प्रेम जीवन की सर्वोतम निधि है! जो आपको कुदरत को समझने की कला सिखाती है! प्रकृति में पल-पल घट रही घटनाओं का साक्षीभूत बना देता है! एक प्रेम ही है जो बादल की गड़गड़ाहट को दिल से समझने का इशारा करता है, रिमझिम वर्षा के संगीत का आनंद लेता है, हवा में गुनगुनाते मधुर संगीत और ऊंचे पेड़ों के साथ ताल करते हुये बिना वाद्यों के हो रहे मधुर गान को सुनने की क्षमता अगर कोई देता है तो वह प्रेम ही है! कहीं कोयल का गीत, कहीं भँवरे की गुंजन, कहीं समुंदर में चल रही लहरें, कहीं झरनों की कलरव ध्वनि, कहीं चंद्रमा की चाँदनी की शीतलता, कहीं खिले हुये हजारों हजारों फूल, यह सभी उस प्रकृति के सौंदर्य को हजार हजार अनकहे शब्दों में व्याख्यान करते हैं और इसके इन अनकहे शब्दों को समझने के लिए दिल में प्रेम पैदा होना जरूरी है!
जब प्रेम और सौंदर्य की बात हो तो अप्सरा का नाम अपने आप होठों पर आ जाता है, क्योंकि अप्सरा ही प्रेम की साक्षात् मूर्ति होती है और कुदरत के इस सौंदर्य को समझने की क्षमता साधक में पैदा करती है! तभी तो हमारे ऋषियों ने समय समय पर अप्सरा साधना की, क्योंकि प्रकृति से एकाकार होने के लिए उसको समझना बहुत जरूरी है और बिना प्रेम के प्रकृति के सौंदर्य को समझना असंभव है! यह एक भ्रान्ति है कि अप्सरा साधक की तपो ऊर्जा को नष्ट कर देती है! नहीं, ऐसा नहीं है! अप्सरा तो साधक के मनोबल को और बढ़ा देती है! उसे उसके साधना कर्म को और गहराई से समझने में सक्षम बनाती है, तभी तो विश्वामित्र ने अप्सरा का वरण स्वीकार किया क्योंकि वो जानते थे, जीवन में जो समर्पण चाहिए वो अप्सरा के बिना नहीं आ सकता! अप्सरा ने ही उन्हें राज योग को समझने का अवसर दिया और वो राज ऋषि कहलाये! अप्सरा ने उनका तप नष्ट नहीं बल्कि तप को और वेग से करने की प्रेरणा दी, तभी तो उनकी बेटी शकुंतला की संतान भरत से इस देश का नाम भारत वर्ष पड़ा!
यह सारभूत देने का मेरा मकसद इतना है कि अप्सरा साधनाओं के प्रति भ्रान्ति मिट सके! कहते हैं प्रेम को सिर्फ प्रेममय होकर ही समझा जाता है! वासना के वेग को प्रेम नहीं कहते और अप्सरा साधना एक बार सिद्ध होने पर वासना रुपी विष को प्रेम रुपी अमृत में बदल देती है! अप्सराओं की उत्पत्ति जल से हुई! समुंदर मंथन के वक्त अमृत के साथ अप्सराएं भी निकली, इसलिए जल से इनका गहरा सम्बन्ध है! जब चाँद पूर्ण यौवन पर होता है तो समुंदर के जल को आकर्षित करता है! फलस्वरूप समुंदर में ज्वारभाटा आ जाता है! इसी तरह इनकी साधना अगर एकादशी से पूर्णिमा तक करें तो सफलता की संभावनाएं कहीं बढ़ जाती हैं! बस इनकी साधना से पहले अपने आपको तैयार करना जरूरी है! इसके लिए दिल से व्यर्थ की भ्रांतियां निकाल कर पूर्ण प्रेम से अपने आपको साधना के प्रति आश्वस्त करते हुए इनकी साधना करें! अप्सरा समर्पण का नाम है! यह साधक में समर्पण आदि गुण को विकसित करती है! मेनका अप्सरा साधना आप एक बार जरूर करें!
— विधि —
इसके लिए आपको चाहिए मेनका यन्त्र, स्फटिक की या सफ़ेद हकीक की माला ले लीजिए! और अगर मोतियों की माला हो तो और भी उत्तम है!
आपकी सुविधा के लिए मेनका यन्त्र यहाँ साथ में दे रहा हूँ! इसे आप भोजपत्र पर बना लें और इसकी प्राण प्रतिष्ठा कर लें या किसी भी पंडित से करवा लें! इसे रात १० बजे शुरू करें!
तो सबसे पहले स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहन कर अपने साधना कक्ष में आयें और कक्ष को अच्छी तरह सजा लें और कोई खुशबू इत्तर आदि का छिड़काव कर दें और ताजे फूल फल आदि अपने पास रख लें! फिर गुरू पूजन और गणेश पूजन करें और सद्गुरु जी से साधना के लिए आज्ञा लें! फिर किसी भोजपत्र पर अष्टगंध से यन्त्र का निर्माण करें और सद्गुरु जी के चरणों में अर्पित कर दें और दिल से प्रार्थना करते हुए यह भावना करें कि सद्गुरु जी के चरणों के स्पर्श से यन्त्र में प्राण ऊर्जा आ गयी है, और दिल से प्रार्थना भी करें कि हे सद्गुरुदेव यह यन्त्र आपकी छाया पाकर प्राण प्रतिष्ठित हो — और उसके बाद आप यन्त्र को बाजोट पर पीला या हल्का क्रीम या हल्का गुलाबी रंग का वस्त्र जो भी मिल जाये, बिछा कर स्थापित कर दें और आप सफ़ेद या पीले आसन पर उत्तराभिमुख होकर बैठें! यह साधना आप किसी भी पूर्णिमा को या शुक्लपक्ष के शुक्रवार को करें! अप्सरा यन्त्र का पूजन गुलाब, कुमकुम, धूप, दीप, फल आदि से करें! घी का दीपक अच्छा रहता है!
आपको ५१ माला मंत्र जाप करना है और साधना समाप्ति पर वहीँ विश्राम करें और शेष समय अप्सरा के चिंतन में लगा दें! सुबह उठकर स्नान करें और साधना सामग्री को यन्त्र सहित किसी नदी आदि में विसर्जित कर दें! ध्यान रहे माला को विसर्जित नहीं करना है! और अगले शुक्रवार तक एक माला रोज जाप करते रहें! आप चाहें तो ११ दिन जाप कर सकते हैं! साधना काल में होने वाले अनुभव को अपने तक ही रखें जब तक अप्सरा आपको वचन ना दे दे!
|| ॐ सः ह्रीं मेनके आगच्छ आगच्छ ॐ ||
|| Om Sah Hreem Menke Aagachh Aagachh Om ||
Love is life's supreme treasure! It teaches you the art of understanding nature, and makes you a witness to every moment unfolding within it. It is love alone that lets one feel the rumble of thunder from the heart, that takes delight in the music of gentle, pattering rain, that grants the ability to hear the sweet melody humming in the wind and the instrument-less song playing in rhythm with the towering trees. Somewhere a cuckoo sings, somewhere a bumblebee hums, somewhere the ocean's waves keep moving, somewhere a waterfall murmurs, somewhere the moon's light brings its coolness, somewhere thousands upon thousands of flowers bloom — all of these narrate nature's beauty in a thousand unspoken words, and to understand these unspoken words, love must first be born in the heart.
Whenever love and beauty are spoken of, the name of the Apsara naturally comes to one's lips — because the Apsara is the living embodiment of love itself, and she awakens in the seeker the very capacity to understand nature's beauty. This is precisely why our sages performed Apsara sadhana from time to time — because to become one with nature, one must first understand it, and understanding nature's beauty is impossible without love. It is a misconception that an Apsara destroys a seeker's accumulated spiritual energy (tapasya). No — that is not so. The Apsara only strengthens the seeker's resolve. She enables him to understand his own sadhana more deeply — this is exactly why Vishwamitra accepted the company of an Apsara, because he knew that the surrender life demands cannot come without her. It was the Apsara who gave him the opportunity to understand Raj Yoga, and he came to be known as a Raj Rishi. The Apsara did not destroy his tapasya — rather, she inspired him to pursue it with even greater intensity. It is from his daughter Shakuntala's son, Bharat, that this very nation came to be known as Bharatvarsha (India).
My purpose in sharing this essence is simply so that the misconceptions surrounding Apsara sadhanas can be dispelled. It is said that love can only be understood by becoming love itself. The force of lust is not love — and once an Apsara sadhana is accomplished, it transforms the poison of lust into the nectar of love. The Apsaras originated from water — they emerged alongside the nectar (amrit) during the churning of the ocean, which is why their connection to water runs so deep. When the moon is at its fullest, it draws upon the waters of the ocean, and as a result, the tides rise. In the same way, if this sadhana is performed between Ekadashi and the full moon (Purnima), the chances of success increase considerably. One must simply prepare oneself before undertaking this sadhana — clear the heart of pointless misconceptions, and approach it with complete love and reassurance. The Apsara represents the very essence of surrender, and she develops this quality of surrender within the seeker. You should certainly perform the Menka Apsara Sadhana at least once.
Method
For this, you will need the Menka Yantra, and a mala of crystal or white hakik (agate) — a pearl mala is even better, if available.
For your convenience, the Menka Yantra is provided alongside this article. Draw it upon bhojpatra (birch bark), and consecrate it yourself (prana pratishtha) or have a learned pandit do so. Begin this sadhana at 10 pm.
First, bathe and wear clean clothes, then come to your sadhana room and decorate it nicely, sprinkling some fragrance or perfume, and keeping fresh flowers and fruits nearby. Then perform the worship of the Guru and of Lord Ganesh, and seek permission from your Sadguru to begin the sadhana. Then draw the yantra on bhojpatra using ashtagandha (a sacred eight-ingredient paste), and offer it at your Sadguru's feet, praying from the heart and feeling that the touch of his feet has infused the yantra with life-energy — also pray, "O Sadgurudev, may this yantra become consecrated with life through your blessing." After this, spread a yellow, light cream, or light pink cloth — whichever you can find — over your bajot, and install the yantra upon it. Sit facing north on a white or yellow seat. Perform this sadhana on any full-moon day, or on a Friday during the waxing lunar fortnight (Shukla Paksha). Worship the Apsara Yantra with rose, kumkum, incense, a lamp, and fruits. A pure ghee lamp works best.
You are to chant 51 rounds of the mantra, and once the sadhana is complete, rest right there, spending the remaining time in contemplation of the Apsara. In the morning, bathe, and immerse the sadhana materials, including the yantra, in a river. Remember — the mala itself should not be immersed. Continue chanting one round daily until the following Friday; alternatively, you may chant for 11 days. Keep whatever experiences arise during the sadhana to yourself, until the Apsara herself grants you a promise.
|| Om Sah Hreem Menke Aagachh Aagachh Om ||