क्या आपकी शादी नहीं हो रही? या आपसी संबंधों में मतभेद चल रहे हैं, तो एक बार इस प्रयोग को करें। जिनकी शादी नहीं हो रही है उनके लिए यह साधना वरदान स्वरुप है।
यह प्रयोग एक उच्चकोटि के सन्यासी से प्राप्त हुआ था। एक बार मेरे पास एक लड़का आया, जिसकी शादी बहुत प्रयत्न के बाद भी नहीं हो रही थी। उसकी उम्र भी ३५ वर्ष हो गयी थी। मैंने उसे यह प्रयोग संपन्न करवाया और उसके बाद उसकी शादी कुछ ही दिन में अच्छे घर में हो गयी और आज वह एक संपन्न जीवन जी रहा है।
इस साधना को करने के लिए शुद्ध मन से संकल्प करें और मन ही मन गुरुदेव से प्रार्थना करें और उनकी आज्ञा प्राप्त करें।
साधना काल – रात्री १० बजे के बाद।
वस्त्र – साधना काल में पीले बिना सिले हुए वस्त्र पहनें और सामने बाजोट पर पीला रेशमी वस्त्र बिछाएं और उसपर उर्वशी यन्त्र की स्थापना करें।
दीया – शुद्ध घी का दीपक जप काल में जलता रहे।
माला – शुद्ध स्फटिक की या पीले हकीक की माला ले सकते हैं।
— साधना विधि —
पीले वस्त्र को बाजोट पर बिछाएं और उस पर गुरू चित्र स्थापित करें और पूजन करें। उसके आगे पीले रंगे चावल की ढेरी लगा दें और उस पर उर्वशी यन्त्र स्थापित करें। अब सबसे पहले संकल्प करें।
"मैं (अपना नाम व गोत्र बोलें) गुरू स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (यहाँ पर आप अपने गुरू का नाम लें) का शिष्य अपनी अमुक समस्या व अपने जीवन की भौतिक न्यूनताओं की समाप्ति हेतु भगवती उर्वशी की साधना कर रहा हूँ, हे देवी मेरी कमियों की ओर ध्यान न देते हुए मुझे पूर्णता प्रदान करें।"
उसके बाद यन्त्र का पंचौपचार पूजन करें और घी का दीया लगा दें। सुगन्धित अगरबत्ती भी लगा दें और १ माला गुरू मंत्र का जप करें। उसके बाद ११ माला २१ दिन तक निम्न मंत्र का जप करें। २१ दिन के बाद साधना सामग्री को पीले वस्त्र में बांध कर जल प्रवाह कर दें। जितने दिन आप साधना में हों, मन को प्रसन्न रखें। इस तरह यह साधना पूर्ण हो जाती है और शादी में जो भी बाधा आ रही हो वो दूर होकर सुंदर पत्नी की प्राप्ति हो जाती है।
|| ॐ नमो भगवती उर्वशी देवी देही सुंदर भार्या कुल केतू पद्ममनी ||
|| Om Namo Bhagvati Urvashi Devi Dehi Sunder Bharya Kul Ketu Padmani ||
Are you facing difficulties in getting married? Or is your relationship going through a tough time? To solve your love life issues, Urvashi Apsara Sadhana is here. This sadhana is a boon if you are facing difficulties in getting married.
This remedy was acquired from a supreme sage. Once a boy approached me — he was not getting married even after putting in a great deal of effort, and he was already 35 years old. I had him perform this sadhana, and soon after, his marriage was arranged into a good family. Today he is living a happy, fulfilled married life.
To perform this sadhana, take a vow with pure feelings, then pray to Gurudev in your mind and seek his permission.
Sadhana Time: After 10 pm.
Attire: Wear unstitched yellow clothing during the sadhana, spread a yellow silk cloth over your bajot (low seat), and install the Urvashi Yantra upon it.
Lamp: A lamp fuelled with pure ghee should remain lit throughout the chanting.
Mala: A mala of pure crystal or yellow carnelian (hakik) may be used.
Sadhana Procedure
Spread the yellow cloth on the bajot, install a picture of your Guru upon it, and worship him. In front of it, make a small heap of yellow-coloured rice and place the Urvashi Yantra upon it. First, take the vow:
"I (say your name and gotra), disciple of Guru Swami Nikhileshwaranand Ji (or say the name of your own Guru), am performing this sadhana of Bhagwati Urvashi to put an end to my particular problem and the material deficiencies of my life. O Goddess, please overlook my shortcomings and grant me wholeness."
After this, worship the Yantra with the five-fold offerings (panchopachar), light the ghee lamp, place fragrant incense sticks, and chant one round of the Guru mantra. Then chant the following mantra 11 rounds daily for 21 days. After 21 days, wrap the sadhana materials in the yellow cloth and offer them to flowing water. Keep your mind happy throughout the days of the sadhana. In this way, the sadhana is completed, and whatever obstacle was delaying the marriage is removed, leading to the attainment of a beautiful spouse.
|| Om Namo Bhagwati Urvashi Devi Dehi Sundar Bharya Kul Ketu Padmani ||