार मंत्र पढ़कर दोबारा फ़ेंक दें इससे अग्नि खुल जाती है और उसके बाद दलिया बनाकर किसी नदी आदि पर दें या बच्चों को बाँट दें | दलिया देते वक़्त किसी पात्र में एक सुलगता हुआ उपला रखें और उस पर थोड़ा घी डाल कर पाँच बार दलिया डालें थोड़ा थोड़ा और धूप आदि लगाकर वरुण देव को नमस्कार करें और अग्नि देव से क्षमा प्रार्थना करें और आशीर्वाद लें |
नागेन्द्रानंद
This mantra also carries great intensity in itself — its benefit is that wherever a fire has broken out, binding it causes the fire to be extinguished and stops it from spreading. Never misuse this. I am also giving its release (utkeelan) alongside it — meaning, master both the binding and the releasing. This is needed too. Once the fire is fully calmed, you may release it.
Method of Practice
This must be performed sitting at the edge of water. You may go to any river to perform it. When the chanting is complete, while rising, drop two laddus into the river. The method is the same for both mantras.
Chant 21 rounds of the mala — any mala may be used, though one of Hakik (agate) or coral is best. It is a 21-day sadhana.
Any clothing may be worn.
Sabar Mantra for Binding Fire
Om Namo Guru Ko Aadesh,
Jalti Baandhu Balti Baandhu, Baandhu Agan Swaai,
Hanuman Ka Arka Baandhu, Ramchandra Ki Duhaai ||
Mantra for Releasing Fire
Om Namo Guru Ko Aadesh, Jalti Kholu Balti Kholu, Kholu Agan Swaai, Hanuman Ka Arka Kholu, Ramchandra Ki Duhaai ||
Method of Use
Wherever a fire has broken out, pick up any pebble, recite the mantra 21 times, and blow on the pebble. Throwing that pebble into the burning fire will extinguish it. Another method is to take a vessel of water, recite the mantra over it 21 times, and pour it out while facing the fire — this too calms the fire. To release the fire, recite the mantra over a pebble 7 or 21 times and throw it again — this releases the fire. Afterward, prepare a porridge (daliya) and offer it at a river, or distribute it among children. While offering the porridge, keep a burning cow-dung cake in a vessel, pour a little ghee on it, and add the porridge five times, a little at a time, along with incense, and bow to Varun Dev (the water deity), praying for forgiveness from Agni Dev (the fire deity) and seeking his blessings.
Nagendranand